बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चट्टोग्राम टेस्ट में डीआरएस का अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस के खिलाफ शनिवार को बल्ले के बीच में गेंद लगने के बाद भी रिव्यू लिया। टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका ने ठोस शुरुआत की। दिमुथ करुणारत्ने और निशान मदुशंका के बीच 96 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। इसके बाद करुणारत्ने और कुस मेंडिस ने 114 रन की साझेदारी की।

44वें ओवर में टी ब्रेक से कुछ समय पहले बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की गेंद को मेंडिस ने कवर की ओर खेला। पहली स्लिप में खड़े कप्तान शान्तो ने रिव्यू के लिए गेंदबाज और फील्डर के साथ विचार-विमर्श करने लगे। हालांकि, उनमें से किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन शान्तो ने ऑन-फील्ड अंपायर रॉड टकर को डीआरएस लेने का संकेत दिया। रीप्ले से पता चला कि गेंद मेंडिस के बल्ले के बीचोबीच लगी।

कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने शतक से चूके

हालांकि, कुसल मेंडिस (93) और दिमुथ करुणारत्ने (86) अपने शतक से चूक गए। बांग्लादेश ने इसके बाद वापसी की और कुछ जल्दी-जल्दी विकेट चटकाए। निशान मदुशंका 57 रन बनाकर रन आउट हुए। और एंजलो मैथ्यूज 23 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका की मजबूत स्थिति में थी। उसने 4 विकेट पर 314 रन बना लिए।

दिनेश चांदीमल 34 और धनंजय डिसिल्वा 15 रन बनाकर क्रीज

दिनेश चांदीमल 34 और धनंजय डिसिल्वा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हसन महमूद ने 2 और शाकिब अल हसन ने 1 विकेट लिए। नजमुल हसन शान्तो को पिछले महीने सभी प्रारूपों में बांग्लादेश का कप्तान नियुक्त किया गया था। वह अपने दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक चार वनडे और एक टी20 में भी कप्तानी की है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 328 रन से हराया था।