भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने बुधवार, 28 फरवरी को 2023-24 के सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया। बोर्ड ने पिछली बार 26 खिलाड़ियों को जगह दी थी। इस बार 30 खिलाड़ियों को जगह दी है। इनमें 11 नए चेहरे हैं। 4 खिलाड़ियों का प्रमोशन हुआ है। वहीं 2 खिलाड़ी डिमोट हुए हैं। यशस्वी जायसवाल की डायरेक्ट ग्रेड बी में एंट्री हुई है।
ये हैं नए चेहरे
यशस्वी जायसवाल (ग्रेड बी) के अलावा रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा,आवेश और रजत पाटीदार को ग्रेड सी में जगह मिली है। यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार और राजत पाटीदार ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। अगर ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में जगह मिलती है तो वे ग्रेड सी में शामिल हो जाएंगे।
BCCI ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम नहीं
ये हुए डिमोट
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल डिमोट हुए। ऋषभ पंत पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैदान से दूर हैं। दिसंबर 2022 में हव सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। इसके बाद भी उन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर नहीं किया है। उन्हें डिमोट किया गया है। वह ग्रेड बी में हैं। पहले ग्रेड ए में थे। वहीं अक्षर पटेल ग्रेड ए से ग्रेड बी में आ गए हैं। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने से पिछले साल उन्हें फायदा मिला था। वह ग्रेड ए मे थे।
ये हुए प्रमोट
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल और चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव का प्रमोशन हुआ है। मोहम्मद सिराज ग्रेड बी से ग्रेड ए में आ गए हैं। केएल राहुल ग्रेड बी से ग्रेड ए में आ गए हैं। शुभमन गिल ग्रेड बी से ग्रेड में आ गए हैं। कुलदीप यादव ग्रेड सी से ग्रेड बी में आ गए हैं।