भारत और बेल्जियम के बीच अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मैच खराब मौसम के कारण अब मंगलवार (25 नवंबर) को खेला जायेगा। भारत और बेल्जियम का मैच सोमवार (24 नवंबर) को समय पर शुरू हुआ, लेकिन तीन मिनट बाद ही भारी बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा। इसके बाद मैच रात 8.45 से शुरू हुआ, लेकिन मौसम में सुधार नहीं देखते हुए मैच को कल तक स्थगित करने का फैसला किया गया।

आयोजकों द्वारा जारी बयान में कहा गया ,‘‘भारतीय पुरूष हॉकी टीम का बेल्जियम के खिलाफ सुल्तान अजलन शाह कप का मैच स्थगित कर दिया गया है। अब यह मैच कल होगा।’’ भारत छह साल बाद टूर्नामेंट में खेल रहा है। पहले मैच में भारत ने कोरिया को 1-0 से हराया था। मोहम्मद राहील ने 15वें मिनट में भारत के लिए एकमात्र गोल किया।अभिषेक और कप्तान संजय की वजह से मिडफील्ड में उनका दबदबा रहा, जो पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल

23 नवंबर- भारत ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया।
25 नवंबर- बेल्जियम बनाम भारत – दोपहर 3:30 बजे।
26 नवंबर- भारत बनाम मलेशिया – शाम 5:30 बजे।
27 नवंबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 3:30 बजे।

अजलन शाह कप: भारत ने जीत से किया 6 साल का इंतजार खत्म, कोरिया को 1-0 से हराया

सुल्तान अजलान शाह कप 2025 के लिए भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पवन, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार।

डिफेंडर: चंदूरा बॉबी, नीलम संजीप जेस, यशदीप सिवाच, संजय, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, मोइरंगथेम सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोहम्मद राहील मौसीन।

फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक।