Duleep Trophy 2024 LIVE Cricket Score Streaming Today Match Online: दलीप ट्रॉफी 2024 के फर्स्ट राउंड के मुकाबले गुरुवार (5 सितंबर) से इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु और इंडिया सी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में शुरू हुए। दोनों मुकाबलों में 2 दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों मुकाबलों की कुछ ऐसी तस्वीर थी।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नवदीप सैनी के नई गेंद से बेहतरीन स्पैल से इंडिया बी ने दूसरे दिन स्टम्प तक इंडिया ए के 2 विकेट झटक लिए थे। इंडिया ए ने 134 रन बना लिए थे। इंडिया ए अभी इंडिया बी से 187 रन पीछे और उसके 8 विकेट गिरना शेष है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में खेली गई सीरीज के बाद से बाहर चल रहे नवदीप सैनी ने भारत ए के कप्तान शुभमन गिल (25) और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (36) को आउट किया। इससे पहले मुशीर खान (181 रन, 373 गेंद, 16 चौके और 5 छक्के) के शानदार प्रयास से पहली पारी में 321 रन बनाए।

अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्र् कप्तान श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल के तेज अर्धशतकों से इंडिया डी ने इंडिया सी के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 202 रन की कर ली थी। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे श्रेयस अय्यर ने 44 गेंद में 54 रन की पारी खेली। इसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है, जबकि पडिक्कल ने 70 गेंद में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाए। स्टम्प के समय इंडिया डी ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 206 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल (नाबाद 11 रन) और हर्षित राणा क्रीज पर थे। हर्षिता का खाता नहीं खुला था।

Duleep Trophy 2024 India A vs India B, India C vs India D LIVE Streaming : Watch Here

इंडिया ए प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, खलील अहमद।

इंडिया बी प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल

इंडिया सी प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।

इंडिया डी प्लेइंग 11: देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।

Live Updates
08:46 (IST) 5 Sep 2024
India A vs India B Live Score: इंडिया बी स्क्वाड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, राहुल चाहर, मुकेश कुमार, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन।

08:44 (IST) 5 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Score: इंडिया ए स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, खलील अहमद, अवेश खान, विधाथ कवरप्पा, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत।

08:04 (IST) 5 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Score: भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत

दलीप ट्रॉफी 2024 के फर्स्ट राउंड के मुकाबले गुरुवार (5 सितंबर) से बेंगलुरु और अनंतपुर में खेले जाएंगे। इंडिया ए के सामने इंडिया बी और इंडिया सी के सामने इंडिया डी का मुकाबला होगा। भारतीय क्रिकेट के 2024-25 के घरेलू सत्र की भी इससे शुरुआत होगी।