नंद्रे बर्गर और टोनी डी जोरजी को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। एंडिले फेहलुकवायो की वापसी हुई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। डीन एल्गर (रिटायर), क्विंटन डी कॉक, सिसंडा मगाला, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल और कीगन पीटरसन सभी सूची से बाहर हो गए हैं। आगामी सीजन के लिए साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ने पिछले साल 20 खिलाड़ियों को जगह दी थी। अब इसे 18 कर दिया है। गेराल्ड कोएत्जी को पिछली बार बीच सीजन में फुल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। वह सूची में बरकरार हैं।
जिन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम नॉर्खिया है, जिन्होंने सितंबर 2023 में स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझने के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह एकदिवसीय विश्व कप और पूरे घरेलू सीजन में नहीं खेले। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में दो घरेलू टी20 मैच के लिए वापसी की। आईपीएल में खेलने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद नॉर्खिया इस साल के टूर्नामेंट में देर से आए हैं और अभी भी टी20 विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।
डीकॉक केवल टी20 खेलने के लिए उपलब्ध
सेंट्रल कॉन्ट्रैक में एक और बड़ा नाम डीकॉक गायब हैं, जिन्होंने पिछले साल विश्व कप के बाद 50 ओवर के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, उस समय उन्होंने कहा था कि वह इस साल टी20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। डीकॉक, भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की तीन मैचों की सीरीज में नहीं खेले। इसके बजाय बिग बैश लीग में खेलने का विकल्प चुना, जहां उनका प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने छह पारियों में 30 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 104 रन बनाए। SA20 में उनका प्रदर्शन थोड़ा बढ़िया रहा। उन्होंने 12 पारियों में 213 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।
आईपीएल में लखनऊ से खेल रहे डीकॉक
डीकॉक वर्तमान में आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं। उन्हें सीएसए डोमेस्टिक टी20 चैलेंज के पहले कुछ राउंड के दौरान व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी की अनुमति दी गई थी। उनके अलावा शादी के कारण डेविड मिलर, जो शादी कर रहे थे, को छोड़कर अन्य सभी राष्ट्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को छुट्टी की अनुमति दी गई थी। मगला ने पिछले अक्टूबर से कोई क्रिकेट नहीं खेला है और घुटने की चोट के कारण वनडे विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे। पार्नेल वेस्टर्न प्रोविंस के लिए खेल रहे हैं, लेकिन कंधे की चोट के कारण सीजन के कुछ मैच से बाहर रहे।
पीटरसन के टेस्ट करियर पर खतरा
पीटरसन के टेस्ट करियर पर खतरा दिख रहा है। दो सीजन में दूसरी बार वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्स से बाहर है। डेविड बेडिंघम को अनुबंध नहीं मिला है। मौजूदा टेस्ट विकेटकीपर काइल वेरिन को भी अनुबंध नहीं मिला है। इसके बजाय, सीएसए ने बर्गर को अनुबंध दिया है, जिन्होंने पिछले साल सभी प्रारूपों में पदार्पण किया था। वहीं डी जोरजी ने टेस्ट और वनडे में पदार्पण किया था। फेहलुकवायो को पिछले साल की सूची से बाहर करने के बाद इस बार शामिल किया गया है।
मिलर और क्लासेन को व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अनुबंध
फेहलुकवायो एकदिवसीय विश्व कप टीम का हिस्सा थे और उन्होंने लगभग एक साल बाद 2023 में इस प्रारूप में अपना पहला मैच खेला। कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बहुत बदलाव नहीं है। टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान टेम्बा बावुमा और टी20 कप्तान एडेन मार्कराम सूची में शीर्ष पर हैं। मिलर और हेनरिक क्लासेन दोनों को केवल व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अनुबंध में शामिल किया है।