IPL 2022 CSK vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 55वें मुकाबले में मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। दिल्ली की टीम 209 रनों के टारगेट के जवाब में 17.4 ओवर में 117 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम 11 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर।

दिल्ली को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया। केएस भरत को सिमरजीत सिंह ने आउट किया। 5वें ओवर में डेविड वॉर्नर को महीश थीक्षना ने आउट किया। मिशेल मार्श को मोइन अली आठवें ओवर में आउट किया। ऋषभ पंत को 10 वें ओवर में मोइन ने आउट किया। इसी ओवर में रिपल पटेल आउट हुए। 11वें ओवर में मुकेश चौधरी ने अक्षर पटेल को आउट किया। इसी ओवर में रोवमैन पॉवेल आउट हुए। 16 वें ओवर में कुलदीप यादव को सिमरजीत सिंह ने आउट किया। 18वें ओवर में शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद को ड्वेन ब्रावो ने आउट किया।

चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक जड़ा। टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में 57 रन बने। दोनों के बीच 110 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करके एनरिक नॉर्खिया ने पहला झटका दिया। डेवोन कॉन्वे को 17वें ओवर में खलील अहमद ने आउट किया। शिवम दुबे को मिशेल मार्श ने आउट किया। अंबाती रायुडू को खलील अहमद ने आउट किया। आखिरी ओवर में एनरिच नॉर्खिया ने मोइन अली और रॉबिन उथप्पा को आउट किया। महेंद्र सिंह धोनी 8 गेंदों पर 21 और डवेन ब्रावो 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। मंदीप सिंह की जगह केएस भरत को और ललित यादव की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स को मैच से पहले झटका लगा। रविंद्र जडेजा फिट नहीं हैं, उनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिला। ड्वेन प्रिटोरियस की जगह ड्वेन ब्रावो को मौका मिला।

IPL 2022 CSK vs DC: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Chennai Super Kings 
208/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
117 (17.4)

Match Ended ( Day – Match 55 )
Chennai Super Kings beat Delhi Capitals by 91 runs

Live Updates

IPL 2022, CSK vs DC : चेन्नई की टीम 11 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर।

19:27 (IST) 8 May 2022
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतर है चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 में दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत हैं। हालांकि, आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 26 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से 16 बार चेन्नई सुपर किंग्स, जबकि 10 बार दिल्ली कैपिटल्स जीत हासिल करने में सफल रही है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। भारत में दोनों के बीच अब तक 19 मैच हुए हैं। इनमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच जीतने में सफल रही है।

19:17 (IST) 8 May 2022
कैच टपकाने के मामले में चेन्नई और दिल्ली में आगे निकलने की होड़

कैच टपकाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। इस सीजन चेन्नई के खिलाड़ियों ने अब तक सबसे ज्यादा 20 कैच टपकाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है। उसके खिलाड़ियों से अब तक 17 कैच छूटे हैं।

19:11 (IST) 8 May 2022
ये है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोईन अली, एमएस धोनी कप्तान/विकेटकीपर) शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह, महीश थीक्षना मुकेश चौधरी।

19:09 (IST) 8 May 2022
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएस भरत, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद।

IPL 2022, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इनमें मुकेश चौधरी ने कुल छह विकेट लिए हैं, जबकि हारे हुए 6 मैच में वह सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं। डेविड वॉर्नर ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा 356 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकतर गेंदबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को बांधकर रखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायुडू को रोकने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पास चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बढ़िया विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। रायुडू टी20 में दो बार कुलदीप का शिकार हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन डेथ ओवर्स में 11.1 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटाए हैं। इस मामले में उससे ज्यादा खर्चीले मुंबई इंडियंस (11.8) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (11.4) ही हैं। वहीं, सीएसके के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2022 में डेथ ओवर्स में 43 फीसदी (8 मैच में 9 विकेट) विकेट लिए हैं। इस दौरान 9.4 रन प्रति ओवर की दर से रन खर्च किए हैं।