Brendom Mccullum vs Ben Stokes: पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू हो गया है। इंग्लैंड (England) ने सीरीज 2-0 से पहले ही अपने नाम कर लिया है। तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले इंग्लैंड (England) के कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon Mccullum) और कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बीच छक्के मारने की शर्त लगी। बारी-बारी से दोनों ने पिच पर जाकर छक्का लगाया। कोच ने इतने छक्के लगाए कि कप्तान बेन स्टोक्स को मुंह छिपाना पड़ा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वारयल होने लगा है।

कोच और कप्तान के बीच लगी शर्त (Bet between Coach and Captain)

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के बीच छक्के लगाने का शर्त लगा। इस दौरान दोनों ने 5-5 गेंदों का सामना किया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पहली गेंद पर छक्का नहीं लगा सके। वहीं कोच मैकुलम में छक्का जड़ दिया। यह लगातार आगे भी जारी रहा और मैकुलम ने 5 में 4 गेंदों को सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। जबकि स्टोक्स केवल दो गेंदों को ही बाउंड्री के पार भेज सके। इस तरह कोच ने मुकाबले को जीत लिया।

हारने के बाद स्टोक्स ने मुंह छिपाया (Stokes hid his face after losing)

इसके बाद बेन स्टोक्स अपने शॉट्स से इतने ज्यादा दुखी थे कि उन्होंने अपना बल्ला भी फेंक दिया और सिर नीचे रखकर लेट गए। कोच काफी खुश नजर आए। बाकी टीम के खिलाड़ियों ने भी अपने कप्तान स्टोक्स के हारने के बाद उनसे मजाक की। ब्रेंडन मैकुलम 40 साल से ज्यादा की उम्र में के बाद भी छक्के जड़ने के मामले में पीछे नहीं रहे।

रेहान अहमद ने किया डेब्यू (Rehan Ahmed made his debut)

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने रेहान अदमद का डेब्यू का मौका दिया। मैदान में कदम रखते ही रेहान इंग्लैंड के सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बन गए। लेग स्पिनर रेहान अभी 18 साल और 126 दिन के हैं और उन्‍होंने इंग्‍लैंड के क्रिकेटर ब्रायन क्लोज का 73 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्लोज ने 1949 में जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्‍यू किया था तब वह 18 साल और 149 दिन के थे। मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।