IPL 2022 CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 31 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। मुंबई इंडियंस के डैनियल सैम्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

मुंबई इंडियंस को अब 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का 15 मई को गुजरात टाइटंस और 20 मई को राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला है। इस जीत के बाद मुंबई के खाते में दो अंक जरूर आए, लेकिन पॉइंट्स टेबल में उसकी और चेन्नई की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स 16 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। आईपीएल में यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वह पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली बार 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 34 रन बनाए। ऋतिक शौकीन 18 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 7 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने भी 18 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुकेश चौधरी ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके। सिमरजीत सिंह और मोईन अली भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

बिजली ने गुल की CSK की ‘बत्ती,’ टॉस में हुई देरी, बल्लेबाज नहीं ले पाए DRS

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। एमएस धोनी 33 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा अंबाती रायुडू, शिवम दुबे और ड्वेन ब्रावो ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। मुंबई इंडियंस की ओर से डैनियल सैम्स ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए। रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय भी 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। जसप्रीत बुमराह और रमनदीप सिंह ने भी एक-एक विकेट लिए।

IPL 2022 CSK vs MI: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। कीरोन पोलार्ड की जगह ट्रिस्टन स्टब्स और मुरुगन अश्विन की जगह ऋतिक शौकीन खेले। चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतरी थी। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने थीं। इससे पहले 21 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों की भिड़ंत हुई थी। तब चेन्नई सुपर किंग्स ने उस मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया था।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Chennai Super Kings 
97 (16.0)

vs

Mumbai Indians  
103/5 (14.5)

Match Ended ( Day – Match 59 )
Mumbai Indians beat Chennai Super Kings by 5 wickets

Live Updates

IPL 2022, CSK vs MI Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): चेन्नई और मुंबई के कप्तानों का एक दूसरे की टीम के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।

22:53 (IST) 12 May 2022
तिलक और शौकीन ने दिखाई गजब की सूझबूझ

भले ही यह एक कम स्कोर वाला मुकाबला था लेकिन रोमांच ऐसा जैसे किसी बड़े स्कोर वाले मैच में होता है। गेंद काफी स्विंग कर रही थी। पहली पारी के खत्म होने के बाद ऐसा लगा था कि मैच जल्दी खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन की भी तारीफ करनी होगी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

22:40 (IST) 12 May 2022
मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 36 गेंद में 9 रन

महेश थीक्षणा 14वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 6 रन आए। चौदह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 89 रन है। तिलक वर्मा के 30 गेंद में 33 रन हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अब 36 गेंद में 9 रन की जरूरत है।

22:33 (IST) 12 May 2022
मोईन अली ने मुंबई इंडियंस को दिया पांचवां झटका

मोईन अली 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं सफलता दिलाई। मोईन अली ने ऋतिक शौकीन को बोल्ड किया। शौकीन 23 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह टिम डेविड क्रीज पर आए हैं। मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 44 गेंद में 17 रन की जरूरत है।

22:31 (IST) 12 May 2022
मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 48 गेंद में 18 रन

महेश थीक्षना 12वां ओवर लेकर आए। तिलक वर्मा ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर 2 रन लिए। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 7 रन आए। बारह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 80 रन है। तिलक वर्मा के 24 गेंद में 27 रन हैं। ऋतिक शौकीन के 21 गेंद में 18 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 8 ओवर में 18 रन की जरूरत है।

22:26 (IST) 12 May 2022
मुंबई को जीत के लिए चाहिए 9 ओवर में 25 रन

डीजे ब्रावो 11वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 7 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 73 रन है। तिलक वर्मा के 19 गेंद में 20 रन हैं। ऋतिक शौकीन के 20 गेंद में 18 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 54 गेंद में 25 रन की जरूरत है।

22:23 (IST) 12 May 2022
मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 10 ओवर में 32 रन

महेश थीक्षना 10वां ओवर लेकर आए। शौकीन ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया। दस ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 66 रन है। तिलक वर्मा के 16 गेंद में 17 रन हैं। ऋतिक शौकीन के 17 गेंद में 15 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 60 गेंद में 32 रन की जरूरत है।

22:13 (IST) 12 May 2022
ब्रावो की गेंद पर शौकीन ने जड़ा चौका

ड्वेन ब्रावो नौवां ओवर लेकर आए। ऋतिक शौकीन ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही मुंबई का अर्धशतक पूरा हुआ। अगली गेंद पर उन्होंने दो रन लिए। चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक तिलक को दी। तिलक ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 55 रन है। तिलक वर्मा के 14 गेंद में 12 रन हैं। ऋतिक शौकीन के 13 गेंद में 9 रन हैं। मुंबई को जीत के लिए 66 गेंद में 43 रन की जरूरत है।

22:09 (IST) 12 May 2022
मुंबई इंडियंस को 13 ओवर में चाहिए 56 रन

मुकेश चौधरी 7वां ओवर लेकर आए। तिलक वर्मा ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 6 रन आए। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 42 रन है। उसे जीत के लिए 13 ओवर में 56 रन की जरूरत है।

22:01 (IST) 12 May 2022
रोहित, इशान, सैम्स और स्टब्स हो चुके हैं आउट

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 36 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। आउट होने वाले बल्लेबाज इशान किशन, रोहित शर्मा, डैनियल सैम्स और स्टब्स रहे।

21:53 (IST) 12 May 2022
मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर में 34 रन बनाए, 4 विकेट गंवाए

मुकेश चौधरी यही नहीं रुके। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज स्टब्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्टब्स खाता भी नहीं खोल पाए। स्टब्स की जगह ऋतिक शौकीन क्रीज पर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर लेग बाई से एक रन चुराया। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 34 रन है।

21:49 (IST) 12 May 2022
मुकेश ने चेन्नई को दिलाई तीसरी सफलता

मुकेश चौधरी पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी सफलता दिलाई। डैनियल सैम्स महज एक रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हो गए। डैनियल सैम्स की जगह युवा बल्लेबाज स्टब्स क्रीज पर आए हैं।

21:44 (IST) 12 May 2022
मुंबई ने 4 ओवर में गंवाए 2 विकेट

चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 32 रन है। डेनियल सैम्स और तिलक वर्मा दोनों के खाते में एक-एक रन हैं।

21:41 (IST) 12 May 2022
चौका लगाकर पवेलियन लौटे रोहित शर्मा

सिमरजीत सिंह चौथा ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद वाइड रही। एमएस धोनी गेंद रोक भी नहीं पाए और गेंद बाउंड्री के पार चली गई। हालांकि, अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने कैच किया। रोहित 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित जब पवेलियन लौटे तब मुंबई इंडियंस के खाते में 3.3 ओवर में 30 रन थे।

21:39 (IST) 12 May 2022
रोहित ने 3 गेंद में जड़े 2 चौके

मुकेश चौधरी तीसरा ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। रोहित ने उनकी चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है।

21:32 (IST) 12 May 2022
रोहित शर्मा ने चौके से खोला अपना खाता

सिमरजीत सिंह दूसरा ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 11 रन है।

21:28 (IST) 12 May 2022
चौका जड़कर पवेलियन लौटे इशान किशन

इशान किशन अपनी पारी को दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा पाए। वह मुकेश चौधरी की पांचवीं गेंद पर एमएस धोनी को कैच थमा बैठे। इशान किशन की जगह डैनियल सैम्स क्रीज पर आए। पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा और डैनियल सैम्स हैं।

21:26 (IST) 12 May 2022
इशान किशन ने चौके से खोला अपना और टीम का खाता

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकेश चौधरी पहला ओवर लेकर आए। इशान किशन उनकी पहली ही गेंद पर बीट हुए। धोनी ने रिव्यू भी लिया, लेकिन चेन्नई ने डीआरएस गंवा दिया। इशान ने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना और मुंबई इंडियंस का खाता खोला। अगली गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए।

21:14 (IST) 12 May 2022
चेन्नई सुपर किंग्स को करनी होगी असाधारण गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने काफी कमाल की गेंदबाजी की। नतीजा यह रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 97 रन पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में स्विंग मिली। उनकी लाइन और लेंथ लगभग सटीक थी। यहां से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल है। उन्हें कुछ आसाधारण गेंदबाजी करनी होगी।

20:57 (IST) 12 May 2022
रमनदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस को दिलाई नौवीं सफलता

रमनदीप सिंह 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर महेश थीक्षना को शॉर्ट कवर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। महेश थीक्षना बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह मुकेश चौधरी क्रीज पर आए हैं। मुकेश ने रमनदीप की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। चौदह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 9 विकेट पर 85 रन है। एमएस धोनी के 22 गेंद में 25 रन हैं। मुकेश चौधरी के 3 गेंद में 4 रन हैं।

20:47 (IST) 12 May 2022
चेन्नई सुपर किंग्स को एक ओवर में लगे 2 झटके

कुमार कार्तिकेय ने 5वीं गेंद पर सिमरजीत सिंह को भी पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने सिमरजीत को एलबीडब्ल्यू किया। अब चूंकि डीआरएस उपलब्ध था, इसलिए सिमरजीत सिंह ने रिव्यू ले लिया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। सिमरजीत की जगह महेश थीक्षना क्रीज पर आए। तेरह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 8 विकेट पर 80 रन है। एमएस धोनी के 21 गेंद में 24 रन हैं। थीक्षना का अभी खाता नहीं खुला है।

20:44 (IST) 12 May 2022
कुमार कार्तिकेय ने डीजे ब्रावो को दिखाई पवेलियन की राह

कुमार कार्तिकेय 13वां ओवर लेकर आए। ड्वेन ब्रावो ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक वर्मा ने एक्सट्रा कवर पर ऊपर की ओर छलांग लगाते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा। ब्रावो 15 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह सिमरजीत सिंह क्रीज पर आए।

20:30 (IST) 12 May 2022
एमएस धोनी कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

ऋतिक शौकीन 10वां ओवर लेकर आए। एमएस धोनी ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर लेग बाई के 2 रन चुराए। धोनी ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अगले ओवर के लिए स्ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 11 रन आए। दस ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 65 रन है। एमएस धोनी के 16 गेंद में 21 रन हैं। ड्वेन ब्रावो के 6 गेंद में 3 रन हैं।

20:28 (IST) 12 May 2022
एमएस धोनी ने 2 गेंद में जड़े 2 चौके

कुमार कार्तिकेय 9वां ओवर लेकर आए। एमएस धोनी ने उनकी पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार चौके लगाए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 9 रन आए। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 54 रन है। एमएस धोनी के 11 गेंद में 14 रन हैं। ड्वेन ब्रावो के 5 गेंद में 2 रन हैं।

20:23 (IST) 12 May 2022
चेन्नई सुपर किंग्स ने 45 रन के भीतर गंवाए 6 विकेट

रिले मेरेडिथ के इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 10 रन आए। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 45 रन है। एमएस धोनी के 7 गेंद में 6 रन हैं। ड्वेन ब्रावो के 3 गेंद में 1 रन हैं।

20:21 (IST) 12 May 2022
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: चेन्नई सुपर किंग्स को 8वें ओवर में लगा छठा झटका

रिले मेरेडिथ 8वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मेरेडिथ की यह शॉर्ट बॉल थी। ऑफ स्टंप की लाइन में थी। शिवम दुबे अपर कट करना चाहते थे। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर तो लगी लेकिन इशान किशन अपने दोनों हाथ ऊपर करते हुए हवा में कूद गए और गेंद को लपकते ही जमीन पर लौट आए। शिवम दुबे 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ड्वेन ब्रावो क्रीज पर आए।

20:15 (IST) 12 May 2022
CSK vs MI Live Match Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में बनाए 35 रन, गंवाए 5 विकेट

ऋतिक शौकीन 7वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 3 रन आए। सात ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 35 रन है। एमएस धोनी के 7 गेंद में 6 रन हैं। शिवम दुबे के 6 गेंद में 6 रन हैं।

20:09 (IST) 12 May 2022
IPL 2022 MI vs CSK: रिले मेरेडिथ ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया पांचवां झटका

रिले मेरेडिथ छठा ओवर लेकर आए। अंबाती रायुडू ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, चौथी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इशान किशन ने रायुडू का कैच लपका। वह 2 चौके की मदद से 14 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। रिले मेरेडिथ की यह गुड लेंथ गेंद चौथे स्टंप पर थी। रायुडू ने उसे फ्रंटफुट पर डिफेंड किया, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर किशन के पास चली गई। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 32 रन है। एमएस धोनी के 5 गेंद में 6 और शिवम दुबे के 2 गेंद में 3 रन हैं।

19:58 (IST) 12 May 2022
IPL 2022 CSK vs MI: डेनियल सैम्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया चौथा झटका

डेनियल सैम्स पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच करा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 6 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। सैम्स की यह गुड लेंथ गेंद थी। लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ला अड़ा दिया और गेंद किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए हैं।

19:55 (IST) 12 May 2022
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: बुमराह के दूसरे ओवर में पड़े 2 चौके

जसप्रीत बुमराह चौथा ओवर लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अंबाती रायुडू को दी। रायुडू ने चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर 2 रन भी लिए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में 11 रन आए। चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 17 रन है।

19:51 (IST) 12 May 2022
MI vs CSK Live Match Score: चेन्नई ने 3 ओवर में बनाए 6 रन, गंवाए 3 विकेट

डेनियल सैम्स तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक रन लेकर स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, अगली पांच गेंद पर अंबाती रायुडू अपना खाता नहीं खोल पाए। इस ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में सिर्फ एक रन आया। तीन ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 6 रन है।

IPL 2022, CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 130.8 के स्ट्राइक रेट से 710 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी रिकॉर्ड लगभग ऐसा ही है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक 125.3 के स्ट्राइक रेट से 752 रन बनाए हैं। इसमें उनके सात अर्धशतक भी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में भी अपने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की सेवाएं नहीं मिलेंगी। वह पसली की चोट के कारण आईपीएल 2022 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं।