इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 62वें मैच में मंगलवार (20 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए।
IPL 2025 CSK vs RR LIVE Streaming: Watch Here
इस डेड रबर मैच में निगाहें 14 साल से वैभव रधुवंशी और 17 साल के आयुष म्हात्रे पर थीं। दोनों खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे उतरे। म्हात्रे ने 43 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन शतक जड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ सीजन का अंत किया। 14 मैच में 8 अंक हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैच में 6 अंक हैं। उसे 25 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 20 गेंद पर 43 और डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद पर 42 रन बनाए। शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। डेवोन कॉनवे 10, उर्विल पटेल बगैर खाता खोले और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 13, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। अंशुल कंबोज 5 और नूर अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए। राजस्थान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। चेन्नई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। संजू सैमसन ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 12 गेंद पर 31 और शिमरोन हेटमायर 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग ने 3 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। संजू सैमसन ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 12 गेंद पर 31 और शिमरोन हेटमायर 5 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग ने 3 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज ने और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
ध्रुव जुरेल ने मथिशा पथिराना को छक्का जड़कर मैच खत्म किया। राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 31 और शिमरोन हेटमायर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान ने जीत के साथ सफर खत्म किया।
रियान पराग को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर नए बल्लेबाज हैं। ध्रुव जुरेल 18 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 30 रन चाहिए।
वैभव सूर्यवंशी को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। रियान पराग 2 और ध्रुव जुरेल क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 50 रन चाहिए।
संजू सैमसन को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 रन बनाए। रियान पराग नए बल्लेबाज हैं। वैभव सूर्यवंशी 56 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13.2 ओवर में 2 विकेट पर 136 रन। जीत के लिए 39 गेंद पर 52 रन चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 134 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 54 रन चाहिए। वैभव सूर्यवंशी 55 और संजू सैमसन 41 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 110 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 78 रन चाहिए। वैभव सूर्यवंशी 44 और संजू सैमसन 30 रन बनाकर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 65 रन। जीत के लिए 78 गेंद पर 123 रन चाहिए। संजू सैमसन 17 और वैभव सूर्यवंशी 12 रन बनाकर क्रीज पर। 20 गेंद पर 28 रन की साझेदारी।
अंशुल कंबोज ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। उन्होंने 19 गेंद 36 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 37 रन बनाए। जीत के लिए 151 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी।
राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 157 रन चाहिए। यशस्वी जायसवाल 31 और वैभव सूर्यवंशी बगैर खाता खोले क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर। खलील अहमद ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। यशस्वी ने पहली गेंद पर चौके से खाता खोला। अगली 4 गेंदों पर 1 रन आए। राजस्थान ने 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 5 रन बनाए। जीत के लिए 183 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 20 गेंद पर 43 और डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद पर 42 रन बनाए। शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। डेवोन कॉनवे 10, उर्विल पटेल बगैर खाता खोले और रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन 13, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। अंशुल कंबोज 5 और नूर अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट लिए। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए।
महेंद्र सिंह धोनी को आकाश मधवाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। नूर अहमद 2 और अंशिल कंबोज 5 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे को आकाश मधवाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 16 रन बनाकर क्रीज पर अंशुल कंबोज नए बल्लेबाज हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। शिवम दुबे 34 और महेंद्र सिंह धोनी 12 रन बनाकर क्रीज पर। 20 गेंद पर 33 रन की साझेदारी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। शिवम दुबे 26 और महेंद्र सिंह धोनी 11 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 22 रन की साझेदारी।
डेवाल्ड ब्रेविस को आकाश मधवाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 42 रन बनाए। शिवम दुबे 17 रन बनाकर क्रीज पर। महेंद्र सिंह धोनी नए बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 13.4 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाए। शिवम दुबे 13 और डेवाल्ड ब्रेविस 37 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 50 रन की साझेदारी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 102 रन बनाए। शिवम दुबे 2 और डेवाल्ड ब्रेविस 27 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।
रविंद्र जडेजा को युद्धवीर सिंह चरक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 8 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 78 रन।
रविचंद्रन अश्विन को वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6.3 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन।
आयुष म्हात्रे को तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 43 रन बनाए। रविंद्र जडेजा बगैर खाता खोले और रविचंद्रन अश्विन 12 रन बनाकर क्रीज पर।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बन गए हैं। युद्धवीर सिंह चरक के दूसरे ओवर में 24 रन बने। आयुष म्हात्रे 21 और रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर क्रीज पर।
उर्विल पटेल को युद्धवीर सिंह चरक ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। आयुष म्हात्रे 2 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 12 रन। रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज हैं।
डेवोन कॉनवे को युद्धवीर सिंह चरक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 2 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 1.5 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई। आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे क्रीज पर। आयुष म्हात्रे ने 1 और कॉनवे ने 2 रन से खाता खोला। एक चौका भी जड़ा। पहले ओवर में बगैर विकेट के 7 रन बने।
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़।
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मथीशा पथिराना, दीपक हुडा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। संजू सैमसन यह नहीं बता पाए कि किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया। चेन्नई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ।
इस डेड रबर मैच में निगाहें 14 साल से वैभव रधुवंशी और 17 साल के आयुष म्हात्रे पर होंगी। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।