त्रिनिदाद स्थित तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 का तीसरा मैच जमैका तलवाहस और सेंट लूसिया जॉक्स के बीच खेला गया। जमैका तलवाहस ने सेंट लूसिया जॉक्स को 5 विकेट से हरा दिया। उसकी इस जीत में ग्लेन फिलिप्स और आसिफ अली ने अहम भूमिका निभाई। फिलिप्स ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 29 गेंद में 44 रन बनाए। वहीं, आसिफ ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 गेंद में 47 रन बनाए।
जमैका तलावहस ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। सेंट लूसिया जॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका तलावहस ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बना मैच जीत लिया। सेंट लूसिया जॉक्स की ओर से केसरिक विलियम्स ने 2 विकेट लिए। स्कॉट कुगलेइजन, रहकीम कॉर्नवाल और ओबेद मैक्कॉय ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले जमैका तलावहस की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चॉडविक वाल्टन ओबेद मैककॉय की गेंद पर डैरेन सैमी के हाथों कैच आउट हो गए। वह 2 रन ही बना पाए। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर निकोलस किर्टोन भी पवेलियन लौट गए। किर्टोन ने 6 गेंद में 1 रन बनाए।
इसके बाद रोवमैन पॉवेल और ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 28 गेंद पर 63 रन की साझेदारी की। 76 के स्कोर पर पॉवेल 26 रन बनाकर आउट हो गए। टीम का स्कोर जब 84 रन था, तब फिलिप्स 44 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद आसिफ अली और आंद्रे रसेल के बीच 32 गेंद में 42 रन की साझेदारी हुई।
हालांकि, टीम का स्कोर जब 126 रन था, तभी रसेल केसरिक विलियम्स की गेंद पर आंद्रे फ्लेचर को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने 16 रन बनाए। इस समय क्रीज पर आसिफ अली और कार्लोस ब्रैथवेट हैं। दोनों अंत तक नाबाद रहे। ब्रैथवेट ने 9 गेंद में 18 रन बनाए।
आंद्रे रसेल आउट हो गए हैं। वह 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। वह केसरिक विलियम्स की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के चक्कर में विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। उनकी जगह कार्लोस ब्रैथवेट क्रीज पर आए हैं। रसेल ने आसिफ के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 32 गेंद पर 42 रन जोड़े।
15 ओवरों का खेल हो चुका है। जमैका तलावहस के खाते में 114 रन जुड़े हैं। आंद्रे रसेल 15 और आसिफ अली 21 रन पर खेल रहे हैं। जमैका को 30 गेंद में जीत के लिए 45 रन बनाने हैं और उसके 6 विकेट आउट होना शेष हैं। हालांकि, आंद्रे रसेल के रहते यह लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं कहा जा सकता है।
जॉक्स की ओर से रोस्टन चेज हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 गेंद पर 52 रन बनाए। यह उनके टी20 करियर का पहला अर्धशतक भी है। उनके अलावा आंद्रे फ्लेचर ने 22, मार्क दयाल ने 17, नजीबुल्लाह जद्रान ने 25, मोहम्मद नबी ने 13 रन बनाए। जमैका तलवाहस की ओर से वेरासैमी पेरामॉल और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट झटके। आंद्रे रसेल और संदीप लमिछने भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
हालांकि, ओपनर ग्लेन फिलिप्स और रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाल लिया। दोनों अब तक 19 गेंद में 41 रन की साझेदारी कर चुके हैं। फिलिप्स 21 गेंद में 36 और पॉवेल 8 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सेंट लूसिया जॉक्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। दूसरे ओवर में ही उसका पहला विकेट गिर गया। उस समय उसका स्कोर 15 रन था। चौथे ओवर में टीम का स्कोर जब 40 था, तब मार्क दयाल के रूप में दूसरा विकेट गिरा। आठवें ओवर में ओपनर आंद्रे फ्लेचर भी आउट हो गए। फ्लेचर ने 2 चौके ओर एक छक्के की मदद से 21 गेंद में 22 रन बनाए। नजीबुल्लाह के रूप में जॉक्स का चौथा विकेट गिरा। उन्होंने 21 गेंद में 25 रन बनाए।
दोनों टीमों के बीच हुए मैचों की बात करें तो तलवाहस ने 13 में से 8 में जीत हासिल की है, जबकि 5 में जॉक्स जीत का सेहरा बांधने में सफल रहे हैं। दोनों ही टीमें इस सीजन जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने की कोशिश में होंगी।
सीपीएल 2019 में सेंट लूसिया जॉक्स और जमैका तलवाहस बुरी तरह फ्लाप रहे थे। दोनों टीमें पिछली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहीं थीं। पिछले सीजन में जॉक्स ने तीन मैच जीते, जिनमें से दो तो तलवाहस के ही खिलाफ थे।
रोस्टन चेज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक 4 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। उन्होंने कवर पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 मैचों में यह उनका पहला अर्धशतक है।
16 ओवरों का खेल हो चुका है। सेंट लूसिया जॉक्स के 4 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर 125 है। इस समय क्रीज पर रोस्टन चेज और मोहम्मद नबी हैं। इससे पहले चेज ने नजीबुल्लाह के साथ 7 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की।
आठवें ओवर में ओपनर आंद्रे फ्लेचर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह नजीबुल्लाह क्रीज पर आए। इस बीच रोस्टन चेज ने भी तेज हाथ दिखाए। दोनों के बीच अब तक 32 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोस्टन चेज 25 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, नजीबुल्लाह का निजी स्कोर 17 रन है।
6 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। यानी पावर प्ले पूरा हो चुका है। जॉक्स ने 52 रन बनाए हैं। ओपनर फ्लेचर भी अब तेज हाथ दिखा रहे हैं। वह 2 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक 19 गेंद में 22 रन बनाए हैं। रोस्टन चेज का बल्ला अभी शांत है।
चौथे ओवर में जॉक्स का दूसरा विकेट गिरा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे मार्क दयाल 6 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह विकेट भी वेरासैमी पेरमॉल ने लिया। उन्हें विकेट के पीछे ग्लेन फिलिप्स ने लपका। मार्क दयाल की जगह रोस्टन चेज ने क्रीज संभाली है।
दूसरा ओवर वेरासैमी पेरमॉल लेकर आए। उन्होने इस ओवर की आखिरी गेंद पर दुनिया में सबसे भारी क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल का विकेट लिया। रहकीम कॉर्नवाल 9 रन बनाकर आउट हुए। इसमें उनके दो चौके शामिल हैं। उन्हें एक्स्ट्रा कवर पर पॉवेल ने लपका। कॉर्नवाल की जगह मार्क दयाल क्रीज पर आए।
सेंट लूसिया जॉक्स की ओर से रहकीम कॉर्नवाल और आंद्रे फ्लेचर ने पारी की शुरुआत की। जमैका तलाहवस की ओर से पहला ओवर ओशाने थॉमस लेकर आए। कॉर्नवाल ने पहले ओवर की तीसरी और चौथी गेंदों पर बाउंड्री लगाई।
सेंट लूसिया जॉक्स: डैरेन सैमी (कप्तान), रहकीम कॉर्नवाल, आंद्रे फ्लेचर, रोस्टन चेज, मार्क दयाल, नजीबुल्लाह जद्रान, मोहम्मद नबी, स्कॉट कुगलेइजन, ओबेद मैककॉय, केसरिक विलियम्स, जहीर खान पक्तीन।
जमैका तलवाहस: रोवमैन पावेल (कप्तान), चाडविक वाल्टन, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, आसिफ अली, कार्लोस ब्रैथवेट, ओशाने थॉमस, संदीप लमिछने, मुजीब उर रहमान, निकोलस किर्टोन, वेरासैमी पेरमॉल।