Delhi Capitals vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाये।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
193 (19.0)
Mumbai Indians
205/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 29 )
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 12 runs
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। खास यह रहा कि उसके आखिरी 3 विकेट 19वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर गिरे और वे सभी रन आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने 89 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मुंबई इंडियंस के कर्ण शर्मा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन घर में दिल्ली कैपिटल्स का यह पहला मैच था। दिल्ली कैपिटल्स की 5 मैच में यह पहली हार भी है। उसके 8 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई। मुंबई इंडियंस की 6 मैच में यह दूसरी जीत है। उसके अब 4 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 7वें नंबर पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस का अगला मैच अब 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच में 16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
19वें ओवर में रन आउट की हैट्रिक
दूसरी पारी में मुंबई के लिए 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका और इस ओवर में रन-आउट की हैट्रिक लगी। चौथी गेंद पर आशुतोष शर्मा, पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव और फिर छठी गेंद पर मोहित शर्मा रन आउट हो गए। रन आउट की हैट्रिक ने दिल्ली का काम तमाम कर दिया।
दिल्ली की पारी, करुण नायर का अर्धशतक
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जैक-फ्रेजर मैकगर्क को दीपक चाहर ने डक पर आउट कर दिया। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। करुण नायर ने 40 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रन बनाये। करुण नायर ने 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल में 7 साल बाद अर्धशतक लगाया। करुण नायर नायर हालांकि शतक से 11 रन से चूक गए और 12वें ओवर में मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दिल्ली कैपिटल्स का एक समय स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन था। इसके बाद दिल्ली का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और तय लग रही जीत से चूक गए। हालांकि, उसने आखिरी 9 विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिये। मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिये। उन्होंने अभिषेक पोरेल (25 गेंद में 33) , ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (13 गेंद में 15) के कीमती विकेट लिये।
आखिर में विपराज निगम (8 गेंद में 14) और आशुतोष शर्मा (14 गेंद में 17) ने मैच जिताने की कोशिश की, लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवर्स में जबर्दस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करके 3 बल्लेबाजों को रन आउट किया। आशुतोष 19वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह को दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए। अगली गेंद पर कुलदीप यादव और आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा भी रन आउट हो गए।
मुंबई की पारी, तिलक ने लगाया अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 18 रन बनाए और विपराज की गेंद पर आउट हुए। रयान रिकेल्टन ने 41 रन बनाए और कुलदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 40 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या 2 रन के स्कोर पर निपट गए। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 59 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 38 रन की पारी खेली जबकि कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दिल्ली के इम्पैक्ट सब- दर्शन नलकंडे, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई के इम्पैक्ट सब- कोर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, करन शर्मा।
डुप्लेसिस मैच से बाहर, मुंबई ने नहीं किया कोई बदलाव
दिल्ली के ओपनर डुप्लेसिस इंजरी की वजह से इस मैच से बाहर हो गए जबकि दिल्ली के खिलाफ इस मैच के लिए मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। डुप्लेसिस की जगह टीम में अभिषेक पोरेल को मौका दिया गया।
इस मैच की दूसरी पारी के 19वें ओवर में मुंबई ने रन आउट की हैट्रिक लगाई और इसके दम पर दिल्ली के खिलाफ इस टीम को 12 रन से जीत मिली। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आशुतोष शर्मा, पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव और फिर छठी गेंद पर मोहित शर्मा रन आउट हो गए। करन शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दिल्ली का 9वां विकेट कुलदीप यादव के रूप में गिरा और वो बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए। अब जीत के लिए 7 गेंदों पर 13 रन की जरूरत है।
आशुतोष शर्मा 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए और दिल्ली का 8वां विकेट गिर गया।
विपराज निगम ने 8 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली और वो सैंटनर की बॉल पर स्टंप आउट हो गए। बैटिंग के लिए मिचेल स्टार्क क्रीज पर आए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों पर 23 रन बनाने हैं। 18 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बन चुके हैं।
दिल्ली की टीम को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 39 रन बनाने हैं जो आसान नहीं दिख रहा है। मुंबई की गेंदबाजी अच्छी हो रही है। क्रीज पर अभी विपराज और आशुतोष शर्मा मौजूद हैं।
दिल्ली का छठा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा जो 15 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली को जीत के लिए 27 गेंदों पर 46 रन की जरूरत है। करन शर्मा ने तीसरा विकेट लिया।
दिल्ली ने 5वां विकेट स्टब्स के रूप में गिरा जिन्हें करन शर्मा ने एक रन पर आउट कर दिया। अब आशुतोष शर्मा आए हैं। जीत के लिए 36 गेंदों पर 55 रन बनाने हैं।
करुण नायर ने शानदार पारी खेली और 89 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए। अब अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं। दिल्ली ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।
दिल्ली का दूसरा विकेट अभिषेक पोरेल के रूप में गिरा जो 33 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर को करन शर्मा ने कैच आउट करवा दिया। केएल राहुल बैटिंग के लिए क्रीज पर आए हैं।
दिल्ली को जीत के लिए 60 गेंदों पर 93 रन बनाने हैं। पहले 10 ओवर में इस टीम ने एक विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। करुण अभी 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।
करुण और अभिषेक ने पूरी तरह से दिल्ली को दबाव से निकाल दिया है और दोनों ही मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई करते दिख रहे हैं। पहले 6 ओवर में दिल्ली ने एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। वहीं करुण नायर ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
एक विकेट गिरने के बाद करुण और अभिषेक ने दिल्ली को संभाल लिया है। दिल्ली ने पहले 3 ओवर में एक विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। मुंबई को विकेट की तलाश है।
दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने जैक फ्रेजर और अभिषेक पोरेल उतरे। मुंबई के लिए पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंकना शुरु किया, लेकिन पारी की पहली ही गेंद पर दीपक ने डक पर जैक को कैच आउट कर दिया। दूसरे नंबर पर बैटिंग के लिए करुण नायर आए। दिल्ली ने एक ओवर में एक विकेट पर 6 रन बना लिए हैं।
मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 59 रन की शानदार पारी खेली जबकि दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 19 ओवर के बाद 4 विकेट पर 194 रन हो गया है। तिलक अभी 58 जबिक नमनधीर 28 रन पर खेल रहे हैं।
तिलक वर्मा ने दिल्ली के खिलाफ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए हैं। तिलक का साथ इस वक्त नमनधीर दे रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव 40 रन पर आउट हुए जबकि हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का चौथा विकेट गिर गया। मुंबई ने 14.2 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन बना लिए।
मुंबई का स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट पर 104 रन हो गया है और क्रीज पर अभी तिलक व सूर्या मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 20 गेंदों पर 29 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
मुंबई को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया और उन्होंने रयान को 41 रन पर बोल्ड कर दिया। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा मैदान पर आए हैं। 9 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बन गए हैं।
मुंबई ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा का विकेट विपराज ने लिया। अभी क्रीज पर सूर्यकुमार के साथ रयान मौजूद हैं।
रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली और विपराज की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। अब तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं।
दिल्ली के खिलाफ मुंबई की शुरुआत अब तक तो अच्छी रही है और 3 ओवर में 39 रन बन चुके हैं। रयान और रोहित लय में दिख रहे हैं।
मुंबई के लिए ओपन करने रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन आए हैं। दिल्ली के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने फेंका और इस ओवर में 10 रन बने।
जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच खेल रही दिल्ली की टीम ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करेगी। अक्षर ने बताया कि डुप्लेसिस इंजर्ड हैं और मैच से बाहर हो गए हैं, लेकिन मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
दिल्ली में आई धूल भरी आंधी से थोड़ा तापमान गिरा है। हालांकि, रविवार को राजधानी में तेज धूप खिले रहने का अनुमान है। वेदर.कॉम के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा शाम को थोड़ी धुंध रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें मुंबई को 19 मैचों में जीत मिली है जबकि 16 मैचों में दिल्ली को जीत हासिल हुई है। आखिरी सीजन में यानी साल 2024 में दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई को हराया था।
अरुण जेटली स्टेडियम में यह इस सीजन का पहला मैच होगा। इस स्टेडियम में आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा स्कोर बना था। यहां पांच मैचों में पहली पारी में औसतन 235 रन बने थे। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और सपाट पिच से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा। इस मैदान पर इस सीजन का पहला मैच होने के कारण सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि गेंदबाजों को कोई मदद मिलती है या नहीं।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।