एक खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करता है। अपने प्रदर्शन के दम पर वह बहुतों के लिए रोल मॉडल बनता है लेकिन कभी-कभी कुछ विवाद उसके करियर और साख दोनों को खा जाते हैं। अफेयर और सेक्स स्कैंडल की वजह से भी खेल जगत के भी कई नामी खिलाड़ियों को बदनामी झेलनी पड़ी है। ऐसे ही दिग्गज का नाम है Mike Tyson. जी हां, बॉक्सिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम बनाने वाले माइक टायसन विवादों के चलते भी अक्सर चर्चा का विषय बनते रहे थे।
माइक टायसन कितने बड़े बॉक्सर थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस खेल का जिक्र आते ही जेहन में खुद ब खुद उनका नाम आ जाता है। इस दिग्गज का जन्म 30 जून 1966 को न्यूयॉर्क में हुआ था। बचपन से ही टायसन का नाम विवादों से जुड़ गया था। खबरों की मानें तो 13 साल की उम्र में ही टायसन को 38 बार गिरफ्तार किया गया था। वे शुरू से ही झगड़ालू किस्म के थे, उनकी यही कला उन्हें रिंग तक लेकर आई और वे बॉक्सिंग के चैंपियन भी बने।
पत्नी ने दिया धोखा तो मिस वर्ल्ड ने लगाया रेप का आरोपः टायसन ने 18 साल की उम्र में ही प्रोफेशनल बॉक्सिग का रास्ता चुना और अपनी शुरुआती 19 नॉकआउट फाइट जीती। 20 की उम्र में टायसन दुनिया के सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन भी बने। इसके बाद उन्होंने अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रॉबिन गिबेन्स से शादी रचाई, लेकिन एक साल के अंदर ही उन्हें धोखा मिला और पत्नी आधी कमाई लेकर चलती बनीं। इसके बाद 1992 में टायसन की जिंदगी का काला दिन आया, जब मिस ब्लैक अर्थ ने उन पर रेप का आरोप लगाया। खबरों की मानें तो दोनों तीन दिन तक होटल में रहे, लेकिन चौथे दिन उन पर रेप का आरोप लगा। इसके चलते उन्हें 6 साल की सजा हुई।
डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था साथः रिपोर्ट्स के मुताबिक, टायसन पर जब रेप का आरोप लगा तो मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका साथ देते हुए कहा था, ‘टायसन को इतनी बड़ी सजा नहीं मिलनी चाहिए। दोनों मर्जी से एक दूसरे के साथ होटल में थे।’ जेल से छूटने के बाद टायसन की लोकप्रियता में कमी नहीं आई। 1995 में वो फिर से चैंपियन बने।
नींद नहीं आती थी तो महिलाओं से संबंध बनाता था ये दिग्गज
10 टन पीते हैं गाजाः हालांकि, वे रिंग में भी कई बार विवाद में आए। एक बार तो उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी इवेंडर होलीफील्ड का कान ही चबा लिया था। साल 2005 में उन्होंने बॉक्सिंग छोड़ दी और बिजनेस का रास्ता चुना। वहां भी विवादों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कबूला था कि वे एक महीने में करीब 28 लाख रुपए का गांजा पी जाते हैं। वे एक महीने में करीब 10 टन गांजा पी जाते हैं। अपने इन तमाम विवादों के चलते टायसन को ‘बैडेस्ट मैन ऑन द प्लेनेट’ के नाम से भी जाना जाता है।