अगर कोई ये सोचता है कि क्रिकेट दो धुरंधर विरोधियों भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सुलह नहीं करवा सकता तो उसे दोबारा सोचने की जरूरत है। पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेट फैन बशीर चाच उर्फ चाचा शिकागो अब भारतीय जर्सी पहनकर तिरंगा झंडा लहराते दिखाई दिए। ये इस बात का सबूत है कि क्रिकेट दोस्त बनानेऔर दोनों देशों को करीब लाने में भी मदद करता है।

इससे पहले भी चाचा शिकागो ने ही भारतीय क्रिकेट के सुपरफैन सुधीर गौतम की दुबई जाने के लिए पैसे दिए थे। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि सुधीर गौतम के पास दुबई जाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इस वाकये ने भारत में बहुत सारे दिलों को जीता था। लेकिन भारत बनाम बांग्लादेश के मैच में चाचा शिकागो को भारतीय तिरंगा झंडा लहराते देखा गया। खासतौर पर उस वक्त मैदान में खासी तालियां बजीं जब रहीम का विकेट गिरने पर चाचा को तालियां बजाते और खुशी मनाते देखा गया। इससे ये साफ समझा जा सकता है कि क्रिकेट में चमत्कार भी होते हैं और ये दोनों मुल्कों के बीच शांति लाने में भी सक्षम है।

इससे पहले, रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। ये उनके उस आत्मविश्वास को दिखा रहा था, जिसमें टूर्नामेंट में भारत ने सिर्फ स्कोर का पीछा करके ही जीत हासिल की थी। भारत के पास टक्कर देने के लिए पूरी क्षमतावान टीम है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं। इन सभी को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था। वहीं बांग्लादेश की टीम में मोमिनुल हक की जगह नजमुल इस्लाम को जगह दी गई है।