ऑस्ट्रेलिया के एक विश्व विजेता खिलाड़ी की तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी सामने आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जानकारी के मुताबिक 2003 विश्व कप विजेता बल्लेबाज डैमियन मार्टिन को वेंटीलेटर (induced coma) पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक 54 वर्षीय मार्टिन मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज जारी था।
उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने पर ब्रिसबेन स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गवर्निंग बॉडी के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा,”मुझे डैमियन की बीमारी के बारे में सुनकर दुख हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया समेत पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत की तरफ से उनके बेहतर स्वास्थ्य की हम कामना करते हैं।”
दोस्तों और साथी खिलाड़ियों ने की प्रार्थना
वहीं डैमियन मार्टिन के साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त एडम गिलक्रिस्ट ने इस जानकारी को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि 2003 का उनका साथी विश्व विजेता खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा,”वह बेस्ट ट्रीटमेंट ले रहे हैं और अमांदा (डैमियन की पत्नी) और उनका परिवार भी साथ है और जानता है कि सभी मार्टिन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।”
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड का विश्व कप स्क्वाड जारी, IPL की इस टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2003 विश्व कप टीम के एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने डैमियन मार्टिन की इस हालत पर दुख व्यक्त किया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच डैरेन लेहमन ने एक्स पर लिखा,”डैमियन मार्टिन के लिए ढेर सारा प्यार और बहुत सारी प्रार्थनाएं भेजता हूं। मजबूती से लड़ते रहो लेजेंड।” मार्टिन ने रिटायरमेंट के बाद खुद को काफी हद तक क्रिकेट से दूर कर लिया था।
कैसा रहा मार्टिन का करियर?
डैमियन मार्टिन का जन्म डारविन में हुआ था। उन्होंने 21 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। साल 1992-93 में मार्टिन को डीन जोन्स की जगह मौका मिला था। उसके बाद 23 साल की उम्र में वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बन गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने जब 2004 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत के खिलाफ (भारत में) जीती थी तो वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।
मार्टिन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2006-07 में एडिलेड में खेला था और ऑस्ट्रेलिया की इस शानदार जीत के साउथ टीम ने 5-0 से एशेज पर कब्जा किया था। 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ मार्टिन की 88 रन की पारी आज भी हर भारतीय क्रिकेट फैन के लिए बुरा सपना बनकर मौजूद है। उन्होंने शतकवीर रिकी पोंटिंग के साथ 237 रन की साझेदारी में बेहतरीन योगदान दिया था।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को संन्यास के लिए किया गया मजबूर? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाया सवाल
मार्टिन ने 16 साल के करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट, 208 वनडे इंटरनेशनल और चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। उनके नाम टेस्ट में 13 शतक और 23 अर्धशतक के साथ 4406 रन दर्ज हैं। वहीं मार्टिन ने वनडे इंटरनेशनल में 182 पारियों में 5346 रन बनाए। वनडे में मार्टिन ने 5 शतक और 37 अर्धशतक जड़े। चार टी20 पारियों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 120 रन बनाए और 96 उनका उच्चतम स्कोर रहा।
