Delhi Capitals vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाये।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Delhi Capitals 
193 (19.0)

vs

Mumbai Indians  
205/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 29 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 12 runs

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। खास यह रहा कि उसके आखिरी 3 विकेट 19वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर गिरे और वे सभी रन आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने 89 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मुंबई इंडियंस के कर्ण शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन घर में दिल्ली कैपिटल्स का यह पहला मैच था। दिल्ली कैपिटल्स की 5 मैच में यह पहली हार भी है। उसके 8 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई। मुंबई इंडियंस की 6 मैच में यह दूसरी जीत है। उसके अब 4 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 7वें नंबर पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस का अगला मैच अब 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच में 16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

19वें ओवर में रन आउट की हैट्रिक

दूसरी पारी में मुंबई के लिए 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका और इस ओवर में रन-आउट की हैट्रिक लगी। चौथी गेंद पर आशुतोष शर्मा, पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव और फिर छठी गेंद पर मोहित शर्मा रन आउट हो गए। रन आउट की हैट्रिक ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया।

दिल्ली की पारी, करुण नायर का अर्धशतक

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जैक-फ्रेजर मैकगर्क को दीपक चाहर ने डक पर आउट कर दिया। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। करुण नायर ने 40 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रन बनाये। करुण नायर ने 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल में 7 साल बाद अर्धशतक लगाया। करुण नायर नायर हालांकि शतक से 11 रन से चूक गए और 12वें ओवर में मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दिल्ली कैपिटल्स का एक समय स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन था। इसके बाद दिल्ली का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और तय लग रही जीत से चूक गए। हालांकि, उसने आखिरी 9 विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिये। मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिये। उन्होंने अभिषेक पोरेल (25 गेंद में 33) , ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (13 गेंद में 15) के कीमती विकेट लिये।

आखिर में विपराज निगम (8 गेंद में 14) और आशुतोष शर्मा (14 गेंद में 17) ने मैच जिताने की कोशिश की, लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवर्स में जबर्दस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करके 3 बल्लेबाजों को रन आउट किया। आशुतोष 19वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह को दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए। अगली गेंद पर कुलदीप यादव और आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा भी रन आउट हो गए।

मुंबई की पारी, तिलक ने लगाया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 18 रन बनाए और विपराज की गेंद पर आउट हुए। रयान रिकेल्टन ने 41 रन बनाए और कुलदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 40 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या 2 रन के स्कोर पर निपट गए। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 59 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 38 रन की पारी खेली जबकि कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

दिल्ली के इम्पैक्ट सब- दर्शन नलकंडे, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

मुंबई के इम्पैक्ट सब- कोर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, करन शर्मा।

डुप्लेसिस मैच से बाहर, मुंबई ने नहीं किया कोई बदलाव

दिल्ली के ओपनर डुप्लेसिस इंजरी की वजह से इस मैच से बाहर हो गए जबकि दिल्ली के खिलाफ इस मैच के लिए मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। डुप्लेसिस की जगह टीम में अभिषेक पोरेल को मौका दिया गया।

Live Updates
17:49 (IST) 13 Apr 2025
DC vs MI Live cricket score: मुंबई की संभावित टीम

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

17:28 (IST) 13 Apr 2025
DC vs MI Live cricket score: दिल्ली की टीम

केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकांडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

17:27 (IST) 13 Apr 2025
DC vs MI Live cricket score: मुंबई की टीम

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा।

17:11 (IST) 13 Apr 2025
DC vs MI Live cricket score: घरेलू मैदान पर दिल्ली की टक्कर मुंबई के साथ

आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। दिल्ली के घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच में अक्षर की टीम लगातार 5वां मैच जीतना चाहेगी तो वहीं मुंबई की कोशिश होगी कि वो सीजन की दूसरी जीत दर्ज करें। मुंबई को आगे बढ़ने के लिए साथ ही अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है।