ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में शनिवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए। पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान अंतिम एकादश में जगह नहीं पा रहे डकेट ने इस बार मिले मौके का पूरा फायदा उठाया।
उन्होंने 143 गेंद की अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के जड़े जिसके दम पर इंग्लैंड ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उनके अलावा जो रूट ने 68 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 23 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने 10 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाकर टीम को 350 रन के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशियस ने तीन विकेट लिए। वहीं एडम जैम्पा और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए।
ICC Champions Trophy, 2025
Australia
356/5 (47.3)
England
351/8 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 4 )
Australia beat England by 5 wickets
इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने पांच ओवर में ही ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट खो दिया था। इससे टीम पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट (63 रन, 66 गेंद) ने पारी को संभालने की कोशिश की। मार्नस लाबुशेन ने भी 47 रनों की उपयोगी पारी खेली। आखिर में जोश इंग्लिस के शतक और ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से मात दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए। बेन डकेट ने 165 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्टेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने नाबाद 120 रन बनाए। वहीं एलेक्स कैरी ने 69 रन बनाए।
47.3 ओवर में जोश इंग्लिस ने मार्क वुड की गेंद पर डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही अपने टीम की जीत तय की।
जोफ्रा आर्चर ने ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंग्लिस ने छक्का जमाया। वहीं चौथी गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर चौका लगाया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद मैक्सवेल ने डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला और लिविंगस्टन ने कैच लपका। हालांकि रीप्ले में दिखा कि गेंद नौ बॉल थी क्योंकि वह बल्लेबाज की छाती के ऊपर से जा रही थी।
45वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोश इंग्लिस ने छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 76 गेंदों में 100 रन पूरे किए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और चार छक्के जमाए। मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
ब्रायडन कार्स का महंगा ओवर, उन्होंने 44वें ओवर में 13 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर जोश इंग्लिस ने छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप के साथ एक और छक्का लगाया।
42वें ओवर में ब्रायडन कार्स ने एलेक्स कैरी को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर कैरी ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला, मिस टाइमिंग रही और जोस बटलर ने कैच लपका। 63 गेंदों में कैरी ने 69 बनाए।
जोफ्रा आर्चर ने 39वें ओवर में 11 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिस ने रिवर्स स्वीप के साथ चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर पुल करके एक और चौका लगाया।
38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशिद की गेंद पर एलेक्स कैरी ने डीप स्क्वायर लेग पर शॉट खेला लेकिन कैच ड्रॉप हो गया। उन्होंने इसके साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
35वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंग्लिस ने पुल करके डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर जोश इंग्लिस ने बैकवर्ड पॉइंट पर एक और चौका लगाया।
33वें ओवर में मार्क वुड ने 9 रन आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश इंग्लिस ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 41 गेंद में 50 रन पूरे किए। वहीं 34वें ओवर में आदिल रशीद ने 5 रन दिए।
32वां ओवर ब्रायडन कार्स ने डाला और 9 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर एलेक्स कैरी ने चौका जमाया वहीं चौथी गेंद पर मिड विकेट पर चौका जड़ा।
27वें ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिस ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर बाय के चार रन आए। इस दौरान आर्चर ने मैदान पर फीजियो को बुलाया। 30वें ओवर में रूट ने सात रन दिए।
लिविंगस्टन ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट करके टीम को बड़ी सफलता मिली। ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट जल्दी आगे आ गए और खेलने की कोशिश की, हालांकि वह लिविंगस्टन की गेंद पर आउट हो गए। 66 गेंदों में 63 रन बनाकर वह लौट गए।
20वें ओवर में आदिल रशीद ने मार्नस लाबुशेन को आउट किया। लाबुशेन ने कवर्स की ओर शॉट खेला लेकिन आदिल रशीद ने कैच लपका। मैथ्यू शॉर्ट के साथ उनकी अच्छी साझेदारी टूट गई। लाबुशेन ने 45 गेंदों में 47 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए।
ब्रायडन कार्स 15वां ओवर डाला। ओवर की पांचवीं गेंद पर शॉर्ट ने फाइन लेग पर फ्लिक करके चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे फॉर्मेट का दूसरा अर्धशतक है। अगले ओवर में आदिल रशीद ने 6 रन दिए।
10वें ओवर में ब्रायडन कार्स ने 14 रन दिए। लाबुशेन ने इस ओवर में तीन चौके लगाए। पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 76 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर पावरप्ले में 73/2 था।
सातवां ओवर डाला मार्क वुड ने जिसमें उन्होंने 7 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद मैथ्यू शॉर्ट ने मिड ऑन पर चौका लगाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंचाया।
जोफ्रा आर्चर ने छठे ओवर में 12 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने कट करके चौका लगाया। वहीं चौथी गेंद पर उन्होंने फ्लिक करके फाइन लेग पर चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर उन्होंने पुल करके स्क्वायर लेग पर तीसरा चौका लगाया।
मार्क वुड ने स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्मिथ ने कवर्स पर गेंद को खेला, गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर फर्स्ट स्लिप पर गई जहां डकेट ने कैच लपका। स्मिथ 6 गेंदों पर 5 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही।
चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ट्रैविस हेड को आउट किया। हेड ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के नीचे के हिस्से में लगी और एक्सट्रा कवर पर गई। आर्चर ने सही समय पर कैच लपका और हेड की पारी का अंत किया। उन्होंने 5 गेंदों में 6 रन बनाए।
मार्क वुड ने पहले ओवर में 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने डीप फाइन लेग पर चौका लगाया। वहीं ओवर की पांचवीं गेंद पर वुड की रफ्तार का फायदा उठाते हुए फ्लिक करते हुए चौका लगाया।
इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए। बेन डकेट ने 143 गेंदों में 165 रन बनाए। उनके अलावा जो रूट ने 68 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 23 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशियस ने तीन विकेट लिए। वहीं एडम जैम्पा और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए।
आखिरी ओवर में लाबुशेन ने ब्रायडन कार्स को आउट किया। लाबुशेन ने स्लॉग स्वीप की कोशिश की लेकिन वह लाबुशेन को ही कैच दे बैठे। कार्स ने सात गेंदों में 8 रन बनाए।
48वें ओवर में मार्नस लाबुशेन ने बेन डकेट को आउट किया। ओवर की दूसरी गेंद पर डकेट आखिरकार आउट हुए। वह स्लॉग स्वीप की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद पैड पर लगी। डकेट ने रिव्यू लिया लेकिन फायदा नहीं हुआ। डकेट ने 143 गेंदों में 165 रन बनाए। उसकी पारी में 17 चौके और तीन छक्के जमाए।
47वें ओवर में ड्वारशियस ने लियम लिविंगस्टन को आउट किया। लिविंगस्टन ने डीप स्क्वायर की ओर गेंद को खेला लेकिन टाइमिंग सही नहीं थी और नैथन एलिस को कैच थमा बैठे। उन्होंने 17 गेंदों में 14 रन बनाए।
45वें ओवर में नैथन एलिस ने चार ओवर दिए। इंग्लैंड का स्कोर 303 तक पहुंच गया है। बेन डकेट ने 134 गेंदों में 150 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं।
बने डकेट ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर लॉन्गऑफ पर छक्का जमाया। वहीं अगले ओवर की आखिरी गेंद पर डकेट ने चौका भी जमाया। डकेट 140 रन बना चुके हैं जो कि चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड की ओर से किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।
35वें ओवर में एडम जैम्पा ने हैरी ब्रूक को आउट किया। ब्रूक कवर्स पर खेलने की कोशिश कर रहे हैं। कैरी पॉइंट पर खड़े थे उन्होंने डाइव लगाई और कैच लपका। ब्रूक ने 6 गेंदों में तीन रन बनाए।
स्पेंसर की गेंद पर बेन डकेट ने चौका जमाया। इस चौके के साथ ही बेन डकेट ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 95 गेंदों में 100 रन बनाए। डकेट ने शतक का जश्न मनाया। इंग्लैंड की टीम अब एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
31वें ओवर की आखिरी गेंद पर जो रूट आउट हो गए। ओवर की आखिरी गेंद पर रूट के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और अंपायर ने आउट दिया। हालांकि रूट ने रिव्यू लेकिन कोई फायदा नहीं था। बैट और बॉल के बीच गैप था और गेंद स्टंप्स से टकरा रही थी। रूट 78 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए।