अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अपने पति विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही।फोटो में अनुष्का जहां पीच कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, तो वहीं विराट ब्लैक शूट में पहने हुए हैं। दाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज ने अनुष्का के साथ रोमांटिक फोटो पर कमेंट किया और उन्हें हॉट बताया।
अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए नई तस्वीरें काफी शेयर करती हैं। उन्होंने हाल ही में पति विराट कोहली के साथ एक ग्लैमरस फोटे सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में विराट अनुष्का की ओर नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “We clean up well (sic)।” अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करने में कभी नहीं कतराते। अनुष्का के विराट ने कमेंट किया, “Uffff too hot @anushkasharma (sic)।” उन्होंने इसके आगे इमोजी भी लगाया है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कपल को जनवरी 2021 में बेटी हुई। उसका नाम वामिका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अब अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी।
चकदा एक्सप्रेस नाम की इस फिल्म तीन साल के ब्रेक के बाद अनुष्का वापसी कर रही हैं। झूलन गोस्वामी भारत की महिला क्रिकेटर हैं। चकदा एक्सप्रेस नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं विराट कोहली फिलहाल आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की ओर से खेल रहे हैं। विराट इस सेशन में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में खेल रहे हैं। आईपीएल 2021 के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ दी थी।
