टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान का सुपर-8 में खाता खुल गया। यह अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। इब्राहिम जारदरान ने 51 और गुरबाज ने भी अर्धशतक जमाया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक बार फिर हैट्रिक ली। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर में 127 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उनके अलावा केवल मार्कस स्टोइनिस (11) और मिचेल मार्श (12) ही दहाई का आंकड़ा छू सके।

अफगानिस्तान की ओर से गुलबद्दीन नाइब ने चार, नवीन उल हक ने तीन, अजमातुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप का पिछले 8 मैच से चलता आ रहा जीत का सिलसिला खत्म हो गया। अफगानिस्तान ने अपने पिछले मैच में भारत का सामना किया था जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को मात दी।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2024

Afghanistan 
148/6 (20.0)

vs

Australia  
127 (19.2)

Match Ended ( Day – Super Eight – Match 8 )
Afghanistan beat Australia by 21 runs

Live Updates

AUS vs AFG: अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत

09:48 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS Live score: गुलबद्दीन नाइब बने प्लेयर ऑफ द मैच

अफगानिस्तान के गेंदबाज गुलबद्दीन नाइब ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनका यह स्पैल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सबसे अच्छा स्पैल है।

09:34 (IST) 23 Jun 2024
Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने खोया आखिरी विकेट

आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। ओवर की पहली गेंद पर दो रन आए। इसकी अगली ही गेंद पर जैम्पा ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला और वह अजमातुल्लाह को कैच दे बैठे। जैम्पा केवल 9 रन बना पाए।

09:32 (IST) 23 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: एश्टन एगर आउट

नवीन उल हक ने अपने तीसरे ओवर में एश्टन एगर को कैच आउट कराया। एगर ने एक्सट्रा कवर पर शॉट खेला लेकिन कैच दे बैठे। अफगानिस्तान अब जीत से एक विकेट दूर है।

09:22 (IST) 23 Jun 2024
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पैट कमिंस आउट

17वें ओवर की पहली गेंद पर कमिंस के खिलाफ कॉट बिहाइंड विकेट की अपील हुई लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। अफगानिस्तान का रिव्यू भी बेकार गया। हालांकि तीसरी गेंद पर कमिंस बोल्ड हो गए।

09:19 (IST) 23 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: मैथ्यू वेड भी आउट

16वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान ने मैथ्यू वेड को आउट किया। वह करीम जनत को कैच दे बैठे। वेड ने 7 गेंदों में केवल 5 रन बनाए।

09:17 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS T20 World Cup Live Score: ग्लेन मैक्सवेल आउट

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा। गुलबद्दीन ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दी। मैक्सवेल ड्राइव करने की कोशिश करने में नूर अहमद को कैच दे बैठे। मैक्सवेल 59 रन बनाकर आउट।

08:58 (IST) 23 Jun 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक

13वें ओवर की पहली ही गेंद पर गुलबद्दीन ने टिम डेविड को एलबीडब्ल्यू कर दिया। टिम डेविड चार गेंदों में केवल दो ही रन बना पाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

08:41 (IST) 23 Jun 2024
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: मार्कस स्टोइनिस आउट

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को भी पवेलियन लौटना पड़ा। स्टोइनिस शॉर्ट बॉल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर गई और गुरबाज ने कैच लपका।स्टोइनिस 17 गेंदों में केवल 11 रन ही बना पाए।

08:37 (IST) 23 Jun 2024
Live Cricket Score: अफगानिस्तान ने लिया रिव्यू

9वें ओवर में की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने स्वीप की कोशिश की। अफगानिस्तान ने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राशिद खान ने 10वें ओवर में 9 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया।

08:29 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS Live score: ग्लेन मैक्सवेल का शानदार खेल जारी

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने शॉर्ट थर्ड मैन पर चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने स्लॉग स्वीर करके डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। वहीं अगले ओवर में राशिद खान ने चार रन दिए।

08:27 (IST) 23 Jun 2024
Afghanistan vs Australia T20 WC Live Score: डेविड वॉर्नर आउट

छठे ओवर में मोहम्मद नबी ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर ने घुटने पर जाकर शॉट खेले लेकिन वह नूर अहमद को कैच दे बैठे। उन्होंने 3 रन बनाए।

08:13 (IST) 23 Jun 2024
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: अजमातुल्लाह ने खाए 2 चौके

चौथा ओवर फजलहक फारुकी ने किया और पांच रन दिए। इसके अगले ओवर में अजमातुल्लाह ने 9 रन दिए। मैक्सवेल ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर दो चौके लगाए।

08:04 (IST) 23 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: मिचेल मार्श भी बने नवीन उल हक का शिकार

नवीन उल हक तीसरा ओवर लेकर आए और मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श ने पारी में दो छक्के लगाए थे और वह फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद मिड ऑफ की ओर गई और नवील उल हक ने कैच लपका। 9 गेंदों में 12 रन बनाकर वह लौट गए। पारी में उन्होंने दो चौके लगाए।

07:53 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS T20 World Cup Live Score: ट्रेविस हेड बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई और नवीन उल हक ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया। तीसरी गेंद पर हेड बोल्ड हो गए। हेड खाता नहीं खोल पाए।

07:45 (IST) 23 Jun 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: अफगानिस्तान ने बनाए 147 रन

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 50 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 60 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए और एडम जैम्पा ने दो विकेट लिए।

07:43 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS Live score: पैट कमिंस ने आखिरी ओवर में लिए 2 विकेट

आखिरी ओवर में पैट कमिंस ने पहली दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने पहले करीम जनत को आउट किया वहीं अगली गेंद पर गुलबदीन को पवेलियन भेजे। वहीं आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने चौका जमाया।

07:25 (IST) 23 Jun 2024
Afghanistan vs Australia T20 WC Live Score: राशिद खान भी आउट

18वें ओवर में पैट कमिंस ने राशिद खान को आउट किया। आखिरी गेंद पर राशिद ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला और वह टिम डेविड को कैच दे बैठे। उन्होंने पांच गेंदों में 2 रन बनाए।

07:22 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS Live score: जैम्पा ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

एडम जैम्पा ने 17वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने अजमातुल्लाह को बोल्ड किया वहीं आखिरी गेंद पर जादरान भी मिचेल मार्श को कैच दे बैठे। अजतुल्लाह ने दो और जादरान ने 51 रन बनाए।

07:14 (IST) 23 Jun 2024
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: गुरबाज हुए आउट

16वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने गुरबाज को आउट किया। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को पहला विकेट हासिल हुआ। ओवर की पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने डीप स्क्वावयर लेग पर शॉट खेला लेकिन वह डेविड वॉर्नर को कैच दे बैठे। गुरबाज 49 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हो गए।

07:00 (IST) 23 Jun 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने लिया रिव्यू

एडम जैम्पा ने 13वें ओवर में 13 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ओवर की पांचवीं गेंद पर जादरान के बल्ले से चौका निकला। ऑस्ट्रेलियाई ने यहां मिसफील्ड की।

06:54 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS T20 World Cup Live Score: एश्टन एगर ने दिए 10 रन

11वें ओवर में एश्टन एगर ने 10 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर जादरान ने एक्सट्रा कवर पर चौका जमाया। आखिरी गेंद पर जादरान ने शॉट खेला, उन्होंने दो रन लेने की कोशिश की और रनआउट होने से बालबाल बचे।

06:41 (IST) 23 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score: अफगानिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 64 रन

9वें ओवर में एडम जम्पा ने चार रन दिए। वहीं 10वें ओवर में गुरबाज ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर स्लॉग स्वीप के साथ चौका जमाया। अफगानिस्तान का स्कोर 64 रन तक पहुंच चुका है।

06:31 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS T20 World Cup Live Score: अफगानिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 40 रन

छठे ओवर में पैट कमिंस ने 11 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान ने डीप स्क्वायर लेग में चौका जमाया। वहीं अगली गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर एक और चौका लगाया। बिना विकेट खोए अफगानिस्तान ने पावरप्ले में 40 रन बना लिए हैं।

06:23 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS T20 World Cup Live Score: हेजलवुड का महंगा ओवर

जोश हेजलवुड ने पांचवें ओवर में 12 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर गुरबाज ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर जादरान ने फाइन लेग पर चौका लगाया।

06:12 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS T20 World Cup Live Score: जोश हेजलवुड ने पहले ओवर में दिए 4 रन

जोश हेजलवुड ने अपना पहला ओवर डाला और चार रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर गुरबाज ने थर्ड मैन पर चौका लगाया। वहीं तीसरे ओवर में जादरान ने दो रन दिए।

06:04 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS Live score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। गुरबाज और इब्राहिम जादरान ओपनिंग करने उतरे हैं वहीं एश्टन एगर ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। पहले ओवर में एगर ने पांच रन दिए।

05:54 (IST) 23 Jun 2024
AFG vs AUS Live score: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

05:50 (IST) 23 Jun 2024
T20 World Cup 2024 Live Score:ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। उन्होंने मिचेल स्टार्क की जगह एश्टन एगर को मौका दिया है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

05:42 (IST) 23 Jun 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने कंडीशंस के बारे में पढ़ा है। हम जानते हैं कि अफगानिस्तान एक अच्छी टीम है।'

05:23 (IST) 23 Jun 2024
Afghanistan vs Australia Live Score: अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का मैच

अफगानिस्तान के लिए आज करो या मरो का मैच है। टीम अब तक एक भी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। अगर आज उन्हें हार मिलती है तो उनका अभियान खत्म हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही उनकी उम्मीदें कायम रहेंगी।