Glenn Maxwell And His Wife Vini Raman become Parents To A Baby Boy: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैदान पर अपने बेहतरीन खेल के लिए जाने जाते हैं। निजी जीवन में ग्लेन मैक्सवेल ने गर्लफ्रेंड विनी रमन से पिछले साल 18 मार्च को शादी की थी। अब यह जोड़ा माता-पिता के रूप में अपने जीवन की नई यात्रा पर है।

पहली बार माता-पिता बने ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की खुशी 7वें आसमान पर है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने 15 सितंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके बेटे का जन्म 11 सितंबर 2023 को हुआ था। दोनों ने जो पोस्ट साझा की उसमें उन्होंने अपने बच्चे की आंशिक झलक भी दिखाई।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने बच्चे का हाथ थाम रखा था। तस्वीर के साथ ग्लेन और विनी ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने कैप्शन में लिखा, ‘11.09.2023 | लोगान मेवरिक मैक्सवेल।’

मैक्सवेल परिवार को दोस्त और प्रशंसक अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। ग्लेन और विनी रमन ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे के जन्म की घोषणा की, उनके कई दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई देना और उनके बेटे के लिए प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

अनुष्का शर्मा और धनश्री वर्मा ने भी दी बधाइयां

उदाहरण के लिए, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों।’

Australian Cricketer Glenn Maxwell | Glenn Maxwell Indian Wife Vinny Raman | Glenn Maxwell And Vinny Ramam Become Parents Welcome A Baby Boy |
विनी रमन ने 18 मार्च 2022 को ईसाई रीति-रिवाज से और 27 मार्च 2022 को तमिल रीति-रिवाज से ग्लेन मैक्सवेल से शादी की थी। (सोर्स- इंस्टाग्राम/@gmaxi_32)

कौन हैं विनी रमन?

विनी रमन का जन्म 3 मार्च 1993 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। उन्होंने मेडिकल साइंस की पढ़ाई की है और पेशे से फार्मासिस्ट हैं। उन्होंने 18 मार्च 2022 को ईसाई रीति-रिवाज से और 27 मार्च 2022 को तमिल रीति-रिवाज से ग्लेन मैक्सवेल से शादी की। विनी और ग्लेन को पहली बार 2019 में एक साथ देखा गया था। तब दोनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार समारोह के लिए आए थे। स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक, विनी रमन को तैराकी, यात्रा और स्टेडियम से लाइव मैच देखना पसंद है।

मेलबर्न स्टार्स के कार्यक्रम में हुई थी विनी रमन की ग्लेन मैक्सवेल से मुलाकात

ग्लेन मैक्सवेल संभवत: बिग बैश लीग में अपनी टीम मेलबर्न स्टार्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान विनी रमन से मिले थे। विनी रमन ने 2017 में ग्लेन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर साझा की थी। इससे दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। इसके बाद से कई सोशल मीडिया पोस्ट किए गए जिनमें रोमांटिक जोड़ी को एक साथ देखा जा सकता है।