DC IPL Team 2025 Players List, Delhi Capitals Team Players List, Squad 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC)ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अक्षर पटेल (16.50 करोड़ रुपये), कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को रिटेन किया। टीम 75 करोड़ रुपये के साथ मेगा ऑक्शन में उतरी।

दिल्ली ने नीलामी के पहले दिन मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ और केएल राहुल को 14 करोड़ में खरीदा। नीलामी के दूसरे दिन टीम के पास 13.8 करोड़ रुपए बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा है। पहले उसका नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। फ्रेंचाइजी अबतक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। 2020 में फाइनल में पहुंचने और अगले वर्ष शीर्ष दो में रहने के बाद दिल्ली पिछले तीन सीजन में पांचवें, नौवें और छठे स्थान पर रही।

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया

रिटेनशनखिलाड़ी का नामकीमत (रुपये)
1कुलदीप यादव13.25 करोड़
2अक्षर पटेल16.50 करोड़
3ट्रिस्टन स्टब्स10 करोड़
4अभिषेक पोरेल4 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

खिलाड़ीकीमत (रुपये में)
मिचेल स्टार्क11 करोड़ 75 लाख
केएल राहुल14 करोड़
जैक फ्रेजर मैकगर्क9 करोड़
हैरी ब्रूक6 करोड़ 25 लाख
टी नटराजन10 करोड़ 75 लाख
समीर रिजवी95 लाख
करुण नायर50 लाख
फाफ डु प्लेसिस2 करोड़
मुकेश कुमार8 करोड़
आशुतोष शर्मा3 करोड़ 80 लाख
मोहित शर्मा2 करोड़ 20 लाख
दर्शन नलकंडे30 लाख
डेनोबेन फरेरा75 लाख
दुष्मंथा चमीरा75 लाख
विपराज निगम50 लाख
मनवंत कुमार30 लाख
अजय मंडल30 लाख
माधव तिवारी30 लाख
त्रिपुराना विजय30 लाख