Duleep Trophy 2024 LIVE Cricket Score Streaming Today Match Online: दलीप ट्रॉफी 2024 के फर्स्ट राउंड के मुकाबले गुरुवार (5 सितंबर) से इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु और इंडिया सी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में शुरू हुए। दोनों मुकाबलों में 2 दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों मुकाबलों की कुछ ऐसी तस्वीर थी।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नवदीप सैनी के नई गेंद से बेहतरीन स्पैल से इंडिया बी ने दूसरे दिन स्टम्प तक इंडिया ए के 2 विकेट झटक लिए थे। इंडिया ए ने 134 रन बना लिए थे। इंडिया ए अभी इंडिया बी से 187 रन पीछे और उसके 8 विकेट गिरना शेष है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में खेली गई सीरीज के बाद से बाहर चल रहे नवदीप सैनी ने भारत ए के कप्तान शुभमन गिल (25) और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (36) को आउट किया। इससे पहले मुशीर खान (181 रन, 373 गेंद, 16 चौके और 5 छक्के) के शानदार प्रयास से पहली पारी में 321 रन बनाए।
अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्र् कप्तान श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल के तेज अर्धशतकों से इंडिया डी ने इंडिया सी के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 202 रन की कर ली थी। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे श्रेयस अय्यर ने 44 गेंद में 54 रन की पारी खेली। इसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है, जबकि पडिक्कल ने 70 गेंद में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाए। स्टम्प के समय इंडिया डी ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 206 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल (नाबाद 11 रन) और हर्षित राणा क्रीज पर थे। हर्षिता का खाता नहीं खुला था।
Duleep Trophy 2024 India A vs India B, India C vs India D LIVE Streaming : Watch Here
इंडिया ए प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, अवेश खान, खलील अहमद।
इंडिया बी प्लेइंग 11: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, यश दयाल
इंडिया सी प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।
इंडिया डी प्लेइंग 11: देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आदित्य ठाकरे।
वहीं इंडिया सी बनाम इंडिया डी के मैच के पहले दिन की बात करें तोे इंडिया सी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अक्षर पटेल शतक से चूक गए हैं। वह 86 रन बनाकर आउट। इंडिया डी 164 रन पर ऑल आउट। अथर्व तायडे 4, यश दुबे 10, श्रेयस अय्यर 9, देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले, रिकी भुई 4, श्रीकर भरत 13 और शारांश जैन ने 13 रन बनाए। हर्षित राणा बगैर खाता खोले और अर्शदीप सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया सी के लिए विजयकुमार विशक ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए। हिमांशु चौहान ने 2, मानव सुथार और ऋतिक शौकिन ने 1-1 विकेट लिए। इंडिया सी ने स्टंप्स तक 4 विकेट पक 91 रन बना लिए थे। इंडिया डी 73 रन से आगे था। इंडिया सी के लिए बाबा इंद्रजीत 15 और अभिषेक पोरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर थे। ऋतुराज गायकवाड़ 5, साई सुदर्शन 7, आर्यन जुयाल 12 और रजत पाटीदार 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया डी के लिए हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए थे।
पहले दिन की बात करें तो इंडिया ए ने इंडिया बी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया बी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 202 रन बनाए। मुशीर खान 105 और नवदीप सैनी 29 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 108 रन की साझेदारी आखिरी सत्र में विकेट नहीं गिरा। लंच ब्रेक से पहले यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। लंच ब्रेक के बाद सरफराज खान 9, ऋषभ पंत 7, नितिश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। आर साई किशोर 1 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया के लिए खलील अहमद, आकाशदीप और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए।
शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट का एक रोमांचक दिन देखने को मिला। मुशीर खान ने दूसरे दिन भी दबदबा बनाया। उन्होंने अपने ओवरनाइट स्कोर को आगे बढ़ाया और शानदार 181 रन बनाए। नवदीप सैनी ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 205 रन जोड़े। इंडिया बी की पारी 321 रन पर ऑलआउट हुई। नवदीप सैनी ने दूसरे दिन दो विकेट भी लिये। दिन का खेल खत्म होने के समय तक इंडिया ए का स्कोर 35 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन था। केएल राहुल 23 और रियान पराग 27 रन बनाकर नाबाद थे। आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (36) और शुभमन गिल (25) रहे। दोनों को नवदीप सैनी ने पवेलियन की राह दिखाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि केएल राहुल ने लंबे समय तक संघर्ष किया। उन्हें अपनी पारी की शुरुआत में ही आउट (3 रन पर) हो जाते, लेकिन बच गए। वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन खुद का विकेट बचाए रखा। वह कल लौटेंगे और इस शुरुआत को कुछ बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे।
देवदत्त पडिक्कल 35वें ओवर में आउट हो गए। मानव सुथार की गेंद पर पडिक्कल ने इंद्रजीत को कैच थमा दिया। उन्होंने 70 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।
नवदीप सैनी ने इंडिया ए के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। मयंक अग्रवाल ने 36 रन बनाए और वह ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गईं। वहीं शुभमन गिल भी नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
29 ओवर में इंडिया डी ने अपनी दूसरी पारी में 151 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल अपने अर्शतक के करीब हैं। टीम की लीड भी 147 तक पहुंच चुकी है। पडिक्कल और रिकी भुई के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
16वें ओवर में अंशुल कंबोज ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। अय्यर ने 44 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। पहली पारी में अय्यर ने केवल नौ रन बनाए थे। उनकी टीम 100 से ज्यादा रन की लीड हासिल कर चुकी हैं।
इंडिया बी की पहली पारी 321 पर सिमट गई। टीम के लिए मुशीर खान ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। इसके अलावा नवदीप सैनी ने 56 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 30 रन की पारी खेली। इंडिया ए की ओर से आकाशदीप ने चार, आवेश खान और खलील अहमद ने 2-2 और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।
इंडिया डी ने अपनी दूसरी पारी में छह ओवर में ही दो विकेट खो दिए। टीम के ओपनर आर्थव तायडे और यश दुबे विजयकुमार विशक की गेंद पर आउट हुए।
113वें ओवर में यश दयाल भी आउट हो गए। आकाश दीप की गेंद पर दयाल ने लेग साइड पर शॉट खेला लेकिन वह कैच थमा बैठे। दयाल ने 6 गेंदों में 10 रन बनाए।
111वें में कुलदीप यादव ने मुशीर खान को बाहर का रास्ता दिखाया। मुशीर ने स्लॉग स्वीप की कोशिश की थी लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी। डीप स्क्वायर लेगपर रियान पराग ने कैच लपका। 373 गेंदों में मुशीर ने 181 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए।
लंच ब्रेक तक इंडिया बी ने सात विकेट लेकर 290 रन बना लिए हैं। मुशीर खान 175 रन बनाकर खेल रहे हैं नहीं नवदीप सैनी के नाम 42 रन है। पहले सेशन में इंडिया बी ने कोई विकेट नहीं खोया है।
इंडिया सी की पहली पारी 168 के स्कोर पर सिमट गई। टीम के लिए बाबा इंद्रजीत ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। वहीं अभिषेक पोरेल ने 34 रन की पारी खेली। इंडिया डी की ओर से हर्षित राणा ने चार , अक्षर पटेल और सारांश जैन ने 2-2 विकेट लिए। इंडिया सी केवल चार रन की लीड ले सकी।
101वें ओवर में मुशीर खान ने दो रन लेकर अपने 150 रन पूरे किए। मुशीर ने कट करके गेंद को खेला, पहला रन लिया इसके बाद ओवर थ्रो के कारण उन्होंने एक और रन लिया।
46वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विजयकुमार विशक को आउट किया। अर्शदीप सिंह विशक को कैच दे बैठे। उन्होंने 3 गेंदों में एक रन बनाया।
45वें ओवर में आदित्य ठाकरे ने ऋतिक शौकीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऋतिक पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को कैच दे बैठे। उन्होंने पांच रन बनाए।
39वें ओवर में हर्षित राणा ने मानव सुथार को आउट करके अपनी टीम को छठी सफलता दिलाई। ओवर की दूसरी गेंद पर सुथार यश दुबे को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंदों में केवल 1 रन बनाया था। यह हर्षित का चौथा विकेट था।
दलीप ट्रॉफी के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंडिया ए और इंडिया बी के मैच में मुशीर खान बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वहीं इंडिया सी और इंडिया डी के मुकाबले में अभिशेक पोरेल और बाबा अपराजित बल्लेबाजी करने उतर गए हैं।
इंडिया सी ने स्टंप्स तक 4 विकेट पक 91 रन बना लिए। इंडिया डी 73 रन से आगे। इंडिया सी के लिए बाबा इंद्रजीत 15 और अभिषेक पोरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतुराज गायकवाड़ 5, साई सुदर्शन 7, आर्यन जुयाल 12 और रजत पाटीदार 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया डी के लिए हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इंडिया डी की टीम 164 रन पर ऑल आउट हो गई।
इंडिया बी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 202 रन बनाए। मुशीर खान 105 और नवदीप सैनी 29 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी सत्र में विकेट नहीं गिरा। लंच ब्रेक से पहले यशस्वी जायसवाल 30, अभिमन्यु ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। लंच ब्रेक के बाद सरफराज खान 9, ऋषभ पंत 7, नितिश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। आर साई किशोर 1 रन बनाकर आउट हुए।
बाबा इंद्रजीत ने 12 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी। इंडिया सी ने 4 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। इंडिया डी 91 रन से आगे।
मुशीर खान 96 रन बनाकर क्रीज पर। नवदीप सैनी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। इंडिया बी ने 7 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं।
आर्यन जुयाल 12 रन बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार आउट हुए। उन्होंने 13 रन बनाए। इंडिया सी ने 43 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। बाबा इंद्रजीत 2 और अभिषेक पोरेल बगैर खाता खोले क्रीज पर।
मुशीर खान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 70 रन बनाए हैं। नवदीप सैनी 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी। इंडिया बी का स्कोर 7 विकेट पर 145 रन।
ऋतुराज गायकवाड़ को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। इंडिया सी ने 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। आर्यन जुयाल 7 और रजत पाटीदार 12 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया सी की शुरुआत खराब रही है। साई सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट। हर्षित राणा ने विकेट लिया। ऋतुराज गायकवाड़ 5 और आर्यन जुयाल 2 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया बी ने टी ब्रेक तक 7 विकेट पर 124 रन बना लिए। मुशीर खान 50 और नवदीप सैनी 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 61 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई। लंच ब्रेक के बाद इंडिया बी की पारी भरभरा गई। सरफराज खान 9, ऋषभ पंत 7, नितिश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। आर साई किशोर 1 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया के लिए खलील अहमद, आकाशदीप और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए।
मुशीर खान ने अर्धशतक जड़ दिया है। इंडिया बी ने 7 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। नवदीप सैनी 5 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल शतक से चूक गए हैं। वह 86 रन बनाकर आउट। इंडिया डी 164 पर ऑल आउट। अथर्व तायडे 4, यश दुबे 10, श्रेयस अय्यर 9, देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले, रिकी भुई 4, श्रीकर भरत 13 और शारांश जैन ने 13 रन बनाए। हर्षित राणा बगैर खाता खोले और अर्शदीप सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया सी के लिए विजयकुमार विशक ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए। हिमांशु चौहान ने 2, मानव सुथार और ऋतिक शौकिन ने 1-1 विकेट लिए।
अर्शदीप सिंह को विजयकुमार विशक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। अक्षर पटेल 86 रन बनाकर क्रीज पर। आदित्य ठाकरे बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंडिया डी ने 9 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं।