कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2020) के 20वें मैच में निकोलस पूरन का तूफान आया। उन्होंने धुआंधार शतक की मदद से गुयाना अमेजन वॉरियर्स को टूर्नामेंट में तीसरी जीत दिला दी। पूरन ने सेंट किट्स एंड नेविस प्रैट्रियॉट्स के खिलाफ 45 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया। पूरन ने अपनी पारी में 10 लंबे-लंबे छक्के और सिर्फ चार चौके लगाए। गुयाना ने सेंट किट्स एंड नेविस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके 7 मैच में 6 अंक हो गए। वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
क्विंस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में गुयाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सेंट किट्स एंड नेविस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर कीरेन पॉवेल 2 गेंद पर 2 रन बनाकर क्रिस ग्रीन का शिकार बन गए। ग्रीन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उनके बाद इविन लुईस भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। उन्हें केविन सिंक्लेयर ने 15 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। बेन डंक 19 रन बनाकर ग्रीस ग्रीन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जोशुआ डी सिल्वा और दिनेश रामदीन ने पारी को संभाला। दोनों चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। डी सिल्वा 46 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
100! Take a bow Nicholas Pooran! #CPL20 #CricketPlayedLouder #Century pic.twitter.com/4ySxRxHhkl
— CPL T20 (@CPL) August 30, 2020
दिनेश रामदीन 30 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 छक्के लगाए। सोहैल तनवीर एक रन बनाकर रनआउट हो गए। उनके बाद अल्जारी जोसेफ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट किट्स एंड नेविस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। गुयाना के लिए कप्तान क्रिस ग्रीन ने 2, केविन सिंक्लेयर और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की टीम की शुरुआत खराब रही। 5.4 ओवर में 25 रन पर उसके 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद निकोलस पूरन और रॉस टेलर ने पारी को संभाला।
CENTURION!!! What an innings by Nicholas Pooran. #CPL20 #SKPvGAW #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/cpXM775mW6
— CPL T20 (@CPL) August 30, 2020
पूरन और टेलर ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 128 रनों की साझेदारी की। टेलर 27 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक छक्का लगाया। दूसरे छोर पर खड़े पूरन ने धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 17वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना शतक पूरा किया। पूरन को शतक के लिए 6 रन और गुयाना को जीत के लिए 3 रनों की जरुरत थी। पूरन ने ईश सोढ़ी की गेद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना शतक पूरा कर लिया। गुयाना के लिए ब्रैंडन किंग 14, केविन सिंक्लेयर 5 और शिमरॉन हेटमायर 1 रन बनाकर आउट हुए। जॉन रस जगेसर को दो और अल्जारी जोसेफ को 1 सफलता मिली।