IPL 2022 CSK vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 55वें मुकाबले में मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। दिल्ली की टीम 209 रनों के टारगेट के जवाब में 17.4 ओवर में 117 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम 11 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर।

दिल्ली को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया। केएस भरत को सिमरजीत सिंह ने आउट किया। 5वें ओवर में डेविड वॉर्नर को महीश थीक्षना ने आउट किया। मिशेल मार्श को मोइन अली आठवें ओवर में आउट किया। ऋषभ पंत को 10 वें ओवर में मोइन ने आउट किया। इसी ओवर में रिपल पटेल आउट हुए। 11वें ओवर में मुकेश चौधरी ने अक्षर पटेल को आउट किया। इसी ओवर में रोवमैन पॉवेल आउट हुए। 16 वें ओवर में कुलदीप यादव को सिमरजीत सिंह ने आउट किया। 18वें ओवर में शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद को ड्वेन ब्रावो ने आउट किया।

चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतक जड़ा। टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में 57 रन बने। दोनों के बीच 110 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करके एनरिक नॉर्खिया ने पहला झटका दिया। डेवोन कॉन्वे को 17वें ओवर में खलील अहमद ने आउट किया। शिवम दुबे को मिशेल मार्श ने आउट किया। अंबाती रायुडू को खलील अहमद ने आउट किया। आखिरी ओवर में एनरिच नॉर्खिया ने मोइन अली और रॉबिन उथप्पा को आउट किया। महेंद्र सिंह धोनी 8 गेंदों पर 21 और डवेन ब्रावो 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। मंदीप सिंह की जगह केएस भरत को और ललित यादव की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स को मैच से पहले झटका लगा। रविंद्र जडेजा फिट नहीं हैं, उनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिला। ड्वेन प्रिटोरियस की जगह ड्वेन ब्रावो को मौका मिला।

IPL 2022 CSK vs DC: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Chennai Super Kings 
208/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
117 (17.4)

Match Ended ( Day – Match 55 )
Chennai Super Kings beat Delhi Capitals by 91 runs

Live Updates

IPL 2022, CSK vs DC : चेन्नई की टीम 11 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर।

23:18 (IST) 8 May 2022
चेन्नई को 91 रनों से मिली जीत

खलील अहमद को ब्रावो ने डक पर पवेलियन भेजा। दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रनों पर ऑल आउट। चेन्नई को 91 रनों से मिली जीत। चेन्नई की टीम 11 मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर।

23:10 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा नौवां झटका

दिल्ली को लगा नौवां झटका। शार्दुल ठाकुर ने 24 रन बनाकर ड्वेन ब्रावों की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर 17.3 ओवर में 9 विकेट पर 117 रन। जीत के लिए 15 गेंदों पर 92 रनों की जरूरत।

23:07 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को जीत के लिए 3 ओवर में 100 रनों की जरूरत

दिल्ली का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन। शार्दुल ठाकुर 16 और एनरिच नॉर्खिया 1 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 3 ओवर में 100 रनों की जरूरत।

22:58 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा आठवां झटका

दिल्ली को लगा आठवां झटका। कुलदीप यादव ने 5 रन बनाकर सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर 15.2 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 28 गेंदों पर 110 रनों की जरूरत

22:41 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा सातवां झटका

दिल्ली को लगा सातवां झटका। रोवमैन पॉवेल ने 3 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर 10.5 ओवर में 7 विकेट पर 85 रन। जीत के लिए 55 गेंदों पर 127 रनों की जरूरत।

22:36 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा छठा झटका

दिल्ली को लगा छठा झटका। मुकेश चौधरी ने 1 रन पर अक्षर पटेल को आउट किया। टीम का स्कोर 10.1 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन। जीत के लिए 59 गेंदों पर 127 रनों की जरूरत।

22:32 (IST) 8 May 2022
मोइन अली ने रिपल पटेल को आउट किया

दिल्ली की टीम संकट में। मोइन अली ने रिपल पटेल को आउट किया। उन्होंने 6 रन बनाए। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन। जीत के लिए 62 गेंदों पर 128 रनों की जरूरत

22:29 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा चौथा झटका

दिल्ली को लगा चौथा झटका। ऋषभ पंत को 21 रन पर मोइन अली ने आउट किया। टीम का स्कोर 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन। जीत के लिए 65 गेंदों पर 134 रनों की जरूरत।

22:23 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को जीत के लिए 75 गेंदों पर 137 रनों की जरूरत

दिल्ली को लगा तीसरा झटका। मिशेल मार्श को 25 रन पर मोइन अली ने आउट किया। टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन। जीत के लिए 75 गेंदों पर 137 रनों की जरूरत।

22:19 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को जीत के लिए 13 ओवर में 138 रनों की जरूरत

दिल्ली का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन। ऋषभ पंत 19 और मिशेल मार्श 25 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 13 ओवर में 138 रनों की जरूरत।

22:06 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली को लगा दूसरा झटका। डेविड वॉर्नर को महीश थीक्षना ने 19 रन पर आउट किया। टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 36 रन। जीत के लिए 94 गेंदों पर 173 रनों की जरूरत।

22:00 (IST) 8 May 2022
दिल्ली का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन

दिल्ली का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन। डेविड वॉर्नर 15 और मिशेल मार्श 9 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 16 ओवर में 177 रनों की जरूरत।

21:52 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली को लगा पहला झटका। केएस भरत को सिमरजीत सिंह ने 8 रन पर आउट किया। टीम का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन। डेवि़ वॉर्नर 8 और मिशेल मार्श 1 रन बनाकर क्रीज पर।

21:45 (IST) 8 May 2022
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू। डेविड वॉर्नर 8 और केएस भरत 0 बनाकर क्रीज पर। चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। टीम का स्कोर 1 ओवर में 8 रन।

21:26 (IST) 8 May 2022
दिल्ली को 209 रनों का टारगेट मिला

चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 8 गेंदों पर 21 और डवेन ब्रावो 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली को 209 रनों का टारगेट मिला। आखिरी ओव में एनरिच नॉर्खिया ने दो विकेट लिए और 9 रन दिए।

21:21 (IST) 8 May 2022
चेन्नई को लगा पांचवां झटका

चेन्नई को लगा पांचवां झटका। मोइन अली को एनरिक नॉर्खिया ने आउट किया। उन्होंने 9 रन बनाए। टीम का स्कोर 19.2 ओवर में 203 रन 5 विकेट पर। महेंद्र सिंह धोनी 11 रन बनाकर क्रीज पर।

21:19 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन

चेन्नई का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन। महेंद्र सिंह धोनी 17 और मोइन अली 5 रन बनाकर क्रीज पर। खलील अहमद ने 16 रन दिए और एक विकेट लिया।

21:13 (IST) 8 May 2022
चेन्नई को लगा चौथा झटका

चेन्नई को लगा चौथा झटका। अंबाती रायुडू को खलील अहमद ने आउट किया। उन्होंने 5 रन बनाए। टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 187 रन 4 विकेट पर। मोइन अली और महेंद्र सिंह धोनी 11 र बनाकर क्रीज पर।

21:11 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन

चेन्नई का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन। महेंद्र सिंह धोनी 11 और अंबाती रायुडू 1 रन बनाकर क्रीज पर। मिशेल मार्श ने 13 रन दिए और एक विकेट लिया।

21:06 (IST) 8 May 2022
चेन्नई को लगा तीसरा झटका

चेन्नई को लगा तीसरा झटका। शिवम दुबे को मिशेल मार्श ने आउट किया। उन्होंने 32 रन बनाए। टीम का स्कोर 17.1 ओवर में 170 रन 3 विकेट पर। अंबाती रायुडू और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर।

21:00 (IST) 8 May 2022
चेन्नई को लगा दूसरा झटका

चेन्नई को लगा दूसरा झटका। डेवोन कॉन्वे को खलील अहमद ने आउट किया। उन्होंने 87 रन बनाए। टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 169 रन 2 विकेट पर। शिवम दुबे 32 और अंबाती रायुडू क्रीज पर।

20:56 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 16 ओवर में 1 विकेट पर 167 रन

चेन्नई का स्कोर 16 ओवर में 1 विकेट पर 167 रन। शिवम दुबे 31 और डेवोन कॉन्वे 86 रन बनाकर क्रीज पर। शार्दुल ठाकुर ने 91 रन दिए।

20:45 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 14 ओवर में 1 विकेट पर 140 रन

चेन्नई का स्कोर 14 ओवर में 1 विकेट पर 140 रन। शिवम दुबे 8 और डेवोन कॉन्वे 83 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल मार्श ने 9 रन दिए।

20:26 (IST) 8 May 2022
चेन्नई को लगा पहला झटका

चेन्नई को लगा पहला झटका। ऋतुराज गायकवाड़ को एनरिक नॉर्खिया ने 41 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 110 रन। डेवोन कॉन्वे 64 रन बनाकर क्रीज पर।

20:21 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 10 ओवर में बगैर विकेट के 100 रन

चेन्नई का स्कोर 10 ओवर में बगैर विकेट के 100 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 32 और डेवोन कॉन्वे 63 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव ने 16 रन दिए।

20:16 (IST) 8 May 2022
डेवोन कॉन्वे का अर्धशतक

चेन्नई का स्कोर 9 ओवर में बगैर विकेट के 84 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 30 और डेवोन कॉन्वे 50 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल ने 5 रन दिए।

20:06 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 7 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन

चेन्नई का स्कोर 7 ओवर में बगैर विकेट के 61 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 26 और डेवोन कॉन्वे 31 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल ने 4 रन दिए।

19:56 (IST) 8 May 2022
चेन्नई का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 43 रन

चेन्नई का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 43 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 14 और डेवोन कॉन्वे 27 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल ने 14 रन दिए।

19:47 (IST) 8 May 2022
एनरिक नॉर्खिया महंगा ओवर

चेन्नई का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 24 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 11 और डेवोन कॉन्वे 11 रन बनाकर क्रीज पर। एनरिक नॉर्खिया ने 15 रन दिए।

19:36 (IST) 8 May 2022
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू। ऋतुराज गायकवाड़ 1 और डेवोन कॉन्वे 4 रन बनाकर क्रीज पर । टीम का स्कोर 1 ओवर में 5 रन बगैर विकेट के । दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत शार्दुल ठाकुर ने की।

IPL 2022, CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इनमें मुकेश चौधरी ने कुल छह विकेट लिए हैं, जबकि हारे हुए 6 मैच में वह सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं। डेविड वॉर्नर ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा 356 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकतर गेंदबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को बांधकर रखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायुडू को रोकने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पास चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बढ़िया विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। रायुडू टी20 में दो बार कुलदीप का शिकार हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन डेथ ओवर्स में 11.1 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटाए हैं। इस मामले में उससे ज्यादा खर्चीले मुंबई इंडियंस (11.8) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (11.4) ही हैं। वहीं, सीएसके के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2022 में डेथ ओवर्स में 43 फीसदी (8 मैच में 9 विकेट) विकेट लिए हैं। इस दौरान 9.4 रन प्रति ओवर की दर से रन खर्च किए हैं।