बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 के तीसरे राउंड में मंगलवार को (26 अगस्त) को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए अर्शिन कुलकर्णी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ दिया। दलीप ट्रॉफी से पहले इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी के उतरे ऋतुराज ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने अर्शिन के साथ 220 रन की साझेदारी की।

ऋतुराज गायकवाड़ ने 122 गेंद पर शतक ठोका। ऋतुराज के शतक ठोकते ही अर्शिन कुलकर्णी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 190 गेंद पर 146 रन बनाए। 16 चौके और 1 छक्का लगाया। दलीप ट्रॉफी से पहले शतक ऋतुराज के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी की निगाहें घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने पर होंगी। वह वेस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं।

बुची बाबू टूर्नामेंट: पृथ्वी शॉ की जगह खेलने वाले खिलाड़ी ने ठोका शतक, महाराष्ट्र को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

144 गेंद पर 133 रन बनाकर आउट हुए ऋतुराज

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ 144 गेंद पर 133 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। प्रिंस ठाकुर ने उन्हें पवेलियन भेजा। ऋतुराज ने 48.12 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 92.36 का रहा। इससे पहले पहले राउंड में ऋतुराज का बल्ला नहीं चला था। छत्तीसगढ़ के खिलाफ वह 1 और 11 रन बनाकर आउट हुए थे।

Duleep Trophy: श्रेयस अय्यर,सरफराज, ऋतुराज; भारतीय टीम में जगह बनाने पर होंगी इन 6 बल्लेबाजों की निगाहें

हिमाचल के लिए प्रिंस ठाकुर ने 2 विकेट लिए

महाराष्ट्र ने 70 ओवर में 3 विकेट पर 341 रन बना लिए। सिद्धेश वीर 22 और अर्शिन कुलकर्णी 146 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 133 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज और अंकित बवाने के बीच 47 गेंद पर 52 रन की साझेदारी हुई। इसमें बवाने ने 18 रन बनाए। हिमाचल के लिए प्रिंस ठाकुर ने 2 और अमन जायसवाल ने 1 विकेट लिए।