Duleep Trophy 2024 LIVE Cricket Score Streaming Today Match Online: दलीप ट्रॉफी 2024 के फर्स्ट राउंड के मुकाबले गुरुवार (5 सितंबर) से इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु और इंडिया सी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में शुरू हुए। दोनों मुकाबलों में 2 दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों मुकाबलों की कुछ ऐसी तस्वीर थी।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नवदीप सैनी के नई गेंद से बेहतरीन स्पैल से इंडिया बी ने दूसरे दिन स्टम्प तक इंडिया ए के 2 विकेट झटक लिए थे। इंडिया ए ने 134 रन बना लिए थे। इंडिया ए अभी इंडिया बी से 187 रन पीछे और उसके 8 विकेट गिरना शेष है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में खेली गई सीरीज के बाद से बाहर चल रहे नवदीप सैनी ने भारत ए के कप्तान शुभमन गिल (25) और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (36) को आउट किया। इससे पहले मुशीर खान (181 रन, 373 गेंद, 16 चौके और 5 छक्के) के शानदार प्रयास से पहली पारी में 321 रन बनाए।
अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्र् कप्तान श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल के तेज अर्धशतकों से इंडिया डी ने इंडिया सी के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 202 रन की कर ली थी। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे श्रेयस अय्यर ने 44 गेंद में 54 रन की पारी खेली। इसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है, जबकि पडिक्कल ने 70 गेंद में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाए। स्टम्प के समय इंडिया डी ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 206 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल (नाबाद 11 रन) और हर्षित राणा क्रीज पर थे। हर्षिता का खाता नहीं खुला था।
Duleep Trophy 2024 India A vs India B, India C vs India D LIVE Streaming : Watch Here
इंडिया ए प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, खलील अहमद।
इंडिया बी प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल
इंडिया सी प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।
इंडिया डी प्लेइंग 11: देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।
इंडिया बी ने 94 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। मुशीर खान डटे हुए हैं। 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। आर साई किशोर 1 रन बनाकर आउट। नवदीप सैनी बगैर खाता खोले क्रीज पर।
वाशिंगटन सुंदर अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। मुशीर खान ने स्ट्रेथ डाइव लगाया। आकाशदीप के जूत से गेंद लगी और नॉन स्ट्राइक पर स्टंप पर लगी। वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले आउट। नए बल्लेबाज आर साई किशोर हैं। इंडिया बी ने 6 विकेट पर 89 रन बनाए हैं। मुशीर खान 23 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल ने जुझारू पारी खेली है। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 78 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने 8 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।
इंडिया बी ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकाश दीप ने नितिश रेड्डी को बोल्ड किया। मुशीर खान 14 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया बी ने 5 विकेट पर 80 रन बनाए हैं। नए बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर हैं।
सरफराज खान को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। इंडिया बी ने 3 विकेट पर 71 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 4 और मुशीर खान 8 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में वापसी चौके से की।
इंडिया डी 100 रन के अंदर आउट हो सकती है। हार्षित राणा बगैर खाता खोले आउट। अर्शदीप सिंह नए बल्लेबाज हैं। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने8 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं।
इंडिया बी ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 9 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया डी ने 76 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। शारांश जैन 13 रन बनाकर रन आउट हुए। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर क्रीज पर। हिमांशु चौहान और ऋतिक शौकिन गेंदबाजी कर रहे हैं। लंच ब्रेक हो गया है।
इंडिया बी ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। खान बंधु क्रीज पर हैं। सरफराज खान 7 और मुशीर खान 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए के लिए शिवम दुबे और खलील अहमद गेंदबाजी कर रहे हैं।
इंडिया डी ने 6 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 15 और शारांश जैन 5 रन बनाकर क्रीज पर। मानव सुथार और विजयकुमार विशक गेंदबाजी कर रहे हैं। सुथार ने 1 और विजयकुमार 2 विकेट लिए हैं।
इंडिया डी ने छठा विकेट गंवा दिया है। मानव सुथार ने श्रीकर भरत को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। अक्षर पटेल 7 और शारांश जैन बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंडिया डी का स्कोर 6 विकेट पर 48 रन।
यशस्वी जायसवाल को खलील अहमद ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 6 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इंडिया बी का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन। मुशीर खान 4 और सरफराज खान बगैर खाता खोले क्रीज पर।
इंडिया डी ने 5 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 7 और श्रीकर भरत 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 गेंद पर 14 रन की साझेदारी हुई। मानव सुथार और अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 5 चौके की मदद से 25 रन ठोक चुके हैं। मुशीर खान 4 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया बी ने 1 विकेट पर 44 रन बनाए।
इंडिया बी को पहला झटका आवेश खान ने दिया। अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट। यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया बी ने 1 विकेट पर 33 रन बनाए। मुशीर खान नए बल्लेबाज हैं।
इंडिया डी को अब हिमांशु चौहान ने सफलता दिलाई है। उन्होंने रिकी भुई को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। इंडिया डी ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 7 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी करते देखकर ऐसा लगा रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को बीते एक-दो दिन ही हुए हैं। उन्होंने 4 चौके जड़ दिए हैं। वह 18 और अभिमन्यु ईश्वरन 9 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया बी ने बगैर विकेट क 28 रन बना लिए हैं।
इंडिया डी के 4 विकेट गिर गए हैं। अंशुल कंबोज और विजयकुमार विशक ने कहर बरपाया है। दोनों ने 2-2 विकेट लिए हैं। अथर्व तायडे़, श्रेयस अय्यर देवदत्त पडिक्कल और यश दुबे आउट हुए। रिकी भुई और श्रीकर भरत क्रीज पर। इंडिया का स्कोर 26 रन पर 4 विकेट।
इंडिया डी को दूसरा झटका लगा है। कप्तान श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर आउट। विजयकुमार विशक ने पवेलियन भेजा। इंडिया डी ने 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। यश दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हैं।
इंडिया बी ने बगैर विकेट के 12 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 4 और यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर क्रीज पर। आकाशदीप और खलील अहमद गेंदबाजी कर रहे हैं।
इंडिया डी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अर्थव तायड़े और यश दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे। अंशुल कंबोज ने इंडिया सी के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। तायडे पांचवीं गेंद पर आउट। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। इंडिया डी का स्कोर 1 विकेट पर 7 रन।
इंडिया बी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज पर। खलील अहमद ने इंडिया ए के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। इंडिया बी ने 5 रन बना लिए हैं।
देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, अथर्व तायडे (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल।
शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, खलील अहमद।
इंडिया ए ने इंडिया बी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया सी ने इंडिया डी के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
देवदत्त पडिक्कल, अथर्व तायडे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), यश दुबे, रिकी भुई, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, संजू सैमसन, आकाश सेनगुप्ता, सौरभ कुमार।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विजयकुमार विशक, अंशुल कंबोज, मयंक मारकंडे, हिमांशु चौहान, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर।
