कैरेबियन प्रीमियर लीग का सातवां मैच शनिवार (22 अगस्त) को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स और सेंट लूसिया जॉक्स के बीच खेला गया। ब्रायन लारा स्टेडियम में सेंट लूसिया जॉक्स ने सेंट किट्स को 10 रन से हरा दिया। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।
उसके लिए दिनेश रामदीन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने 11 गेंद पर 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने तीन छक्के लगाए। इविन लुईस ने 29 रनों का योगदान दिया। जॉक्स के लिए स्कॉट कुगलाइन ने 4 और रोस्टन चेज ने 3 विकेट लिए।
इससे पहले सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स की टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सेंट लूसिया जॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। सेंट लूसिया ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उसके लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली।
मोहम्मद नबी 22 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहें। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। मार्क दयाल ने 30 रनों का योगदान दिया। सेंट किट्स के लिए सोहैल तनवीर और जॉन रस जागेसर ने दो-दो विकेट लिए।
Highlights
सेंट लूसिया जॉक्स ने सेंट किट्स को 10 रन से हरा दिया। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। उसके लिए दिनेश रामदीन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने 11 गेंद पर 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने तीन छक्के लगाए। इविन लुईस ने 29 रनों का योगदान दिया। जॉक्स के लिए स्कॉट कुगलाइन ने 4 और रोस्टन चेज ने 3 विकेट लिए।
सेंट लूसिया जॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। सेंट लूसिया ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उसके लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। मोहम्मद नबी 22 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहें। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। मार्क दयाल ने 30 रनों का योगदान दिया। सेंट किट्स के लिए सोहैल तनवीर और जॉन रस जागेसर ने दो-दो विकेट लिए।
सेंट लूसिया के रहकीम कॉर्नवाल 16 गेंद पर 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। मोहम्मद नबी क्रीज पर टिके हुए हैं। सेंट लूसिया ने 6 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।
फ्लेचर और चेज के आउट होने के बाद सेंट लूसिया की पारी लड़खड़ा गई है। नजीबुल्लाह जादरान 24 गेंद पर 28 रन बनाने के बाद आउट हो गए। उन्हें सोहैल तनवीर ने दिनेश रामदीन के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान डैरेन सैमी भी पवेलियन लौट गए। सैमी को भी तनवीर ने रामदीन के हाथों कैच कराया। सैमी सिर्फ 4 रन ही बना सके। फिलहाल रहकीम कॉर्नवाल और मोहम्मद नबी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आंद्रे फ्लेचर अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 46 रन के निजी स्कोर पर जागेसर की गेंद पर पॉवेल को कैच थमा बैठे। उनके बाद रोस्टन चेज भी पवेलियन लौट गए। वे सिर्फ 4 रन ही बना सके। उन्हें भी जागेसर ने आउट किया। सेंट लूसिया का स्कोर 3 विकेट पर 117 रन हो गया है।
सेंट लूसिया के ओपनर आंद्रे फ्लेचर अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 46 रन बनाए हैं। उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे नजीबुल्लाह जादरान ने 17 रन बना लिए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी कर ली है। सेंट लूसिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
सेंट लूसिया को पहला झटका मार्क दयाल के रूप में लगा। वे 17 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपने तीन छक्के लगाए। एमरिट की गेंद पर ईश सोढ़ी ने अपना कैच लिया। आंद्रे फ्लेचर 40 और नजीबुल्लाह जादरान 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सेंट लूसिया के ओपनर मार्क दयाल और आंद्रे फ्लेचर ने 7 ओवर में 73 रन की साझेदारी कर ली है। फ्लेचर 21 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, मार्क दयाल 16 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दयाल ने तीन छक्के लगा दिए हैं।
सेंट लूसिया के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर और मार्क दयाल ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने 5 ओवर में 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली। फ्लेचर 19 गेंद पर 36 और मार्क दयाल 8 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन: इविन लुईस, क्रिस लिन, बेन डंक, जोशुआ डी सिल्वा, कीरेन पॉवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), रयाद एमरिट (कप्तान), शेल्डन कॉटरेल, सोहैल तनवीर, ईश सोढ़ी, जॉन रसन जगेसर।
प्लेइंग इलेवन : रहकीम कॉर्नवाल, आंद्रे फ्लेचर (विकेटकीपर), मार्क दयाल, रोस्टन चेज, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, डैरेन सैमी (कप्तान), ओबेड मैकॉय, केसरिक विलियम्स, स्कॉट कुगलाइन, साद बिन जफर।
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स ने सेंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बनते हैं। इसे देखते टीमें लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा पसंद करती हैं।