Australia vs South Africa ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 311 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने लगातार दूसरा शतक तो एडन मार्करम ने तूफानी अर्धशतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने खराब फील्डिंग की और कई कैच ड्रॉप किए तो वहीं मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में जीत के लिए कंगारू टीम को 312 रन का टारगेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 312 रन का टारगेट मिला था, लेकिन साउथ अफ्रीका की सधी हुई गेंदबाजी के सामने इस टीम के बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं ले जा सके और पूरी टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई साथ ही उसे 134 रन के अंतर से बड़ी हार मिली। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई तो वहीं कंगारू टीम अंकतालिका में नौवें नंबर पर आ गई। कंगारू टीम ने अपने पहले दो मैच लगातार गंवा दिए।
ICC Cricket World Cup, 2023
Australia
177 (40.5)
South Africa
311/7 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 10 )
South Africa beat Australia by 134 runs
AUS vs SA: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन के बड़े अंतर से हराया।
18वें ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक ने डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला और इस सिंगल के साथ ही दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई।
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने एक्सट्रा कवर पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 51 गेंदों में उन्होंने 50 रन पूरे किए। डिकॉक ने अब तक पांच चौके और दो छक्के लगाए।
साउथ अफ्रीका की पारी के 13 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 68 रन है। क्विंटन डिकॉक के 44 गेंद में 42 रन हैं। टेम्बा बावुमा के 33 गेंद में 19 रन हैं। डिकॉक अब तक 4 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं, जबकि टेम्बा बावुमा का बल्ला एक बार ही गेंद को सीमा रेखा के पार भेज पाया है।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। टेम्बा बावुमा के 23 गेंद में 14 रन हैं। क्विंटन डिकॉक के 25 गेंद में 25 रन हैं। डिकॉक अब तक 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं बावुमा ने एक चौका लगाया है।
क्विंटन डिकॉक अब रंग में आते हुए दिख रहे हैं। जोश हेजलवुड के ओवर में उन्होंने 3 चौके लगाए। पहले उन्होंने ओवर की पहली हेंग पर चौका जमाया। वहीं तीसरी गेंद पर पुल करते हुए एक और चौका जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर पहली स्लिप और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच भी चौका जड़ा।
चौथे ओवर में क्विंटन डिकॉक ने चौथी गेंद पर पुल करते हुए शानदार चौका जमाया। वहीं अगले ओवर में उन्होंने फ्लिक करते हुए बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया। ऐसा लग रहा है कि अब डिकॉक रंग में आ रहे हैं।
साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले पांच वनडे मैचों में जब-जब पहले बल्लेबाजी की वह वह चार बार मुकाबला जीता है। उसे इकलौती हार भी ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ मिली थी।
दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 6/0 हो गया है। साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अगर वह उसे पार पा जाते हैं तो टीम साउथ अफ्रीका को छोटे स्कोर पर रोक सकते हैं।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। क्विंटन डिकॉक और कप्तान टेंबा बावुमा ओपनिंग करने उतरे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत मिचेल स्टार्क करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। कमिंस ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट के बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते। पिच पर थोड़ा मोइसचर था। साउथ अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत हासिल की है जो कि अच्छा चैलेंज होने वाला है।'
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वॉर्म अप कर रही हैं। अबसे कुछ देर में टॉस होगा।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी कमाल की रही है। पहले मैच में उसके टॉप चार में से तीन ने शतकीय पारी खेली थी। एडन मार्करम ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी जमाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बैटिंग ऑर्डर चुनौती होगा।
अंकतालिका की बात करें तो साउथ अफ्रीका दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अपना खाता भी नहीं खोला है और वह फिलहाल 10 टीमों में सातवें स्थान पर है।
साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका का सामना किया था। इस मैच में उन्होंने 428 रन का स्कोर खड़ा किया था जो कि वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने यह मैच 102 रन से अपने नाम कया।
ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली जीत का इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत का इंतजार है।
वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होगा।
पहले मैच में भारत से मिली हार से आहत ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में बल्लेबाजी में आक्रामकता का पुट भरकर अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। पांच बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे मेजबान भारत से 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 102 रन से करारी शिकस्त दी थी और उसकी टीम बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी। इस बड़ी जीत से दक्षिण अफ्रीका ने खुद को खिताब का दावेदार भी घोषित कर दिया।
