राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कोन्सटेनटाइन ने 12 नवंबर को गुआम के खिलाफ होने वाले 2018 फीफा विश्व कप प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड दो के मुकाबले के लिए भारत की 25 सदस्यीय टीम की रविवार को घोषणा की। यह मुकाबला बंगलुरु के श्री कांतीर्वा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत जून में गुआम के खिलाफ उसके मैदान पर हुए मैच में 1-2 से हार गया था।
ग्रुप डी में अपने पांचों मैच गंवाने के बाद भारत पहले ही अंतिम दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है। आठ ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ उप विजेता (कुल 12 टीमें) 2018 फीफा विश्व कप के क्वालीफिकेशन के अंतिम दौर और 2019 एएफसी एशिया कप फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करेंगे। संयुक्त क्वालीफायर की अगली सर्वश्रेष्ठ 24 टीमें 24 टीमों के 2019 एशिया कप के बाकी बचे स्थानों (12 स्थान या 11 स्थान जमा एक स्थान मेजबान का) के लिए अलग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर : सुब्रत पाल, गुरप्रीत सिंह संधू, करणजीत सिंह और लक्ष्मीकांत कतिमानी।
डिफेंडर: अर्नब मंडल, संदेश झिंगन, एबोर्लांग खोंग्जी, लालचुआनमाविया, नारायण दास, प्रीतम कोटल, अगस्तीन फर्नांडिस और रोबिन गुरूंग।
मिडफील्डर: युगेनसन लिंगदोह, केविन लोबो, सहनाज सिंह, प्रणय हलधर, फ्रांसिस फर्नांडिस, रोलिन बोर्गेस, रोमियो फर्नांडिस, बिकास जैरू और हरमनजोत सिंह खाबरा।
फारवर्ड: जेजे लालपेखलुआ, रोबिन सिंह, सुनील छेत्री और होलीचरण नार्जरी।
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें