CWG 2022 Medals Tally : राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दूसरे दिन भारत ने भारोत्तोलकों ने चार पदक दिलाया। मीराबाई चानू ने कुल 201 किलोग्राम भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिससे भारत को स्वर्ण पदक मिला। पहला पदक संकेत सरगर ने दिलाया, जबकि गुरुराजा पुजारी और बिंद्यारानी देवी ने भी क्रमश: ब्रॉन्ज और सिल्वर दिलाया। भारत की झोली में फिलहाल एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक बॉन्ज है और वह कुल चार पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें नंबर पर है।

13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज अपने नाम किया है। अबतक कुल 32 पदक जीते हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड ने अबतक 13 पदक जीते हैं, लेकिन इनमें से 7 गोल्ड हैं। इंग्लैंड ने अबतक कुल 21 मेडल जीते हैं और वह तीसरे नंबर पर है। कनाडा 11 मेडल के साथ चौथे नंबर पर है। स्कॉटलैंड 12 मेडल के साथ पांचवें नंबर पर है।

पाकिस्तान का अबतक नहीं खुला खाता

मलेशिया और साउथ अफ्रीका ने अबतक भारत से कम पदक जीते हैं, लेकिन गोल्ड ज्यादा जीते हैं। दोनों क्रमश: 3 और 2 मेडल हैं। पाकिस्तान का अभी तक खाता नहीं खुला है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में संकेत सरगर ने पुरुषों की 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया ।

CWG 2022 Medals Tally (credit – Birmingham 2022 commonwealth games Site )

गोल्ड कोस्ट से ज्यादा पदक जीतने पर निगाहें

मीराबाई चानू ने सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा वर्ग में कांस्य हासिल किया, जबकि बिंद्यारानी देवी ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक के साथ दिन का समापन किया। भारत की निगाहें गोल्ड कोस्ट में 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों से ज्यादा पदक जीतने पर है। तब देश ने 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदकों के साथ अभियान का समापन किया था।

महिला क्रिकेट भी हिस्सा

भारत के लगभग 215 एथलीट एथलेटिक्स, बैडमिंटन, साइकिलिंग, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो, स्क्वैश, तैराकी, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, भारोत्तोलन और क्रिकेट जैसे 15 विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। क्रिकेट की बात करें तो केवल महिलाओं टी-20 क्रिकेट ही इसका हिस्सा है। क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच हार गई थी।