पेरिस ओलंपिक 2024 के 15वेंदिन भारत की 21 साल की रीतिका हुड्डा प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरीं। उन्होंने हंदरी बरनेट को 12-2 मात दी और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। हालांकि, वह क्वार्टर फाइनल नहीं जीत पाई। वह कजाकिस्तान की टॉप सीड एपेरी केजी खिलाड़ी से हारीं। 14वें दिन, शुक्रवार को भारत के खाते में छठा मेडल आया। भारतीय रेसलर अमन सेहरावत ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका सामना प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज से था। अमन ने अपने इस विरोधी को 13-5 से मात दी। अमन सेहरावत पेरिस ओलंपिक के रेसलिंग दल में इकलौते पुरुष पहलवान थे।
इससे पहले भारत को एथलेटिक्स में भी निराशा हाथ लगी। महिला 4×400 मीटर रिले के हीट्स में भारतीय टीम 8वें स्थान पर रही। वहीं पुरुष टीम अपनी हीट्स में चौथे स्थान पर रहीं। दोनों टीमें अपना पर्सनल बेस्ट समय नहीं निकाल पाई। गोल्फ में भी भारत की मेडल की उम्मीद को झटका लगा। महिलाओं के इंडीविजुअल राउंड के तीसरे दिन अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी मेडल से काफी दूर हो गई हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल 6 मेडल जीते। 5 ब्रॉन्ज और 1 सिलवर मेडल आया। शूटिंग में 3 के अलावा हॉकी और कुश्ती में 1-1 ब्रॉन्ज आया। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर दिलाया।
अगर रीतिका को हराने वाले कजाकिस्तान की एपेरी फाइनल में पहुंच जाती हैं तो रीतिका को रेपचेज खेलने का मौका मिला।
भारत की रीतिका हुड्डा सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं कर सकी। उन्हें क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की वर्ल्ड नंबर वन एपेरी केजी के खिलाफ हार मिली। मैच के अंत में स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा था। कजाकिस्तान की रेसलर ने आखिरी पॉइंट लिया था इसी कारण उन्हें विजेता घोषित किया गया था।
रीतिका हुड्डा का अगला मुकाबला कजाकिस्तान की एपेरी मेडेट कीजी से होगा। एपेरी वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट हैं। रीतिका के लिए यह चुनौती काफी मुश्किल होने वाली है।
भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में 12-2 से जीत हासिल की। रीतिका ने समय पूरा होने से पहले ही 10 अंको की लीड बनाकर तकनीकी श्रेष्ठता से यह मैच जीता।
पहला अटैक नैगी बरनाडेट रीतिका हुड्डा ने किया लेकिन रीतिका ने डिफेंड किया। इसके बाद उन्होंने दो बार 2-2 अंक लिए। वहीं आखिरी कुछ सेकंड में हंगी की बरनेट ने सिंगल लेग अटैक किया और दो अंक हासिल किए।
अब से कुछ देर में भारत की रेसलर रीतिका हुड्डा एक्शन 76 किलोग्राम वेट कैटेगरी में होंगी। वह पहले राउंड में हंगरी के नैगी बरनाडेट से होगा।
भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा आज एक्शन में होंगी। रीतिका 76 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। उनके पास भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर बनने का मौका है।
पेरिस ओलंपिक में आज भारत का 15वां दिन है। आज भारतीय गोल्फर एक्शन में होंगी। वहीं रेसलर रीतिका हुड्डा भी अपने वर्ग के मुकाबले खेलने उतरेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर अमन सहरावत की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, ओलंपिक में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सहरावत को बधाई। उनका समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से झलकती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है।
भारतीय रेसलर अमन सेहरावत ने देश ने किए ब्रॉन्ज मेडल जीता। अमन ने मैच 13-5 से यह मैच अपने नाम किया। वह भारत के सबसे युवा ओलंपिक मेडलिस्ट हैं।
भारत के अमन सेहरावत अब एक्शन में है। उनका सामना प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ से हैं। यह ब्रॉन्ज मेडल मैच है। जीतने वाला अपने खाते में ब्रॉन्ज मेडल लिख ले जाएगा।
9 बजकर 45 मिनट से मैट बी पर रेसलिंग मैच शुरू होंगे। अमन सहरावत का मैच इसी मैट पर सातवें स्थान पर होगा।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने ऐलान किया है कि भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी के ध्वजवाहक होंगे।
भारत की नजर अब देर रात होने वाले अमन सेहरावत के इवेंट पर होगी। अमन सेहरावत का मैच रात के समय होगा। वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने उतरेंगे।
अदिति अशोक होल नंबर थ्री के लिए बोगी कर गई। इसके करण वह लीडरबोर्ड में काफी नीचे आ गई हैं। वह 14वें से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं दीक्षा डागर ने तीसरे होल के लिए पार स्कोर हासिल किया।
भारतीय पुरुष रिले टीम अपनी हीट्स में चौथे स्थान पर रही। भारत ने 3:00.58 का समय निकाला। हर हीट्स से टॉप तीन टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। इसके अलावा बची हुई टीमों में से टॉप चार टीमें क्वालिफाई करती हैं। हालांकि भारतीय टीम उसमें शामिल नहीं थी।
महिला 4×400 मीटर रिले में भारतीय टीम हीट में 8वें स्थान पर रही। उसने 3:32.51 का समय निकाला। भारतीय अपने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड (3:26.89) से बेहतर नहीं कर पाई।
क्वालिफिकेशन मानक: प्रत्येक हीट (Q) में पहले 3 और अगले 2 सबसे तेज (Q) फाइनल में पहुंचेगे। भारत हीट 2 में है।
भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड: 3:26.89
भारतीय पहलवान अमन सहरावत 9 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे। टोक्यो में रवि दहिया के रजत पदक जीतने के बाद अमन के पास पेरिस में भी इसी श्रेणी में पदक जीतने का मौका है। उन्होंने सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए दो प्रभावशाली जीत हासिल की, लेकिन सेमीफाइनल में हिगुची से हार गए, लेकिन अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है।
पुरुषों का फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच: अमन बनाम डेरियन टोई क्रूज
भारतीय एथलेटिक्स के प्रशंसक हमेशा उत्साहित रहते हैं जब 4×400 मीटर रिले की बारी आती है। पुरुषों की टीम, खास तौर पर, पिछले साल अपने प्रदर्शन के बाद पेरिस 2024 में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आई है। हालांकि, पदक की उम्मीद शायद बेमानी होगी? लेकिन अगर वे राष्ट्रीय रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाते हैं तब भी भारत के लिहाज से ठीक रहेगा। बता दें कि प्रत्येक हीट (क्वालिफिकेशन) में पहले 3 और अगले 2 सबसे तेज (क्वालिफिकेशन) फाइनल में पहुंचते हैं।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के पेरिस ओलंपिक के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आज प्रतियोगिता का 14वां दिन है। आज भारतीय खिलाड़ी 4 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। अमन सहरावत कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। उनसे पदक की उम्मीद है।