Asia Cup 2025, India vs United Arab Emirates, IND vs UAE LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 का दूसरा मैच बुधवार (10 सितंबर) को भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो शुभमन गिल की वापसी के बावजूद संजू सैमसन और तिलक वर्मा को प्लेइंग 11 में जगह मिली।

IND vs UAE LIVE Streaming: Watch Here

शिवम दुबे को रिंकू सिंह की जगह मौका मिला। भारतीय टीम 1 विशुद्ध तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और 2 तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के साथ उतरी। इसके अलावा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं। अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर योगदान देंगे।

Asia Cup, 2025

India 

vs

United Arab Emirates  
51/6 (9.4)

BowlingORWKT
Varun Chakaravarthy *1.442
Kuldeep Yadav273
BattingRB
Asif Khan2 4

Play In Progress ( Day – Match 2 )
India elected to field

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

संयुक्त अरब अमीरात प्लेइंग 11

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

Live Updates
20:43 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE LIVE Score: कुलदीप यादव ने 1 ही ओवर में 3 विकेट झटक दिए

कुलदीप यादव ने 1 ही ओवर में 3 विकेट झटक दिए। हर्षित कौशिक 2 रन बनाकर आउट हुए। आसिफ खान 1 और ध्रुव पराशर बगैर खाता खोले क्रीज पर। यूएई का स्कोर 9.1 ओवर में 5 विकेट पर 50 रन।

20:41 (IST) 10 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: मुहम्मद वसीम को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

मुहम्मद वसीम को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। हर्षित कौशिक नए बल्लेबाज हैं। आसिफ खान 1 रन बनाकर क्रीज पर। यूएई ने 8.5 ओवर में 4 विकेट पर 50 रन।

20:36 (IST) 10 Sep 2025

लाइव क्रिकेट स्कोर: राहुल चोपड़ा को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा

राहुल चोपड़ा को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। मुहम्मद वसीम 19 रन बनाकर क्रीज पर। यूएई ने 8.1 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए।

20:23 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने मुहम्मद जोएब को पवेलियन भेजा

वरुण चक्रवर्ती ने मुहम्मद जोएब को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। यूएई रा स्कोर 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 29 रन। राहुल चोपड़ा नए बल्लेबाज हैं। मुहम्मद वसीम 4 रन बनाकर क्रीज पर।

20:20 (IST) 10 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: बुमराह ने भारत को दिलाई सफलता

अलीशान शराफू ने संयुक्त अरब अमीरात को अच्छी शुरुआत दिलाई है। इसके बाद उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। उन्होंने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। मुहम्मद वसीम 3 और मुहम्मद जोएब क्रीज पर। यूएई का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन।

20:07 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE LIVE Score: संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी शुरू

संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू क्रीज पर। हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। शराफू ने 2 चौके जड़े। पहले ओवर में 10 रन बने।

19:46 (IST) 10 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: संयुक्त अरब अमीरात प्लेइंग 11

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

19:40 (IST) 10 Sep 2025

लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

19:36 (IST) 10 Sep 2025
IND vs UAE LIVE Score: भारत ने जीता टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन और तिलक वर्मा दोनों को जगह है। शिवम दुबे को रिंकू सिंह की जगह मौका मिला। कुलदीप यादव भी खेल रहे हैं।

18:47 (IST) 10 Sep 2025

संजू सैमसन के लिए कोई जगह नहीं, रिंकू सिंह पर भारी पड़ सकते हैं शिवम दुबे, आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ अपनी भारतीय एकादश चुनी है। इसमें संजू सैमसन, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है। जानें इसके पीछे की बड़ी वजह। ...पूरी जानकारी
18:38 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE LIVE Score: रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसे मिलेगा मौका?

भारत की प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह और शिवम दुबे में से किसी एक को मौका मिलेगा। रिंकू पर शिवम दुबे भारी पड़ सकते हैं।

18:36 (IST) 10 Sep 2025

LIVE Cricket Score: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर काफी बहस हो रही है। शुभमन गिल की वापसी से संजू सैमसन की जगह खतरे में है। जितेश शर्मा विकेटकीपर के ऑप्शन हैं।

18:34 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE: भारत के लिए कप्तान का फॉर्म ही चिंता की वजह, क्या सूर्यकुमार यादव खत्म कर पाएंगे 11 महीने का सूखा?

भारत ने 2025 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से टी20 मैच नहीं खेला है। 5 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने 28 रन बनाए। 2 मैचों में वह खाता नहीं खोल पाए। एक मैच में 12 और दूसरे में 14 रन बनाए। ...और पढ़ें
18:03 (IST) 10 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: ये हो सकती है यूएई की प्लेइंग 11

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

17:23 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE LIVE Score: ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

17:22 (IST) 10 Sep 2025

Asia Cup: सूर्यकुमार यादव का यह जबरा रिकॉर्ड इस सीजन के पहले ही मैच में टूटा, अजमतुल्ला उमरजई ने बनाया महारिकॉर्ड

Asia Cup: एशिया कप 2025 के पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज अजमतुल्ला उमरजई ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...अधिक जानकारी
17:05 (IST) 10 Sep 2025

India vs United Arab Emirates LIVE Score: संयुक्त अरब अमीरात का स्क्वाड

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह।

17:04 (IST) 10 Sep 2025

IND vs UAE LIVE Score: भारत का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह।

16:43 (IST) 10 Sep 2025

Asia Cup 2025: नमस्कार!

नमस्कार! एशिया कप 2025 के दूसरा मैच दुबई में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट और मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।