DCW vs MIW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली, दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है।

WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल

मुंबई के स्क्वाड में भी बदलाव हुआ है, जी कमालिनी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वहीं वैष्णवी शर्मा को मुंबई के स्क्वाड में जगह मिली है। दिल्ली और मुंबई के बीच इस सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। पहली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।

दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

WPL 2026 13th Match, DC W vs MI W Live Streaming: Watch Here

Women's Premier League, 2026

Delhi Capitals 

vs

Mumbai Indians  
141/5 (19.0)

BowlingORWKT
Nandni Sharma *4361
Sree Charani4333
BattingRB
Nat Sciver-Brunt59 41
Sanskriti Gupta *3 3

Play In Progress ( Day – Match 13 )
Delhi Capitals elected to field

Live Updates
20:57 (IST) 20 Jan 2026

श्री चरणी का ट्रिपल धमाका, अमनजोत कौर फेल

अमनजोत कौर 3 गेंद पर तीन रन बनाकर श्री चरणी का तीसरा शिकार बनीं। श्री चरणी ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी को भी पवेलियन भेजा। मुंबई का स्कोर 18 ओवर के बाद 134/5

20:51 (IST) 20 Jan 2026

श्री चरणी को मिला दूसरा विकेट, कैरी लौटीं पवेलियन

श्री चरणी ने निकोला कैरी को आउट किया और दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। यह उनका दूसरा विकेट है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को भी आउट किया था। मुंबई इंडियंस का स्कोर 133/4

20:46 (IST) 20 Jan 2026

नेट साइवर ब्रंट का 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा

नेट साइवर ब्रंट ने 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस सीजन उनका तीसरा पचासा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस का रन रेट बढ़ाया और दोनों ओपनर्स के फ्लाप होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्कोर आगे ले गईं।

20:35 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 पार

14 ओवर में मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे हो गए थे। हरमनप्रीत का विकेट हालांकि गिरा है। नेट साइवर ब्रंट एक छोर पर 28 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रही हैं।

20:34 (IST) 20 Jan 2026

WPL 2026: कौन हैं दिया यादव? 16 साल में DC के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास; शेफाली वर्मा हैं आइडल

16 साल की दिया यादव को WPL 2026 के 13वें मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पांचवें मुकाबले में दिया को प्लेइंग 11 में शामिल किया। वह मैदान पर उतरते ही लीग में खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं और इतिहास रच दिया। …यहां पढ़ें
20:33 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत कौर 41 पर आउट, श्री चरणी को मिला विकेट

हरमनप्रीत कौर को श्री चरणी ने 41 के स्कोर पर आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। उनके और नेट साइवर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई।

20:29 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत-ब्रंट की तूफानी बैटिंग

10 ओवर में स्कोर 55 था और 13 ओवर में 91 रन हो गया। हरमप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट ने तूफानी अंदाज अपनाया है। ब्रंट 23 गेंद पर 30 और हरमनप्रीत 31 गेंद पर 40 रन बना चुकी हैं।

20:17 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन हो गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23 गेंद पर 23 और नेट साइवर ब्रंट 13 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

20:10 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत कौर ने लगाए तीन चौके

हरमनप्रीत कौर अब रफ्तार पकड़ती दिखी हैं। उन्होंने श्री चरणी के ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद नंदनी शर्मा के ओवर में भी उन्होंने तीसरी गेंद फेस की और चौका लगा दिया। उन्होंने अपनी पिछली तीनों गेंद पर चौके लगाए और गीयर बदलती दिखीं। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 47/2

20:03 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की काफी धीमी बल्लेबाजी

दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस का रन रेट लगातार गिर रहा है। 7 ओवर में टीम ने सिर्फ 26 रन ही दो विकेट पर बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत 11 गेंद पर 4 और नेट साइवर ब्रंट 7 गेंद पर 1 रन बनाकर ही खेल रही हैं।

19:50 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की दोनों ओपनर्स आउट

तीन गेंद में मुंबई इंडियंस ने अपनी दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए हैं। नंदनी शर्मा ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर सजना सजीवन को 9 रन पर आउट किया। उसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर मारिजान कैप ने हेली मैथ्यूज को 12 पर पवेलियन भेज दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 21/2

19:44 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई की धीमी शुरुआत

मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही है और तीन ओवर में टीम ने सिर्फ 15 रन ही बनाए हैं। सजना सजीवन 6 गेंद पर 4 और हेली मैथ्यूज 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

19:38 (IST) 20 Jan 2026

हेली मैथ्यूज ने पकड़ी रफ्तार

मारिजान कैप के पहले ओवर में धीमी शुरुआत के बाद हेली मैथ्यूज ने लूसी हैमिल्टन के दूसरे ओवर में रफ्तार पकड़ी। उन्होंने दो चौके और एक डबल के साथ 10 रन बटोरे। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/0

19:34 (IST) 20 Jan 2026

मारिजान कैप ने की गेंदबाजी की शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी हेली मैथ्यूज और सजना सजीवन क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस का पहले ओवर के बाद स्कोर 3/0

19:32 (IST) 20 Jan 2026

IND vs NZ: इशान किशन की दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी, नागपुर टी20 में तीन नंबर पर उतरेंगे

न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले टी20 मैच में इशान किशन दो साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने जा रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि इशान तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। …पूरी जानकारी
19:20 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की नई ओपनिंग जोड़ी

मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में ओपनिंग जोड़ी सेट नहीं दिखी है। अब एक बार फिर से नई जोड़ी उतरने जा रही है। सजीवन सजना और हेली मैथ्यूज पारी की शुरुआत करती नजर आएंगी।

19:13 (IST) 20 Jan 2026

अमेलिया कर को बाहर कर MI ने चौंकाया

WPL 2026 में 10 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाज अमेलिया कर को इस मैच में नहीं खिलाते हुए मुंबई इंडियंस ने चौंका दिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में शबनिम इस्माइल, नेट साइवर ब्रंट, निकोला कैरी और हेली मैथ्यूज के रूप में चार विदेशी प्लेयर्स खेल रही हैं।

19:12 (IST) 20 Jan 2026

WPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की राह पर दीया यादव, 16 की उम्र में बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी; 125 गेंद पर ठोके थे 213 रन

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन पूरे हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 वर्षीय दीया यादव पर दांव लगाया है। वह लीग के इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं। उन्होंने इसी साल 125 गेंद पर 213 रन की तूफानी पारी भी खेली थी। …अधिक जानकारी
19:11 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।

19:04 (IST) 20 Jan 2026
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

19:03 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम चार बदलाव के साथ उतरी है। वहीं दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।

18:31 (IST) 20 Jan 2026

IND vs NZ: इशान-रिंकू इन, श्रेयस आउट; टी20 की प्लेइंग 11 में किसको दें जगह? भारतीय दिग्गज ने दिया सुझाव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ने टीम की प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह और इशान किशन को जगह देने की वकालत की है। वहीं उनके मुताबिक श्रेयस अय्यर को बाहर रहना चाहिए। …और पढ़ें
18:18 (IST) 20 Jan 2026

क्या वैष्णवी शर्मा को मिलेगा मौका?

मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच से पहले झटका लगा है और टीम की विकेटकीपर बैटर जी कमालिनी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह वैष्णवी शर्मा की स्क्वाड में एंट्री हुई है। अब देखना होगा कि उन्हें इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं।

18:17 (IST) 20 Jan 2026

कुछ ही देर में होगा टॉस?

अब से तकरीबन 40 मिनट के बाद मैच का टॉस होगा और दोनों टीमों की कप्तान जेमिमा व हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरेंगी। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

18:14 (IST) 20 Jan 2026

जादरान-रसूली के अर्धशतक, राशिद की शानदार गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले T20 में 38 रनों से हराया

अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शानदार फॉर्म में है। उसने लगातार चौथे टी20 में जीत दर्ज की है। इब्राहिम जादरान का इसमें बड़ा योगदान रहा है। …और पढ़ें
18:09 (IST) 20 Jan 2026

भारत के पास पाकिस्तान को एक ही दिन दो बार पटखनी देने का मौका, ये रही पूरी जानकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को पहला मुकाबला विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होगा। दूसरा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा। …और पढ़ें
18:08 (IST) 20 Jan 2026

भारत के खिलाफ T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 3455 रन और 96 विकेट वाला खिलाड़ी चोटिल

माइकल ब्रेसवेल को भारत के खिलाफ इंदौर में तीसरे वनडे के दौरान पिंडली में चोट लगी। इसके कारण वह मैच में नहीं खेले। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके खेलने पर संशय है। …यहां पढ़ें
18:08 (IST) 20 Jan 2026

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: रोहित-विराट का डिमोशन, गिल को प्रमोशन नहीं, बुमराह-जडेजा को लग सकता है झटका

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने बीसीसीआई को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ ग्रेड खत्म करने की सलाह दी है। ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड बी में जाएंगे ही जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का भी नुकसान हो सकता है। …और पढ़ें
18:05 (IST) 20 Jan 2026

IND vs NZ 1st T20I Match: बदला, विश्व कप और कप्तान की फॉर्म, नागपुर से बड़ी लड़ाई की शुरुआत; ये हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 की सभी डिटेल्स

IND vs NZ T20I Series 2026, India vs New Zealand 1st T20I Match, Pitch Report, Nagpur Weather, Teams Squad, Venue: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। टी20 शृंखला का पहला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएसन स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से संबंधित सभी डिटेल्स (संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, मौसम का पूर्वानुमान, लाइव स्ट्रीमिंग आदि) दी गईं हैं। …पूरी जानकारी
18:00 (IST) 20 Jan 2026

DC W vs MI W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, ऐसे देखें WPL 2026 के 13वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

DC W vs MI W Match Live Streaming Free, TV Channels, Online Apps in India: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का सामना होगा। इस लीग में यह दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है। पिछले मौके पर मुंबई को जीत मिली थी। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स इस प्रकार हैं:- …यहां पढ़ें