इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 62वें मैच में मंगलवार (20 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए।
IPL 2025 CSK vs RR LIVE Streaming: Watch Here
इस डेड रबर मैच में निगाहें 14 साल से वैभव रधुवंशी और 17 साल के आयुष म्हात्रे पर थीं। दोनों खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे उतरे। म्हात्रे ने 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन शतक जड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ सीजन का अंत किया। 14 मैच में 8 अंक हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैच में 6 अंक हैं। उसे 25 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 20 गेंद पर 43 और डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद पर 42 रन बनाए। शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। डेवोन कॉनवे 10, उर्विल पटेल बगैर खाता खोले और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 13, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। अंशुल कंबोज 5 और नूर अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। चेन्नई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। संजू सैमसन ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 12 गेंद पर 31 और शिमरोन हेटमायर 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग ने 3 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स के13 मैच में 6 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैच में 6 अंक हैं। यह मैच हारने वाली टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रहेगी। राजस्थान रॉयल्स का यह इस सीजन आखिरी मैच होगा।
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, नाथन एलिस/मथीशा पथिराना।
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा/शुभम दुबे।
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, महेश थीक्षाना, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस।
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 62वें मैच में मंगलवार (20 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR)से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
