बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों रांची में हैं। जहां पर वे लाइव वीडियो रिकॉर्ड करके फैंस को रांची का नजारा दिखा रहे हैं। दरअसल, अनुपम खेर का रांची आगमन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रांची डायरीज’ के प्रमोशन को लेकर हुआ है। इस दौरान वे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर पर भी गए। जहां पर वे उनके पेरेंट्स और बेटी जीवा से मिले। हाल ही अनुपम खेर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक धोनी की बेटी जीवा के लिए एक ट्वीट किया और धोनी के साथ फोटो शेयर की। अनुपम खेर ने न सिर्फ धोनी बल्कि उनके पिता के साथ भी अपनी एक तस्वीर शेयर की।
अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं।
अनुपम ने ट्वीट किया, टप्रिय साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका धन्यवाद। आपका नया घर बहुत अच्छा लगा। माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है। उन्होंने कहा, “साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद जीनियर और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।
Dear #Sakshi & @msdhoni!! Thank you for your warmth & hospitality. Loved ur new home. Meeting parents is always a blessing. #RanchiDiaries pic.twitter.com/Er2D3jAU3g
— Anupam Kher (@AnupamPkher) October 3, 2017
अनुपम खेर ने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली बताया। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने साल 2016 की बायोपिक फिल्म ‘MS Dhoni: The Untold Story’ में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था।
#Sakshi & @msdhoni’s daughter #Ziva is a genius & an entertainer. She can really sing loudly, including our #NationalAnthem. God bless her. pic.twitter.com/CFqEvfh93I
— Anupam Kher (@AnupamPkher) October 3, 2017
In Ranchi for #RanchiDiaries https://t.co/TKIQ0fuMwD
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 3, 2017
फिल्म को प्रमोट गए अनुपम खेर यहां के 92.7 बिग एफ के ऑफिस भी गए। जहां से उन्होंने रांची की ग्रीनरी से रूबरू कराया। साथ ही वहां ते स्टूडियो में बैठे आरजे को भी अपने वीडियो में दिखाया। इसके अलावा उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से भी मुलाकात की। उन्होंने सीएम के साथ भी फोटो शेयर की।
आदरणीय झारखंड के मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar जी को एवं राँची की पब्लिक को दिल से धन्यवाद। हमारी फ़िल्म #RanchiDiaries 13th Oct को रिलीज़।? pic.twitter.com/tMh4AdnjaC
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 3, 2017
https://t.co/a6Fc7LFRg7
— Anupam Kher (@AnupamPkher) October 3, 2017

