भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि बीते एक दशक में उन्होंने देश के लिए जो कामयाबी हासिल की उससे वह देश के खेल इतिहास में अपनी खास जगह बना चुके हैं। सिर्फ बजरंग ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी संगीता फोगाट का नाम भी अकसर चर्चा में रहता है। बजरंग की पत्नी भी खेल की दुनिया में अपना खास मुकाम रखती है।

फोगाट परिवार का हिस्सा हैं संगीता

संगीता फोगाट भी रेसलर है। वह द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट की बेटी हैं। उनकी बहनें गीता और बबीता फोगाट भी रेसलर हैं और देश के लिए मेडल ला चुकी हैं। वहीं उनकी छोटी बहन ऋतु फोगाट भी प्रोफेशनल फाइटर हैं। संगीता और बजरंग की प्रेमकहानी भी रेसलिंग के कारण ही शुरू हुई। दोनों नेशनल कैंप में एक-साथ ट्रेनिंग करते थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात हुई और फिर दोनों की दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोनों परिवार वालों को इस बारे में बताया शादी कर ली।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ किया था धरना

संगीता अपने पति के साथ पिछले साल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठी थी। एक महीने तक वह जंतर-मंतर पर धरना करती रही और फिर दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया था। इसके कुछ समय बाद संगीता ने हंगरी में रेसलिंग टूर्नामेंट में मेडल भी जीता था।

डांसिंग शो में हिस्सा ले चुकी हैं संगीता

रेसलिंग के अलावा संगीता डांस में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने रिएलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया। इसी शो के दौरान उन्होंने भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस हैरान गए। दरअसल युजवेंद्र की पत्नी धनश्री भी इस शो का हिस्सा थी। शो की एक पार्टी के दौरान चहल की मुलाकात संगीता फोगाट से हुई।

दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में, फोगाट ने चहल को अपनी पीठ पर उठा रखा था। उन्होंने चहल को पीठ पर उठाने के बाद जोर से घुमाया। संगीता तब तक नहीं रुकी, जब तक उन्हें चहल ने रुकने के लिए नहीं का। चहल का सिर घूमने लगा था। इसके बाद संगीता ने उन्हें उतारा। फैंस को यह वीडियो बड़ा ही मजेदार लगा था। संगीता अब भी रेसलिंग मैट पर पसीना बहाती है। वह पति बजरंग के साथ उनकी प्रतियोगिताओं के लिए भी ट्रैवल करती हैं।