कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 का पांचवां मैच त्रिनिदाद में तारौबा ब्रायन लारा स्टेडियम में सेंट लूसिया जॉक्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच खेला गया। बारबाडोस के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाए। बारिश के कारण 20 ओवर पूरे नहीं हो सके।
डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर सेंट लूसिया की टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 47 रनों का लक्ष्य दिया गया। उसने इसे 4.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। उसके लिए अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबीं जीत के हीरो रहें। नबी ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिए। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 6 गेंदों पर महत्वपूर्ण 15 रन बनाए। इस दौरान एक छक्का और एक चौका लगाया।
दूसरी ओर, बारबाडोस के लिए जॉनसन चार्ल्स 19 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। कुगलाइन की गेंद पर सेंट लूसिया के कप्तान डैरेन सैमी ने उनका कैच लिया। कप्तान जेसन होल्डर 12 गेंद पर तेजी से 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के जड़े।
कोरी एंडरसन 2 रन बनाकर कुगलाइन की गेंद पर आउट हुए। शाई होप 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद नबी ने आउट किया।
Highlights
डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर सेंट लूसिया की टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 47 रनों का लक्ष्य दिया गया। उसने इसे 4.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। उसके लिए अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबीं जीत के हीरो रहें। नबी ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिए। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 6 गेंदों पर महत्वपूर्ण 15 रन बनाए। इस दौरान एक छक्का और एक चौका लगाया। आंद्रे फ्लेचर ने 7 गेंद पर 16 और रहकीम कार्नवाल ने 8 गेंद पर 14 रन बनाए।
बारिश के कारण मैदान को काफी नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि अगर खेल दोबारा शुरू हुआ तो बारबाडोस की पारी को समाप्त कर दिया जाएगा और सेंट लूसिया को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार लक्ष्य दिया जाएगा। अगर 5 ओवर का मैच हुआ तो उसे 47 रनों का लक्ष्य मिलेगा।
बारबाडोस की पारी के 18.1 ओवर पूरे होने के बाद बारिश ने मैच को रोक दिया है। तेज बारिश के कारण मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। बारबाडोस ने फिलहाल 7 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। मिशेल सैंटनर और एश्ले नर्स फिलहाल नाबाद हैं।
बारबाडोस की टीम को उसके बल्लेबाजों से तेज बैटिंग की जरुरत है। टीम ने 18.1 ओवर में 7 विकेट पर अभी तक 131 रन ही बनाए हैं। मिशेल सैंटनर 8 और एश्ले नर्स 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बाकी बचे 11 गेंद पर दोनों बल्लेबाज कम से कम 20 रन बनाना चाहेंगे। इससे टीम सेंट लूसिया को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे पाएगी।
पारी के आखिरी ओवरों में बारबाडोस के बल्लेबाज क्रीज पर टिककर खेल पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। 15 ओवर तक उसके 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मिशेल सैंटनर और एश्ले नर्स क्रीज पर मौजूद हैं। जोनाथन कार्टर 5, कायेल मेयर्स 16 और रीफर 1 रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज को दो और दयाल को एक सफलता मिली।
बारबाडोस के 100 रन पूरे हो गए हैं। हालांकि, उसके कप्तान जेसन होल्डर तूफानी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। होल्डर ने 12 गेंद पर तेजी से 27 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी मेंं दो चौके और दो छक्के लगाए। होल्डर के केसरिक विलियम्स ने पवेलियन भेजा। फिलहाल कायेल मेयर्स और जोनाथन कार्टर क्रीज पर मौजूद हैं।
बारबाडोस ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। कायेल मेयर्स और जेसन होल्डर क्रीज पर मौजूद हैं। शाई होप 16 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी की गेंद पर दयाल ने उनका कैच लिया।
बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। शाई होप और कायेल मेयर्स क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले टीम को दूसरा झटका कोरी एंडरसन के रूप में लगा। वे 2 रन बनाकर स्कॉट कुगलाइन की गेंद पर रोस्टन चेज को कैच थमा बैठे।
सेंट लूसिया जॉक्स को पहली सफलता स्कॉट कुगलाइन ने दिलाई। बारबाडोस के ओपनर जॉनसन चार्ल्स उनकी गेंद पर डैरेन सैमी को कैच थमा बैठे। चार्ल्स ने 35 रन की पारी खेली। 19 गेंद की पारी में उन्होंने 3 चौके और दो छक्के लगाए। शाई होप और कोरी एंडरसन क्रीज पर मौजूद हैं।
बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने पारी की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उसके ओपनर जॉनसन चार्ल्स ने तेजी से रन बनाते हुए टीम का स्कोर 2 ओवर में 20 रन के पार पहुंचा दिया। दूसरी ओर, शाई होप अभी तक खाता भी नहीं खोल सके हैं।
सेंट लूसिया जॉक्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। कप्तान डैरेम सैमी ने बताया कि इस मैच में जहीर खान की जगह साद बीन जफर खेल रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन: जेसन होल्डर (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, काइल मेयर्स, जोनाथन कार्टर, रेमन रीफर, मिशेल सैंटनर, एशले नर्स, राशिद खान, हेडेन वाल्श जूनियर।
प्लेइंग इलेवन: रहकीम कॉर्नवाल, आंद्रे फ्लेचर (विकेटकीपर), मार्क दयाल, रोस्टन चेज, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, डैरेन सैमी (कप्तान), स्कॉट कुगलिन, केसरिक विलियम्स, ओबेड मैकॉय, साद बीन जफर।
बारबाडोस ट्राइडेंट्स के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।