इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। यह आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर मुकाबला रहा। राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर भी पहुंच गई। उसके अब 6 मैच में 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दोहरे अंक वाली पहली टीम भी बनी।
ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच
सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की पारी
- राजस्थान रॉयल्स की ओर से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंद संभाली।
- मिचेल स्टार्क की पहली गेंद: डॉट।
- मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने चौका लगाया।
- मिचेल स्टार्क की तीसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने एक रन लिया।
- मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद: नोबॉल। रियान पराग ने चौका लगाया।
- फ्री हिट: शिमरोन हेटमायर नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़े, लेकिन रियान पराग नहीं। केएल राहुल के थ्रो पर मिचेल स्टार्क ने रियान पराग को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आये।
- मिचेल स्टार्क की पांचवीं गेंद: शिमरोन हेटमायर ने 2 रन दौड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। चूंकि दो विकेट गिर गए, इसलिए राजस्थान रॉयल्स की पारी समाप्त मानी गई और आखिरी गेंद उसे खेलने को नहीं मिली। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 12 रन का लक्ष्य मिला।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
188/5(20.0)& 13/0(0.4)
Rajasthan Royals
188/4(20.0)& 11/2(0.5)
Match Ended ( Day – Match 32 )
Delhi Capitals tied with Rajasthan Royals (Delhi Capitals win Super Over by 2 wickets)
सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की पारी
- दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की।
- संदीप शर्मा की पहली गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर 2 रन लिये।
- संदीप शर्मा की दूसरी गेंद: केएल राहुल ने चौका लगाया।
- संदीप शर्मा की तीसरी गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर एक रन लिया।
- संदीप शर्मा की चौथी गेंद: ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का मारकर दिल्ली कैपिटल्स की झोली में जीत डाल दी।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स भी 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना पाई राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। क्रीज पर शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करने आये। मिचेल स्टार्क ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने शुरुआती 4 गेंद में 5 रन ही दिये। पांचवीं गेंद पर 2 रन लेने का मौका था, लेकिन ध्रुव जुरेल की गलती से ऐसा नहीं हो पाया। आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। दोनों टीमें 188 रन पर आकर अटक गईं और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम 5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट (अक्षर पटेल का) गंवाया और 77 रन बनाये। अभिषेक पोरेल के बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की पारियों ने दिल्ली कैपिटल्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान ने कुछ कैच टपकाये और मिसफील्डिंग भी हुई। इससे भी दिल्ली कैपिटल्स की मदद हुई।
IPL 2025, DC vs RR LIVE Score In Hindi: Watch Here
टॉस जीतने के बाद संजू ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। अक्षर पटेल की भी पहले गेंदबाजी करने की इच्छा थी, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है।
जोफ्रा आर्चर तीसरा ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर जेक-फ्रेजर-मैकगर्क अपना विकेट गंवा बैठे। जोफ्रा की यह गेंद ऑफ पर बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी थी। फ्रेजर-मैकगर्क ने फ्रंट लेग को पार करके बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद ऑफ साइड में हवा में चली गई और मिड-ऑफ पर यशस्वी जायसवाल ने बाएं तरफ जाकर कैच लपक लिया। फ्रेजर-मैकगर्क 6 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह करुण नायर बल्लेबाजी के लिए आये हैं। वह अगली 3 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाये। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 34 रन है।
तुषार देशपांडे दूसरा ओवर लेकर आये। अभिषेक पोरेल ने पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाये। तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। आखिरी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 23 रन आये। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोये 33 रन है। अभिषेक पोरेल के 7 गेंद में 24, मैकगर्क के 5 गेंद में 9 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो चुकी है। जेक-फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने पारी की शुरुआत की। जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती 2 गेंदें डॉट रहीं। तीसरी गेंद पर चौका जड़कर मैकगर्क ने अपना और दिल्ली कैपिटल्स का खाता खोला। उन्होंने दूसरी गेंद पर भी चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अभिषेक पोरेल ने अपना खाता खोला।
दिल्ली में पिछले नौ टी20 मुकाबलों में से प्रत्येक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पिछले आठ मुकाबलों में से हर मैच में हले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।
शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस के बाद संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने बताया कि उनके आखिरी एकादश में कोई बदलाव नहीं है। खास यह है कि दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। जनसत्ता.कॉम पर मैच से जुड़े अपडेट्स पा सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हेड टू हेड के मामले में राजस्थान रॉयल्स थोड़ा आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से RR ने 15 जीते हैं, जबकि DC ने 14 जीते हैं।
आईपीएल में केएल राहुल का जोफ्रा आर्चर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। जोफ्रा आर्चर के खिलाफ केएल राहुल ने 5 पारियों में 151 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाये हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।
केएल राहुल ने 16 मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करीब 51 के औसत और 132.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 95 रन रहा।
एक्यूवेदर के मुताबिक, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की शुरुआत के समय 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है। रात होते-होते यह 32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। खेल के दौरान आर्द्रता 21 से 32 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश की संभावना ना के बराबर है। इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस को पूरा एक्शन देखने को मिलेगा।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां की आउटफील्ड भी काफी तेज है। बाउंड्री भी छोटी है। यही वजह है कि दिल्ली-राजस्थान मैच में चौके-छक्के लगने की काफी संभावनाएं हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि मैदान पर ओस गिरने की संभावना है। दूसरी पारी में ओस की वजह से गेंदबाजों को मुश्किल होगी और बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारुकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 7:00 बजे का है। इस लाइव ब्लाग में हम आपको दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के लाइव स्कोर के अलावा सभी अपडेट्स से रूबरू कराएंगे।
