इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 43वें मैच में शुक्रवार (25 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 5 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की यह पहली जीत है।

इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई में अपना पहला मैच जीता। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद चेन्नई में अपना पहला मैच जीता और अब SRH ने आईपीएल इतिहास में चेन्नई में CSK के खिलाफ अपना पहला मैच जीता।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स 19.5 ओवर में 154 पर आउट हो गई। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए।

IPL 2025 CSK vs SRH LIVE Streaming: Watch Here

चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 और आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान किशन ने 44 और कामिंडु मेंडिस ने नाबाद 32 रन बनाए। मैच में एक भी अर्धशतक नहीं लगा। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के 9 मैच में 6 अंक हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 9 मैच में 4 अंक हैं वह आखिरी पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम हुई। चेन्नई को 30 अप्रैल को पंजाब से भिड़ना है। हैदराबाद को 2 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Chennai Super Kings 
154 (19.5)

vs

Sunrisers Hyderabad  
155/5 (18.4)

Match Ended ( Day – Match 43 )
Sunrisers Hyderabad beat Chennai Super Kings by 5 wickets

चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 और आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए। दीपक हुड्डा 22, रविंद्र जडेजा 21 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए। शेख रशीद मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी 6, अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने 2-2 रन बनाए। खलील अहम 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए। पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट विए। मोहम्मद शमी और कमिंडु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान किशन ने 44 और कामिंडु मेंडिस ने नाबाद 32 रन बनाए। अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले आउट हुए। ट्रेविस हेड ने 19, हेनरिक क्लासेन ने 7 और अनिकेत वर्मा ने 19 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। खलील अहमद, अंशुल कंबोज और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। डेवाल्ड ब्रेविस को रचिन रविंद्र और दीपक हुड्डा को विजयशंकर की जगह मौका मिला। सैम करन को जेमी ओवर्टन की जगह मौका मिला। महेंद्र सिंह धोनी का यह 400वां टी20 मैच था।

Live Updates
23:23 (IST) 25 Apr 2025
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान किशन ने 44 और कामिंडु मेंडिस ने नाबाद 32 रन बनाए। अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले आउट हुए। ट्रेविस हेड ने 19, हेनरिक क्लासेन ने 7 और अनिकेत वर्मा ने 19 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। खलील अहमद, अंशुल कंबोज और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

23:18 (IST) 25 Apr 2025
चेपक में पहली बार सनराइजर्स जीती

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की यह पहली जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बनाए। कामिंडु मेंडिस 32 और नितीश कुमार रेड्डी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

23:07 (IST) 25 Apr 2025
चेन्नई के हाथ से मैच फिसला

सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 13 रन चाहिए। कामिंडु मेंडिस 22 और नितीश कुमार रेड़ी ने 16 रन बनाए। मतीशा पथिराना के ओवर में 15 रन बने।

22:47 (IST) 25 Apr 2025
अनिकेत वर्मा आउट

अनिकेत वर्मा आउट हो गए हैं। नूर अहमद को विकेट मिला। उन्होंने 19 रन बनाए। कामिंडु मेंडिस 7 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन। जीत के लिए 37 गेंद पर 49 रन चाहिए।

22:37 (IST) 25 Apr 2025
इशान किशन आउट

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन। इशान किशन आउट हुए। उन्होंने 33 गेंद पर 44 रन बनाए। सैम करन ने नूर अहमद की गेंद पर शानदार कैच दिखाया। अनिकेत वर्मा 17 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 65 रन चाहिए।

22:19 (IST) 25 Apr 2025
हेनरिक क्लासेन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा

हेनरिक क्लासेन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। हेनरिक क्लासने 27 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 8.1 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन। जीत के लिए 71 गेंद पर 101 रन चाहिए।

22:17 (IST) 25 Apr 2025
सनराइजर्स को जीत के लिए 72 गेंद पर 101 रन चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 101 रन चाहिए। हेनरिक क्लासेन 7 और इशान किशन 27 रन बनाकर क्रीज पर।

22:06 (IST) 25 Apr 2025
ट्रेविस हेड को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा

ट्रेविस हेड को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। इशान किशन 17 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन। जीत के लिए 87 गेंद पर 118 रन चाहिए। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज हैं।

22:03 (IST) 25 Apr 2025
चेन्नई सुपर किंग्स को मैच में वापसी करने के लिए विकेट की जरूरत

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 119 रन चाहिए। इशान किशन 16 और ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 36 रन की साझेदारी। चेन्नई सुपर किंग्स को मैच में वापसी करने के लिए विकेट की जरूरत।

21:53 (IST) 25 Apr 2025
ट्रेविस हेड और इशान किशन क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 134 रन चाहिए। ट्रेविस हेड 10 और इशान किशन 14 रन बनाकर क्रीज पर।

21:41 (IST) 25 Apr 2025
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर। खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। खलील ने दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 0.2 ओवर में बगैर रन के 1 विकेट।

21:28 (IST) 25 Apr 2025
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 और आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए। दीपक हुड्डा 22, रविंद्र जडेजा 21 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए। शेख रशीद मैच की पहली गेंद पर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी 6, अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने 2-2 रन बनाए। खलील अहम 1 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए। पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट विए। मोहम्मद शमी और कमिंडु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिए।

21:25 (IST) 25 Apr 2025
सनराइजर्स के खिलाफ चेन्नई 154 पर ऑल आउट

दीपक हुड्डा आउट 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुए। खलील अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स 19.5 ओवर में 154 पर आउट हो गई। चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 और आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए।

21:12 (IST) 25 Apr 2025
नूर अहमद को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

नूर अहमद को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। दीपक हुड्डा 9 और खलील अहमद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। चेन्नई का स्कोर 18.1 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन।

21:05 (IST) 25 Apr 2025
अंशुल कंबोज को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

अंशुल कंबोज को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर 17.3 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन। दीपक हुड्डा 8 रन बनाकर क्रीज पर।

21:01 (IST) 25 Apr 2025
महेंद्र सिंह धोनी को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा

महेंद्र सिंह धोनी को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। दीपक हुड्डा 8 रन बनाकर क्रीज पर। अंशुल कंबोज नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 16.3 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन।

20:46 (IST) 25 Apr 2025
शिवम दुबे को जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा

शिवम दुबे को जयदेव उनादकट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। दीपक हुड्डा 3 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 13.5 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन। महेंद्र सिंह धोनी नए बल्लेबाज हैं।

20:41 (IST) 25 Apr 2025
डेवाल्ड ब्रेविस को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा

डेवाल्ड ब्रेविस को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद पर 42 रन बनाए। कामिंडु मेंडिस ने लॉन्ग ऑफ पर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए। दीपक हुड्डा 1 और शिवम दुबे 11 रन बनाकर क्रीज पर। दीपक हुड्डा 1 और शिवम दुबे 11 रन बनाकर क्रीज पर।

20:35 (IST) 25 Apr 2025
बेबी एबी ने कामिंडु मेंडिस के ओवर में 3 छक्के जड़े

चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 36 रन बनाकर क्रीज पर। शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 33 रन की साझेदारी। बेबी एबी ने कामिंडु मेंडिस के ओवर में 3 छक्के जड़े

20:24 (IST) 25 Apr 2025
रविंद्र जडेजा को कामिंडु मेंडिस ने पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा को कामिंडु मेंडिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 13 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.3 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बनाए।

20:14 (IST) 25 Apr 2025
रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 11 और डेवाल्ड ब्रेविस 10 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।

20:04 (IST) 25 Apr 2025
आयुष म्हात्रे को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा

आयुष म्हात्रे को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5.3 ओवर में 3 विकेट 47 रन।

19:58 (IST) 25 Apr 2025
सैम करन को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा

सैम करन को हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 29 और रविंद्र जडेजा बगैर खाता खोले क्रीज। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 39 रन।

19:49 (IST) 25 Apr 2025
आयुष म्हात्रे और सैम करन क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 19 और सैम करन 7 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने 2 ओवर में 17 रन दिए 1 विकेट लिए।

19:36 (IST) 25 Apr 2025
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी के लिए उतरे। मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली ही गेंद पर शेख रशीद आउट हुए। सैम करन ने 1 रन और आयुष म्हात्रे ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 7/1

19:10 (IST) 25 Apr 2025
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन : ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

19:09 (IST) 25 Apr 2025
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन : अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवर्टन।

19:08 (IST) 25 Apr 2025
सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजी का फैसला किया

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। डेवाल्ड ब्रेविस को रचिन रविंद्र और दीपक हुड्डा को विजयशंकर की जगह मौका मिला। सैम करन को जेमी ओवर्टन की जगह मौका मिला। महेंद्र सिंह धोनी का यह 400वां टी20 मैच है।

18:42 (IST) 25 Apr 2025
दोनों का सीजन अच्छा नहीं रहा

चेन्नई 8 में से 2 मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी चेन्नई जैसी ही है। वह भी 8 में 2 मैच जीतकर 9वें नंबर पर है। मैच हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी।

18:27 (IST) 25 Apr 2025
मतीशा पथिराना के सामने हेनरिक क्लासेन जूझते दिखे हैं

टी20 में मतीशा पथिराना के सामने हेनरिक क्लासेन जूझते दिखे हैं। उन्होंने 22 गेंदों पर तीन बार क्लासेन को आउट किया है। केवल 26 रन दिए हैं।