भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा शादी करने जा रहे हैं। वह 9 दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। इन दोनों की सगाई 19 जून को हुई थी। इशांत शर्मा की हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह चिकनगुनिया के कारण बीमार पड़ गए थे। 28 साल के दाएं हाथ के गेंदबाज की होने वाली पत्नी के बारे में जानिए दस बातें-
1. वाराणसी की रहने वाली प्रतिमा सिंह ने भारतीय बास्केटबॉल टीम का विभिन्न इंटरनेशनल इवेंट्स में प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं।
2. 26 साल की प्रतिमा भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं। देश के बास्केटबॉल जगत में ‘सिंह बहनों’ के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं।
3. उनकी सभी बहनें भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं और वे भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुकी हैं। वाराणसी में उनके परिवार को “भारत की बास्केटबॉल फैमिली” कहा जाता है।
4. उनकी बहनों के नाम दिव्या, प्रशांती, आकांक्षा और प्रियंका है। प्रशांती इस समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं, जबकि प्रियंका कोच बन चुकी हैं। प्रतिमा की लंबाई 5’9″ है।
वीडियो: भारत के LoC पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने क्या कहा
5. बास्केट बॉल गेम में प्रतीमा को शूटिंग गार्ड की पोजिशन दी जाती है। आम शब्दों में समझा जाए तो वह टीम का ऐसा खिलाड़ी होता है जिसका जिम्मा प्वाइंट्स बनाना होता है।
6. वह दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉलेज से पढ़ी हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी टीम की कप्तान रही हैं। उन्होंने 2010 में हुए ग्वांग्झू एशियाई खेलों में और अन्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं।
7. ऐसा नहीं है कि उनके परिवार में सिर्फ महिलाएं ही खिलाड़ी हैं। परिवार में सबसे छोटा उनका भाई विक्रांत सोलंकी फुटबॉल खिलाड़ी है। विक्रांत 2014 में अंडर 19 हिंदुस्तान फुटबॉल क्लब में खेल चुक है। इसके अलावा वह दिल्ली में संतोष ट्रॉफी में भी हिस्सा ले चुका है।
8. दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉन्पलेक्स के पास ही बास्केटबॉल कोर्ट है। ऐसा कहा जाता है कि इशांत और प्रतिमा यहां मिला करते थे।
9. रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 में RIBA लीग में इशांत शर्मा चीफ गेस्ट बनकर आए थे तभी दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी।
10. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 दिसंबर को दोनों की शादी होगी। शादी का मुख्य फंक्शन दिल्ली में होगा, वहीं कुछ रस्में वाराणसी में होंगी।

