टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शादी क्या रचाई, कई दिलों के अरमां आंसूओं में बह गये। कुछ मन मसोस कर रहे गये तो कुछ ने विराट को नई इनिंग्स की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। दुनिया में कई लड़कियां थीं जो विराट कोहली को पसंद करती थीं। किसी को विराट ब्वॉयफ्रेंड के रूप में पसंद थे तो कोई उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती थीं। कईयों ने विराट कोहली को “मैरी मी” के ऑफर दिये । एक महिला क्रिकेटर भी विराट कोहली की दीवानी थीं, और उनसे शादी करना चाहती थी। ये थीं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनियल वेट। डैनियल वेट ने 3 साल पहले ही विराट कोहली को शादी का ऑफर दिया था। लेकिन जब शादी का मौका आया विराट कोहली ने एक फिरंगी परी के बजाय देशी ब्यूटी को चुना। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार (11 दिसंबर) को इटली के मिलान शहर में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की।
Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 11, 2017
https://t.co/8akAs8ZEKb
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 11, 2017

कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।” कोहली ने आगे लिखा, “हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।” डैनियल वेट ने 4 अप्रैल 2014 को एक ट्वीट कर लिखा था, ‘कोहली मैरी मी।’ तब इस ट्वीट ने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थीं। अब जब विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गये हैं तो डैनियल वैट ने इन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डैनियल वेट ने कल ट्वीट कर लिया, ‘बधाई हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।’ डैनियल वेट ने अपने ट्वीट में स्माइलिंग इमोजी और वेडिंग रिंग लगाया है।
Kholi marry me!!!
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) April 4, 2014

बता दें कि इंग्लैंड की ये महिला आलराउंटर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। विराट कोहली ने इन्हें एक बैट भी गिफ्ट किया था। डैनियल वेट ने साल 2010 में मुंबई में इंडिया के खिलाफ अपने खेल करियर की शुरुआत की थी।