DCW vs MIW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली, दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है।

मुंबई के स्क्वाड में भी बदलाव हुआ है, जी कमालिनी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वहीं वैष्णवी शर्मा को मुंबई के स्क्वाड में जगह मिली है। दिल्ली और मुंबई के बीच इस सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। पहली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था।

WPL 2026 13th Match, DC W vs MI W Live Streaming: Watch Here

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।

दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Women's Premier League, 2026

Delhi Capitals 

vs

Mumbai Indians  
0/0 (0.0)

Match yet to begin ( Day – Match 13 )
Delhi Capitals elected to field

Live Updates
19:13 (IST) 20 Jan 2026

अमेलिया कर को बाहर कर MI ने चौंकाया

WPL 2026 में 10 विकेट लेकर दूसरी सबसे सफल गेंदबाज अमेलिया कर को इस मैच में नहीं खिलाते हुए मुंबई इंडियंस ने चौंका दिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में शबनिम इस्माइल, नेट साइवर ब्रंट, निकोला कैरी और हेली मैथ्यूज के रूप में चार विदेशी प्लेयर्स खेल रही हैं।

19:12 (IST) 20 Jan 2026

WPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की राह पर दीया यादव, 16 की उम्र में बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी; 125 गेंद पर ठोके थे 213 रन

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन पूरे हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 वर्षीय दीया यादव पर दांव लगाया है। वह लीग के इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गई हैं। उन्होंने इसी साल 125 गेंद पर 213 रन की तूफानी पारी भी खेली थी। ...अधिक जानकारी
19:11 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

हेली मैथ्यूज, सजीवन सजन, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार।

19:04 (IST) 20 Jan 2026
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

19:03 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम चार बदलाव के साथ उतरी है। वहीं दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।

18:31 (IST) 20 Jan 2026

IND vs NZ: इशान-रिंकू इन, श्रेयस आउट; टी20 की प्लेइंग 11 में किसको दें जगह? भारतीय दिग्गज ने दिया सुझाव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ने टीम की प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह और इशान किशन को जगह देने की वकालत की है। वहीं उनके मुताबिक श्रेयस अय्यर को बाहर रहना चाहिए। ...और पढ़ें
18:18 (IST) 20 Jan 2026

क्या वैष्णवी शर्मा को मिलेगा मौका?

मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच से पहले झटका लगा है और टीम की विकेटकीपर बैटर जी कमालिनी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह वैष्णवी शर्मा की स्क्वाड में एंट्री हुई है। अब देखना होगा कि उन्हें इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं।

18:17 (IST) 20 Jan 2026

कुछ ही देर में होगा टॉस?

अब से तकरीबन 40 मिनट के बाद मैच का टॉस होगा और दोनों टीमों की कप्तान जेमिमा व हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरेंगी। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

18:14 (IST) 20 Jan 2026

जादरान-रसूली के अर्धशतक, राशिद की शानदार गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले T20 में 38 रनों से हराया

अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शानदार फॉर्म में है। उसने लगातार चौथे टी20 में जीत दर्ज की है। इब्राहिम जादरान का इसमें बड़ा योगदान रहा है। ...और पढ़ें
18:09 (IST) 20 Jan 2026

भारत के पास पाकिस्तान को एक ही दिन दो बार पटखनी देने का मौका, ये रही पूरी जानकारी

भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को पहला मुकाबला विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होगा। दूसरा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा। ...और पढ़ें
18:08 (IST) 20 Jan 2026

भारत के खिलाफ T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 3455 रन और 96 विकेट वाला खिलाड़ी चोटिल

माइकल ब्रेसवेल को भारत के खिलाफ इंदौर में तीसरे वनडे के दौरान पिंडली में चोट लगी। इसके कारण वह मैच में नहीं खेले। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके खेलने पर संशय है। ...यहां पढ़ें
18:08 (IST) 20 Jan 2026

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: रोहित-विराट का डिमोशन, गिल को प्रमोशन नहीं, बुमराह-जडेजा को लग सकता है झटका

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने बीसीसीआई को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ ग्रेड खत्म करने की सलाह दी है। ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड बी में जाएंगे ही जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का भी नुकसान हो सकता है। ...और पढ़ें
18:05 (IST) 20 Jan 2026

IND vs NZ 1st T20I Match: बदला, विश्व कप और कप्तान की फॉर्म, नागपुर से बड़ी लड़ाई की शुरुआत; ये हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 की सभी डिटेल्स

IND vs NZ T20I Series 2026, India vs New Zealand 1st T20I Match, Pitch Report, Nagpur Weather, Teams Squad, Venue: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। टी20 शृंखला का पहला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएसन स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से संबंधित सभी डिटेल्स (संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, मौसम का पूर्वानुमान, लाइव स्ट्रीमिंग आदि) दी गईं हैं। ...पूरी जानकारी
18:00 (IST) 20 Jan 2026

DC W vs MI W Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, ऐसे देखें WPL 2026 के 13वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

DC W vs MI W Match Live Streaming Free, TV Channels, Online Apps in India: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का सामना होगा। इस लीग में यह दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत है। पिछले मौके पर मुंबई को जीत मिली थी। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स इस प्रकार हैं:- ...यहां पढ़ें
18:00 (IST) 20 Jan 2026

IND W vs SA W: अब टी20 में विश्व विजेता बनने की तैयारी, टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान; देखें शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें अब 12 जून से इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर हैं। विमेंस प्रीमियर लीग के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। अब भारतीय महिला टीम की एक नई सीरीज का भी ऐलान हो गया है। ...अधिक जानकारी
17:45 (IST) 20 Jan 2026

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि इस मैच का टॉस शाम 7 बजे से होगा।

17:44 (IST) 20 Jan 2026

हरमनप्रीत कौर की गाड़ी डगमगाई

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक समय इस लीग में रफ्तार अच्छी पकड़ी थी। अब पिछली दो पारियों से उनकी गाड़ी डगमगा गई है और इन दोनों मैचों में मुंबई हारी है। उससे पहले पिछली दोनों पारियों में उन्होंने नाबाद 74 व 71 रन बनाए थे और मुंबई को जीत दिलाई थी। उनकी पिछली पांच पारी इस प्रकार हैं:- 20, 74 नाबाद, 71 नाबाद, 16 और 18

17:41 (IST) 20 Jan 2026

जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला खामोश

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला अभी तक इस सीजन खामोश रहा है। कप्तानी में उनकी टीम तीन मैच हारी और बतौर बैटर भी उन्होंने निराश किया है। पिछली चार पारियों में वह 1, 15, 21 और 4 रन ही बना पाई हैं।

17:40 (IST) 20 Jan 2026

वडोदरा लेग का दूसरा दिन

विमेंस प्रीमियर लीग 2016 अपने पहले 11 मैच नवी मुंबई में आयोजित करने के बाद अब वडोदरा पहुंच चुकी है। यहां के बीसीए स्टेडियम में सीजन का 12वां मैच सोमवार को आरसीबी और गुजरात के बीच खेला गया था। अब यह इस मैदान पर सीजन का दूसरा मैच होगा।

17:38 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली-मुंबई के बीच सीजन की दूसरी भिड़ंत

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले पिछली भिड़ंत में मुंबई ने जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली को 50 रनों से हराया था।

17:37 (IST) 20 Jan 2026

मुंबई इंडियंस के लिए भी जीतना जरूरी

मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक पांच में से सिर्फ दो मैच जीती है और तीन मैच हार चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम को पिछले दोनों मुकाबलों में यूपी वॉरियर्स ने मात दी थी। अब टीम को अगर अंक तालिका में टॉप 2 में बने रहना है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

17:37 (IST) 20 Jan 2026

दिल्ली के लिए जीत बेहद जरूरी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी है। दिल्ली ने इससे पहले अपने चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं। टीम अभी अंक तालिका में आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है। अगर दिल्ली आज हारी तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

17:36 (IST) 20 Jan 2026

नमस्कार

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले (दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस) की सभी लाइव स्कोर अपडेट्स मिलेंगी। इस मैच के अलावा खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए बीच-बीच में मिलती रहेंगी।