इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। यह आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर मुकाबला रहा। राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर भी पहुंच गई। उसके अब 6 मैच में 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दोहरे अंक वाली पहली टीम भी बनी।

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की पारी

  • राजस्थान रॉयल्स की ओर से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंद संभाली।
  • मिचेल स्टार्क की पहली गेंद: डॉट।
  • मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने चौका लगाया।
  • मिचेल स्टार्क की तीसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने एक रन लिया।
  • मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद: नोबॉल। रियान पराग ने चौका लगाया।
  • फ्री हिट: शिमरोन हेटमायर नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़े, लेकिन रियान पराग नहीं। केएल राहुल के थ्रो पर मिचेल स्टार्क ने रियान पराग को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आये।
  • मिचेल स्टार्क की पांचवीं गेंद: शिमरोन हेटमायर ने 2 रन दौड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। चूंकि दो विकेट गिर गए, इसलिए राजस्थान रॉयल्स की पारी समाप्त मानी गई और आखिरी गेंद उसे खेलने को नहीं मिली। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 12 रन का लक्ष्य मिला।
Match Ended

Indian Premier League, 2025

Delhi Capitals 
188/5(20.0)& 13/0(0.4)

vs

Rajasthan Royals  
188/4(20.0)& 11/2(0.5)

Match Ended ( Day – Match 32 )
Delhi Capitals tied with Rajasthan Royals (Delhi Capitals win Super Over by 2 wickets)

सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की पारी

  • दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की।
  • संदीप शर्मा की पहली गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर 2 रन लिये।
  • संदीप शर्मा की दूसरी गेंद: केएल राहुल ने चौका लगाया।
  • संदीप शर्मा की तीसरी गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर एक रन लिया।
  • संदीप शर्मा की चौथी गेंद: ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का मारकर दिल्ली कैपिटल्स की झोली में जीत डाल दी।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स भी 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना पाई राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। क्रीज पर शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करने आये। मिचेल स्टार्क ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने शुरुआती 4 गेंद में 5 रन ही दिये। पांचवीं गेंद पर 2 रन लेने का मौका था, लेकिन ध्रुव जुरेल की गलती से ऐसा नहीं हो पाया। आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। दोनों टीमें 188 रन पर आकर अटक गईं और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम 5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट (अक्षर पटेल का) गंवाया और 77 रन बनाये। अभिषेक पोरेल के बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की पारियों ने दिल्ली कैपिटल्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान ने कुछ कैच टपकाये और मिसफील्डिंग भी हुई। इससे भी दिल्ली कैपिटल्स की मदद हुई।

IPL 2025, DC vs RR LIVE Score In Hindi: Watch Here

टॉस जीतने के बाद संजू ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। अक्षर पटेल की भी पहले गेंदबाजी करने की इच्छा थी, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं है।

IPL 2025, IPL 2025 Points Table, IPL Points Table Update
16 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडिियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका की स्थिति।

Live Updates
23:49 (IST) 16 Apr 2025
सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा गेंदबाजी करेंगे।

  • संदीप शर्मा की पहली गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर 2 रन लिये।
  • संदीप शर्मा की दूसरी गेंद: केएल राहुल ने चौका लगाया।
  • संदीप शर्मा की तीसरी गेंद: केएल राहुल ने दौड़कर एक रन लिया।
  • संदीप शर्मा की चौथी गेंद: ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का मारकर दिल्ली कैपिटल्स की झोली में जीत डाल दी।
  • 23:35 (IST) 16 Apr 2025
    सुपर ओवर में राजस्थान की पारी

    राजस्थान रॉयल्स की ओर से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आये।

  • मिचेल स्टार्क की पहली गेंद: डॉट।
  • मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने चौका लगाया।
  • मिचेल स्टार्क की तीसरी गेंद: शिमरोन हेटमायर ने एक रन लिया।
  • मिचेल स्टार्क की चौथी गेंद: नोबॉल, रियान पराग ने चौका लगाया।
  • फ्री हिट: शिमरोन हेटमायर नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़े, लेकिन रियान पराग नहीं। केएल राहुल के थ्रो पर मिचेल स्टार्क ने रियान पराग को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए।
  • यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आये।
  • मिचेल स्टार्क की पांचवीं गेंद: शिमरोन हेटमायर ने 2 रन दौड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। चूंकि दो विकेट गिर चुके हैं, इसलिए राजस्थान रॉयल्स की पारी समाप्त मानी जाएगी और आखिरी गेंद उसे खेलने को नहीं मिलेगी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को अब मैच जीतने के लिए 12 रन बनाने होंगे।
  • 23:24 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला

    मिचेल स्टार्क ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने शुरुआती 4 गेंद में 5 रन ही दिये थे। पांचवीं गेंद पर 2 रन लेने का मौका था, लेकिन ध्रुव जुरेल की गलती से ऐसा नहीं हुआ। आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन वह दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। दोनों टीमें 188 रन पर आकर अटक गईं।। मैच अब सुपर ओवर में पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि कैसे कब कौन सी टीम मैच जीतती है। धैर्य रखें। यह मजेदार होगा। ध्रुव जुरेल को अक्षर पटेल के थ्रो पर केएल राहुल ने रन आउट किया। वह 17 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    23:14 (IST) 16 Apr 2025
    क्या सुपर ओवर में जाएगा मैच?

    आखिरी ओवर में 9 रन। मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करेंगे। मिचेल स्टार्क ने ओवर द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्या इस सीजन में हमारा पहला सुपर ओवर होगा?

    23:12 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE SCORE: 19वें ओवर से राजस्थान के खाते में आए 14 रन

    मोहित शर्मा 19वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 14 रन आये। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 180 रन है। अब राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने हैं।

    23:03 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE Cricket Score: मिचेल स्टार्क ने दिल्ली को दिलाई तीसरी सफलता

    मिचेल स्टार्क 18वां ओवर लेकर आये। उन्होंने चौथी गेंद पर नितीश राणा पर एलबीडब्ल्यू किया। वह 28 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने 5वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 166 रन है।

    22:57 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Cricket Score: नितीश राणा का अर्धशतक पूरा

    मोहित शर्मा 17वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12 रन आये। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका अर्धशतक 26 गेंद में आया। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के 2 विकेट पर 158 रन हैं।

    22:51 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Score: नितीश राणा ने छक्के के बाद चौका लगाया

    कुलदीप यादव 16वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद पर ध्रुव जुरेल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर नितीश राणा ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर ध्रुव जुरेल बीट हुए। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 16 रन आये। राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 145 रन है।

    22:46 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर: नितीश राणा का कैच छूटा, राजस्थान ने 16 रन बटोरे

    अक्षर पटेल 15वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने बाउंड्री (लॉन्ग ऑन) पर नितीश राणा का कैच टपका दिया और उन्हें छक्का मिल गया। नितीश राणा ने अगली गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 16 रन आये। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 132 रन है। नितीश राणा के 21 गेंद में 34 रन हैं।

    22:42 (IST) 16 Apr 2025
    आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर: यशस्नी लौटे पवेलियन

    राजस्थान रॉयल्स की पारी के 14 ओवर हो चुके हैं। राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 116 रन है। उसे मैच जीतने के लिए 36 गेंद में 73 रन बनाने हैं। यानी 12 से ज्यादा के रन रेट से। यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। वह 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 37 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव को उनका विकेट मिला।

    22:31 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर: यशस्वी जायसवाल का पचासा पूरा

    मोहित शर्मा 12वां ओवर लेकर आये। उनकी पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने अपने पिछले मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 104 रन है।

    22:27 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE SCORE: राजस्थान ने 11 ओवर में बनाए 98 रन

    राजस्थान रॉयल्स की पारी के 11 ओवर पूरे हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 98 रन है। यशस्वी जायसवाल के 31 गेंद में 47 रन हैं।

    11 ओवर का लेखा-जोखा:

  • अक्षर पटेल ने एक कड़ा ओवर फेंका।
  • रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने कुलदीप की गेंदों पर चौके और छक्के लगाये।
  • पराग ने गलत लाइन पर गेंद खेली और अक्षर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया।
  • मोहित शर्मा ने डीप बैकवर्ड पर यशस्वी जायसवाल का कैच छोड़ दिया। वैसे यह बहुत मुश्किल मौका था।
  • 22:15 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका

    राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 8 ओवर में बिना विकेट खोये 76 रन था। नौवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आये। उन्होंने पहली ही गेंद पर रियान पराग को बोल्ड कर दिया। अक्षर की यह गेंद ऑफ स्‍टम्प पर गुड लेंथ बॉल थी। रियान पराग ने आगे आकर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टर्न होकर सीधी रही और विकेट में समा गई। रियान पराग 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रियान की जगह नितीश राणा बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 82 रन है। यशस्वी जायसवाल के 23 गेंद में 38 रन हैं।

    22:04 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Cricket Score: संजू सैमसन रिटायर्ड हर्ट

    विपराज निगम छठा ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर नोबॉल हो गई। इसी दौरान संजू सैमसन ने कमर में दर्द की शिकायत की। मैदान पर फ‍िजियो पहुंचे। फिजियो लौटे, लेकिन यह क्या अगली गेंद खेलने के बाद संजू भी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए आये।

    21:52 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Score: 4 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 45 रन

    मुकेश कुमार चौथा ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर भी संजू सैमसन ने एक रन लिया। चौथे ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 10 रन आये। राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोये 45 रन है। संजू के 9 गेंद में 16 रन, यशस्वी जायसवाल के 15 गेंद में 26 रन हैं।

    21:46 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर: मिचेल स्टार्क के ओवर में राजस्थान को मिले 19 रन

    मिचेल स्टार्क तीसरा ओवर लेकर आए। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दो रन लिये। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 19 रन आये। राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोये 35 रन है। यशस्वी के 12 गेंद में 24 और संजू के 6 गेंद में 8 रन हैं।

    21:42 (IST) 16 Apr 2025
    आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर: संजू के बाद यशस्वी ने भी जड़ा छक्का

    मुकेश कुमार दूसरा ओवर लेकर आये। संजू सैमसन ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का लगाया। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है।

    21:35 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE SCORE: लेग बाई से खुला राजस्थान का खाता

    राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आये। शुरुआत की तीन गेंद पर राजस्थान रॉयल्स का खाता नहीं खुला। चौथी गेंद पर लेग बाई से एक रन आया। इस तरह राजस्थान का खाता खुला। आखिरी गेंद पर संजू सैमसन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर से राजस्थान के खाते में सिर्फ 2 रन बनाये।

    21:30 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE Cricket Score: राजस्थान के लिए आसान नहीं होगी राह

    विकेट धीमा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। जेक-फ्रेजर-मैकगर्क ने दो चौके लगाए, लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे। करुण नायर रन आउट हो गए। केएल राहुल और अभिषेकपोरेल ने समझदारी से बल्लेबाजी की। अभिषेक पोरेल ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन विकेट की सुस्ती ने उन्हें उसी लय को बनाए रखने की मंजूरी नहीं दी। अभिषेक और केएल राहुल ने स्कोर 97 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर केएल राहुल आउट हुए। आठ रन बाद अभिषेक पोरेल भी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गये। अब अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स पर बड़े शॉट खेलने की जिम्मेदारी आई। उन्होंने इसे शानदार तरीके से अंजाम दिया। राजस्थान रॉयल्स का मैदान पर खराब दिन रहा। उन्होंने कैच छोड़े और मिसफील्डिंग भी की। धीमी शॉर्ट गेंदों को हिट करना मुश्किल है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को ऊपर से कड़ी मेहनत करनी होगी।

    21:18 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Cricket Score: दिल्ली ने राजस्थान को दिया 189 रन का लक्ष्य

    संदीप शर्मा 20वां ओवर लेकर आये। पहली गेंद वाइड। अगली गेंद पर डॉट। दूसरी गेंद वाइड। अगली गेंद वाइड। अगली गेंद फिर वाइड। अगली गेंद नोबॉल। आशुतोष ने एक रन दौड़कर भी लिया। अगली गेंद पर स्टब्स ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद र एक रन। पांचवीं गेंद पर एक रन। आखिरी गेंद पर पॉइंट पर महेश तीक्षणा ने आसान सा कैच टपका दिया। इस तरह आखिरी ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 19 रन आये। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाया और 77 रन ठोक दिये।

    21:06 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Score: जोफ्रा आर्चर के चौथे ओवर से दिल्ली के खाते में आये 16 रन

    जोफ्रा आर्चर 19वां ओवर लेकर आये। आशुतोष शर्मा ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर स्टब्स ने 1 रन लिया। पांचवीं गेंद पर आशुतोष ने चौका लगाया। छठी गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर एक रन लेग बाई से आया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 16 रन आये। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 169 रन है।

    20:55 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर: 14 गेंद में 34 रन ठोक अक्षर पटेल आउट

    महेश तीक्षणा 17वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने फिर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ दिया। हालांकि, आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अक्षर पटेल को लॉन्ग ऑन पर ध्रुव जुरेल ने लपका। अक्षर पटेल 14 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह आशुतोष शर्मा बल्लेबाजी के लिए आये हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 146 रन है। ट्रिस्टन स्टब्स के 10 गेंद में 15 रन हैं।

    20:50 (IST) 16 Apr 2025
    आईपीएल 2025, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर: रियान पराग ने टपकाया कैच

    वानिंदु हसरंगा 16वां ओवर लेकर आये। अक्षर पटेल ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर लगातार चौके लगाये। फिर तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं और छठी गेंदों पर स्टब्स ने 2-2 रन लिये। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट पर 130 रन है। हसरंगा की आखिरी गेंद पर लेग स्टम्प पर फुलर थी। ट्रिस्टन स्टब्स ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया। रियान पराग गेंद तक पहुंच गये, लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाये और कैच टपका दिया।

    20:40 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर: हसरंगा ने भी झटका विकेट

    वानिंदु हसरंगा 14वां ओवर लेकर आये। उनकी तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का शतक पूरा हो गया। अगली गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर हसरंगा ने अभिषेक पोरेल को रियान पराग के हाथों लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया। अभिषेक पोरेल 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी 37 गेंद की पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक पोरेल की जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आये हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट पर 106 रन है।

    20:33 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE SCORE: जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाई तीसरी सफलता

    दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा। जोफ्रा आर्चर 13वां ओवर लेकर आये। उनकी चौथी गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने डीप मिडविकेट पर केएल राहुल का कैच लपक लिया। केएल राहुल 32 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला। 13 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 98 रन है। अभिषेक पोरेल के 36 गेंद में 49 रन हैं। वह 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

    20:23 (IST) 16 Apr 2025
    IPL 2025, DC vs RR LIVE Cricket Score: केएल राहुल ने जड़ा छक्का

    महेश तीक्षना 11वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक पोरेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन है। दोनों के बीच 47 गेंद में 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल के 27 गेंद में 35 और अभिषेक पोरेल के 30 गेंद में 42 रन हैं।

    20:21 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Cricket Score: अभिषेक पोरेल ने जड़ा चौका

    वानिंदु हसरंगा 10वां ओवर लेकर आये। उनकी आखिरी गेंद पर अभिषेक पोरेल ने चौका लगाया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 76 रन है। केएल राहुल के 24 गेंद में 27 और अभिषेक पोरेल के 27 गेंद में 40 रन हैं। दोनों के बीच 42 गेंद में 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।

    20:12 (IST) 16 Apr 2025
    DC vs RR LIVE Score: दिल्ली का 8 ओवर में स्कोर 60/2

    आठ ओवर का खेल हो चुका है। आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 60 रन है। केएल राहुल के 18 गेंद में 17 रन हैं। अभिषेक पोरेल के 21 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई है।

    20:01 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली ने पावरप्ले में 46 रन बनाए, दो विकेट भी गंवाए

    पावर प्ले का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 46 रन है। केएल राहुल के 10 गेंद में 7 रन हैं। अभिषेक पोरेल के 17 गेंद में 30 रन हैं। दोनों के बीच 17 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है।

    19:53 (IST) 16 Apr 2025
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर: करुण नायर नहीं खोल पाये खाता

    संदीप शर्मा चौथा ओवर लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर करुण नायर रन आउट हो गए। संदीप की यह गेंद राउंड द विकेट से ऑफ पर एंगलिंग करती हुई एक लेंथ बॉल थी। अभिषेक पोरेल ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस हुई और इनसाइड एज से पॉइंट की ओर गेंद गई। शुरुआत में कॉल किया लेकिन फिर फैसला बदल लिया। तब तक करुण नायर लगभग आधी क्रीज पर पहुंच चुकी थे। संदीप की ओर से थोड़ी लापरवाही हुई और नॉन स्ट्राइकर एंड स्टम्प पर थ्रो करने में थोड़ा समय लिया, लेकिन कामयाब हो गए। करुण नायर रन आउट हो गये। पिछले गेम में 89 रन, अगले गेम में शून्य पर रन आउट! करुण नायर की रात का दुर्भाग्यपूर्ण अंत हुआ क्योंकि वह अपना खाता खोलने में विफल रहे। करुण नायर की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आये हैं।