India vs Afghanistan, Ind vs Afg: भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार देर रात यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद की 124 और मोहम्मद नबी की 64 मैचों की पारी के दम पर भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर समाप्त हुआ। भारत के लिए लोकेश राहुल ने 66 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। अंबाती रायडू ने 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और इतने की छक्के शामिल हैं। दिनेश कार्तिक ने 44 रन बनाए।
अफगानिस्तान के लिए आफताब आलम, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने शहजाद के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। शहजाद ने अपनी शतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा सात छक्के लगाए। वहीं नबी ने अपनी पारी में 56 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव के हिस्से दो विकेट आए। खलील अहमद, पदार्पण कर रहे दीपक चहर और केदार जाधव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports हिंदी, Star Sports हिंदी HD, Star Sports 1 SELECT समेत Star Sports 1 SELECT HD पर देख सकते हैं। इसके अलावा Hotstar पर मुकाबले की स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।
India vs Afghanistan, Ind vs Afg:
-भारत का आखिरी विकेट गिरा। एक गेंद शेष रहते मैच खत्म हो गया। अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला टाई करा लिया। राशिद खान ने रवींद्र जडेजा का विकेट लिया। भारत को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी।
-47वां ओवर आफताब आलम करा रहे हैं। पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने 2 रन लिया। अगली गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर जडेजा बीट हुए। चौथी गेंद पर जडेजा ने लॉन्ग ऑन पर 1 रन लिया। 5वीं गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर 1 रन लिया।
-44वें ओवर में दीपक चाहर ने हाथ खोले हैं। इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। मुजीब गेंदबाजी करा रहे थे। भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों में 30 रनों की जरूरत है। फिलहाल, भारत का स्कोर – 223/6
-42 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 213 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 48 गेंदों में 40 रनों की जरूरत है। भारत के पास अभी 4 विकेट बचे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भारत को चिंता में जरूर डाल दिया है।
-37वें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान ने विकेट की अपील की और रिव्यू लिया। अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। दोनों टीमों के खाते में अब कोई रिव्यू नहीं बचा है। भारत ने इस ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत का स्कोर – 200/4
-33वां ओवर मुजीब करा रहे हैं। पहली 4 गेंदों पर एक वाइड सहित भारत को दो रन हासिल हुए हैं। 5वीं गेंद पर कार्तिक ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर केदार जाधव ने सिंगल लिया। भारत का स्कोर – 184/4
-31वें ओवर की पहली ही गेंद पर भारत को फ्री हिट मिला है। आफताब गेंदबाजी करा रहे हैं। मनीष पांडे फ्रीट हिट का फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने गेंद को वाइड समझकर जाने दिया। बल्ला तक नहीं उठाया। ओवर की तीसरी गेंद पर ही भारत को चौथा झटका लगा। मनीष पांडे 15 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने। आफताब आलम की गेंद पर विकेट कीपर मोहम्मद शाहजाद ने उनका कैच लिया।
-26वां ओवर अहमदी करा रहे हैं। 5वीं गेंद पर अहमदी ने आउट की अपील की। अंपायर ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आउट करार दे दिया है। वह 17 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्हें अहमदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
-20वां ओवर नबी करा रहे हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं मिला। दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 1 रन मिला। चौथी गेंद पर कार्तिक ने मिड-विकेट में एक रन लिया। 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं मिला। आखिरी गेंद पर राहुल ने 3 रन लिया। अफगानिस्तान के आफकाब आलम ने शानदार फील्डिंग से चौका रोक लिया।
-अंबाती रायडू के बाद केएल राहुल ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। नबी की गेंद पर राहुल ने सिंगल लेकर अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय वनडे फिफ्टी पूरा किया। वह फिलहाल 58 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया है।
-17वां ओवर राशिद खान करा रहे हैं। रायडू रंग में हैं और लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे हैं। उनके साथी केएल राहुल भी अर्द्ध शतक के करीब हैं। वह 54 गेंदों में 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-मोहम्मद नबी भी शहजाद का भरपूर साथ दे रहे हैं। नबी ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। अफगानिस्तान मजबूत स्कोर की ओर। स्कोर- 178/5(37)
-शहजाद ने अपनी शतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा सात छक्के लगाए। उनके अलावा मोहम्मद नबी ने 56 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली।
-शहजाद टीम के लिए लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने इस दोरान अपने वनडे करियर का पांचवां शतक भी पूरा किया। स्कोर- 133/5(29)
-अफगानिस्तान के बल्लेबाज शहजाद 93 रनों पर आउट होने से बाल-बाल बचे। खलील अहमद के ओवर में उन्हें अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन रिव्यू लेने पर वह नोट आउट पाए गए। स्कोर- 111/4(22)
-हसमातुल्लाह शाहिदी को कुलदीप यादव ने धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया। इसकी अगली ही गेंद पर यादव ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर को खाता खोले बिना ही बोल्ड कर दिया। स्कोर- 82/4(16)
-कुलदीप यादव ने अगले ओवर में शहिदी को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेजा। शहिदी को धोनी ने स्टंप आउट किया। स्कोर – 82/3(15.2)
-रविंद्र जडेजा ने जावेद अहमदी को 5 रनों पर स्टंप आउट कराया। भारत को पहली सफलता मिली। जडेजा के इस ओवर से तीन रन। स्कोर- 67/1(13)
-अफगानिस्तान को तेज शुरुआत मिल चुकी है। पहले दस ओवर में टीम ने 60 से ज्यादा का स्कोर पार कर लिया है। स्कोर-64/0(11)
– शहजाद आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम ने 7 ओवर के दौरान 48 रन बना चुकी है। जडेजा ने 8वां ओवर मेडन निकाला। स्कोर-48(8)
-दीपक चहर ने पहले ओवर में 7 रन दिए वहीं दूसरे ओवर की तीन गेंदों पर चार रन आ चुके हैं। नो बॉल पर फ्री हिट और छक्का। शहजद ने एक गेंद में 9 रन बना लिए। 35/0(4)
-मोहम्मद शाहजाद और जावेद अहमदी टीम को एक अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर रहे हैं। दीपक चहर भारत के लिए आज अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं। चौथी गेंद पर शहजाद ने चौका लगाया। स्कोर – 13/0(2)
-इस टीम में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है।
-रोहित इस टूर्नामेंट में भारत के कप्तान हैं जबकि धवन उप-कप्तान, दोनों के न होने पर एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर आ गई है।
–
– भारत : लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद।
–अफगानिस्तान : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमत शाह, हशतमुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबादिन नाइब, राशिद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान, जावेद अहमदी, नाजीबुल्लाह जादरान।
– बीते कुछ मैचों में राशिद खान ने बल्ले से भी अच्छी पारियां खेलीं हैं और वह भी भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर सकते हैं।
[matchcode-to-post id=”inaf09252018187198″]