इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल के इतिहास में फाइनल में पहुंच गया है। वह पांचवीं बार प्लेऑफ/सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले चार बार वह खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंच सका। दिल्ली ने लगातार दूसरे सीजन में हैदराबाद को प्लेऑफ से बाहर कर दिया। पिछली बार एलिमिनेटर में हराया था।

दिल्ली ने हैदराबाद को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। उसके लिए केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। पिछले मैच में जीत दिलाने वाले विलियमसन इस मैच में हैदराबाद को विजेता नहीं बना सके। अब्दुल समद ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद पर 33 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं था।

IPL 2020 Live Score, DC vs SRH Live Cricket Score: जानिए मैच के ताजा अपडेट्स

दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। धवन ने 78 रन बनाए। आखिरी ओवरों में शिमरॉन हेटमायर ने नाबाद 42 रन बनाए।  मार्कस स्टोइनिस ने 38 और श्रेयस अय्यर ने 21 रन बनाए। ऋषभ पंत 2 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद ने एक-एक विकेट लिए।

[ie_ipl_scorecard match_id=49606]

Live Blog

23:21 (IST)08 Nov 2020
दिल्ली की धमाकेदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल के इतिहास में फाइनल में पहुंच गया है। वह पांचवीं बार प्लेऑफ/सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले चार बार वह खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंच सका। दिल्ली ने लगातार दूसरे सीजन में हैदराबाद को प्लेऑफ से बाहर कर दिया। पिछली बार एलिमिनेटर में हराया था।

22:55 (IST)08 Nov 2020
हैदराबाद को चाहिए 24 गेंद पर 51 रन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 42 गेंद पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर अब्दुल समद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 10 गेंद पर 22 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला है। हैदराबाद को आखिरी चार ओवर में 51 रन बनाने हैं। अगर दोनों बल्लेबाज टिके रह गए तो हैदराबाद की टीम मैच जीत सकती है।

22:35 (IST)08 Nov 2020
हैदराबाद को लगा चौथा झटका

हैदराबाद को चौथा झटका 12वें ओवर में लगा। अक्षर पटेल ने जेसन होल्डर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। होल्डर ने 15 गेंद पर 11 रन बनाए। इस दौरान सिर्फ एक चौका लगाया। अक्षर की गेंद पर प्रवीण दुबे ने उनका कैच लिया। केन विलियमसन एक छोर पर टिके हुए हैं। उनका साथ देने के लिए अब्दुल समद क्रीज पर आए हैं। समद को आईपीएल में आज अपनी बेस्ट पारी खेलनी होगी।

22:19 (IST)08 Nov 2020
विलियमसन और होल्डर से उम्मीदें

हैदराबाद की टीम को केन विलियमसन और जेसन होल्डर से बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 11 ओवर में 126 रन बनाने हैं। यानी की हैदराबाद को 11.45 रन प्रति ओवर बनाने हैं। विलियमसन 13 गेंद पर 12 और होल्डर 12 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों अनुभवी बल्लेबाज टीम को जीत के नजदीक लेकर जाना चाहेंगे।

22:04 (IST)08 Nov 2020
मुश्किल में हैदराबाद की टीम

हैदराबाद की टीम मुश्किल में है। उसने 5 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। हैदराबाद को पांचवें ओवर में दोहरा झटका लगा। बल्लेबाजी में हाथ दिखाने वाले मार्कस स्टोइनिस ने प्रियम गर्ग और मनीष पांडे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने पहले गर्ग को बोल्ड किया। उसके बाद मनीष को एनरिच नोर्त्जे के हाथों कैच कराया। प्रियम ने 2 छक्कों की मदद से 12 गेंद पर 17 रन बनाए। वहीं, मनीष ने 14 गेंद पर 21 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके लगाए।

21:45 (IST)08 Nov 2020
हैदराबाद को लगा पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। कगिसो रबाडा ने कप्तान डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉर्नर 3 गेंद पर 2 रन ही बना सके। श्रीवत्स गोस्वामी की जगह प्रियम गर्ग ओपनिंग करने के लिए उतरे हैं। वॉर्नर के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम की पारी को संभालने के साथ-साथ तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी भी है।

21:22 (IST)08 Nov 2020
हैदराबाद को मिला मुश्किल लक्ष्य

दिल्ली ने हैदराबाद को 190 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाए। उसके लिए सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। धवन ने 78 रन बनाए। आखिरी ओवरों में शिमरॉन हेटमायर ने नाबाद 42 रन बनाए।  मार्कस स्टोइनिस ने 38 और श्रेयस अय्यर ने 21 रन बनाए। ऋषभ पंत 2 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद ने एक-एक विकेट लिए।

21:02 (IST)08 Nov 2020
दिल्ली की पारी 3 ओवर बाकी

दिल्ली की टीम ने 17 ओवर में दो विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 46 गेंद पर 72 और शिमरॉन हेटमायर 11 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। आखिरी तीन ओवरों में धवन और हेटमायर विस्फोटक पारी खेल दिल्ली को 200 रन के आस-पास पहुंचाना चाहेंगे।

20:39 (IST)08 Nov 2020
बड़े स्कोर की ओर दिल्ली की टीम

दिल्ली ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। टीम मजबूत स्थिति में है। अगले सात ओवर में कम से कम 60-70 रन बनाना चाहेगी। शिखर धवन एक बार फिर से बड़ी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 37 गेंद पर 62 रन बना लिए हैं। इस दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। श्रेयस अय्यर ने 15 गेंद पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 28 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर ली है।

20:18 (IST)08 Nov 2020
दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा। वे 27 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। स्टोइनिस ने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। स्टोइनिस सीजन में पहली बार ओपनिंग करने उतरे थे।

19:56 (IST)08 Nov 2020
5 ओवर में दिल्ली के 50 रन

दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 50 रन बना लिए हैं। उसने मार्कस स्टोइनिस को ओपनिंग के लिए भेजा। अब तक यह प्रयोग सफल साबित हुआ है। स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 31 रन बना लिए हैं। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। दूसरे छोर पर शिखर धवन ने 12 गेंद पर 19 रन ठोक दिए हैं।

19:36 (IST)08 Nov 2020
दिल्ली ने किया प्रयोग

दिल्ली ने मैच में प्रयोग करते हुए मार्कस स्टोइनिस को ओपनिंग करने के लिए भेजा। स्टोइनिस सीजन में पहली बार ओपनिंग करने उतरे हैं। दिल्ली ने खराब फॉर्म में चल रहे नियमित ओपनर पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर कर दिया। अजिंक्य रहाणे टीम में हैं, लेकिन उन्हें ओपनिंग के लिए नहीं भेजा।

19:14 (IST)08 Nov 2020
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।

19:14 (IST)08 Nov 2020
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइ्ंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, ​​टी नटराजन, संदीप शर्मा।

19:12 (IST)08 Nov 2020
दिल्ली ने टीम में किए दो बदलाव

दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में दो बदलाव किए। उसने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे पृथ्वी शॉ को बाहर का रास्ता दिखा दिया। तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स को भी बाहर किया गया है। शिमरॉन हेटमायर और लेग स्पिनर प्रवीण दुबे की वापसी हुई है। दूसरी ओर, सनराइजर्स ने एक भी बदलाव नहीं किया। ऋद्धिमान साहा की चोट ठीक नहीं हो सकी है।

18:50 (IST)08 Nov 2020
वर्चुअल सेमीफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्चुअल सेमीफाइनल है। इससे हारने वाली टीम का आईपीएल का सफर खत्म हो जाएगा। वहीं, जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

18:34 (IST)08 Nov 2020
यह भी जानें: ‘अनुचित भाषा’ के इस्तेमाल पर सरफराज अहमद पर लगा जुर्माना

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद पर कायदे-आजम ट्रॉफी मैच के दौरान ‘अनुचित भाषा’ का उपयोग करने पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
पाकिस्तान की इस घरेलू प्रतियोगिता में सिंध प्रथम एकादश की कप्तानी कर रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शनिवार को मैच के दौरान अनुचित भाषा के उपयोग करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘सरफराज ने दिन के खेल के दौरान अंपायर के फैसले के खिलाफ बार-बार अनुचित टिप्पणी की।’ विज्ञप्ति के मुताबिक 33 साल के इस खिलाड़ी के खिलाफ मैदानी अंपायरों ने शिकायत की जिसके बाद उन पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगा।

18:12 (IST)08 Nov 2020
यह भी जानें: महमूदुल्लाह कोरोना वायरस पॉजिटिव, पीएसएल में नहीं खेल पाएंगे

बांग्लादेश के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान महमूदुल्लाह को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे।स्थानीय मीडिया ने यह दावा किया है। 34 साल के अनुभवी आलराउंडर महमूदुल्लाह को रविवार रात दुबई होते हुए पाकिस्तान जाना था, लेकिन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह पृथकवास पर चले गए हैं। महमूदुल्लाह का बंगबंधू टी20 कप में खेलना भी संदिग्ध है, जो 21 या 22 नवंबर से शुरू होना है। ‘डेली स्टार’ के अनुसार महमूदुल्लाह के जल्द ही दूसरा परीक्षण कराने की संभावना है। पीएसएल की लीग तालिका में शीर्ष पर रहे मुल्तान सुल्तांस ने मोइन अली के विकल्प के तौर पर महमूदुल्लाह को टीम में शामिल किया था। तमीम इकबाल को भी लाहौर कलंदर्स ने क्रिस लिन के विकल्प के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। उनके मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होने की उम्मीद है। पीएसएल 2020 के प्लेऑफ का आयोजन नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल की शुरुआत में टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा था।

18:02 (IST)08 Nov 2020
यूएई में हैदराबाद को नहीं हरा पाई है दिल्ली कैपिटल्स

दोनों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो उसमें भी हैदराबाद का पलड़ा भारी है। हैदराबाद ने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। हालांकि, आईपीएल 2019 में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ अपने दोनों मैच जीते थे। संयुक्त अरब अमीरात में दोनों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। इनमें से तीनों में हैदराबाद ने बाजी मारी है।

17:50 (IST)08 Nov 2020
आंकड़ो में हैदराबाद भारी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक दोनों के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 6 मैच ही अपने नाम कर पाई है।