भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर एक युवा टीम के साथ उतरे। पहले ही टी20 मैच में ध्रुव जुरेल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। जुरेल ने टी20 डेब्यू के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन का इस खिलाड़ी को बड़ा इनाम मिला। भारतीय टीम में आते ही ध्रुव जुरेल की कमाई का एक और जरिया बढ़ गया है जिसका असर अब ध्रुव जुरेल की नेटवर्थ पर भी होगा।
मिडिल क्लास परिवार में बड़े हुए जुरेल
जुरेल का बचपन एक मीडिल क्लास परिवार में हुआ। उनके पिता 1999 में कारगिल की लड़ाई में हिस्सा लिया था। इसी कारण ध्रुव जुरेल हमेशा सैल्यूट करके अपनी कामयाबी का सेलिब्रेशन करते थे। जुरेल पढ़ाई में के मामले में बहुत अच्छा नहीं था लेकिन वह क्रिकेट खेलना बहुत पसंद करते थे। उन्होंने इसी में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
एक करोड़ है ध्रुव जुरेल की नेटवर्थ
23 साल के इस खिलाड़ी की अब तक की नेटवर्थ एक करोड़ रुपए है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट के जरिए ही आता है। करियर में शुरुआत में होने के कारण ध्रुव जुरेल के पास कोई ब्रांड एंडोर्समेंट भी नहीं है। हालांकि वह धीरे-धीरे एंडोर्समेंट की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं।
ध्रुव जुरेल घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं। यहां उन्हें फर्स्ट क्लास मैच, लिस्ट ए मैच और टी20 मैच के लिए अलग-अलग फीस मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं। जुरेल साल 2020 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने छह मैचों में 33.66 के औसत से 101 रन बनाए थे और साथ ही सात कैच भी लिए और तीन स्टंपिंग भी की। इसी कारण वह चर्चा में आए। जुरेल को साल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं साल 2024 से वह 50 लाख रुपए की फीस ले रहे हैं।
ध्रुव जुरेल आगरा के रहने वाले हैं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने शहर में ही दो करोड़ रुपए खर्च करके घर बनाया है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।