Australia vs New Zealand, AUS vs NZ 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की सीरीज के पहले वनडे में 13 मार्च 2020 को 71 रन से जीत हासिल की। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
उसने 50 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बनाए। उसकी ओर से डेविड वार्नर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 67 रन बनाए। एरॉन फिंच ने भी 60 रन बनाए। उनके अलावा मार्नस लबुशेन ने 56 और मिशेल मार्श ने 27 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा लॉकी फर्ग्युसन ने 60 और मिशेल सैंटनर 34 रन देकर 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पैट कमिंस और मिशेल मार्श की घातक गेंदबाजी के आगे 41 ओवर में 187 रन पर ही आलआउट हो गई। कमिंस ने 25 और मार्श ने 29 रन देकर 3-3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 37 और एडम जम्पा ने 50 रन देकर 2-2 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 40 रन बनाए। उनके अलावा विकेटकीपर टॉम लॉथम ने 38, कॉलिन डिग्रैंडहोम ने 25 और मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने 14-14 रन बनाकर टीम को जिताने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
ऑस्ट्रेलिया को वनडे में करीब 2 महीने बाद जीत नसीब हुई है। उसने इससे पहले आखिरी जीत 14 जनवरी 2020 को मुंबई में भारत के खिलाफ हासिल की थी। उसके बाद उसने अब से पहले 5 वनडे खेले, लेकिन सभी में हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरीं :
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन :
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, डी आर्सी शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जैकब, एडम जम्पा।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डिग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सैंटनर।


एडम जम्पा 18वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 19 रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन को जम्पा ने बोल्ड किया। गप्टिल 34 रन पर खेल रहे हैं। विलियमसन की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस टेलर क्रीज पर आए हैं।
न्यूजीलैंड को पहला झटका हेनरी निकोल्स के रूप में मिला। वे महज 10 रन के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड का शिकार हो गए। उन्हें विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने लपका। उनकी जगह केन विलियमसन क्रीज पर आए हैं। इस समय मार्टिन गप्टिल 21 और विलियमसन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने 60 और मिशेल सैंटनर 34 रन देकर 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। ईश सोढ़ी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 51 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 259 रन का लक्ष्य दिया। इस मैच में उसने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बनाए। डेविड वार्नर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 67 रन बनाए। एरॉन फिंच ने भी 60 रन बनाए। उनके अलावा मार्नस लबुशेन ने 56 और मिशेल मार्श ने 27 रनों का योगदान दिया।
ईश सोढ़ी ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। उन्होंने डीआर्सी शॉर्ट को 5 रन के निजी स्कोर पर हेनरी निकोल्स के हाथों कैच कराया। शॉर्ट की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज मिशेल मार्श क्रीज पर आए।
स्मिथ ने 17 गेंद पर 14 रन बनाए। इन दोनों से पहले लॉकी फर्ग्युसन ने डेविड वार्नर को पवेलियन की राह दिखाई। फर्ग्युसन की गेंद पर ईश सोढ़ी ने मिड-ऑन पर उन्हें लपका। वार्नर ने 9 चौके की मदद से 88 गेंद पर 67 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया को 3 ओवर के भीतर 2 झटके लगे हैं। 29वें ओवर की चौथी गेंद पर उसके कप्तान एरॉन फिंच 60 रन के निजी स्कोर पर मिशेल सैंटनर का शिकार बन गए। उन्हें विकेट की पीछे टॉम लॉथम ने लपका। 31वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ भी पवेलियन लौट गए।
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर के बीच पहले विकेट के लिए 90 गेंद पर 73 रन की साझेदारी हो चुकी है। फिंच 31 और वार्नर 37 रन पर खेल रहे हैं। फिंच ने अब तक 2 चौके और एक छक्का लगाया है। वार्नर 5 चौके जड़ चुके हैं।
लगता है कि वार्नर फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट को चौका जड़ा। चौथी ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने चौका मारा। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर वार्नर ने फिर चौका जड़ दिया। हालांकि, 5वें ओवर की चौथी गेंद पर वे आउट होने से बचे, जब बोल्ट ने लगभग उनका रिटर्न कैच पकड़ने ही वाले थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और एरॉन फिंच ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। पहले ओवर में फिंच और वार्नर सिर्फ 3 रन ही बना पाए। दूसरा ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने फेंका। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन बटोरे। बोल्ट ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, डी आर्सी शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जैकब, एडम जम्पा।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डिग्रैंडहोम, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सैंटनर।
अभी अभी खबर मिली है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। उनके खून को जांच के लिए भेजा गया है। उऩके इस मैच में खेलने की संभावना थी, लेकिन कोरोनावायरस का मामला सामने आते ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
डेविन वार्नर ने वनडे में 14 जनवरी 2020 को भारत के खिलाफ मुंबई में 128 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वे एक बार भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। इस मैच में फिंच उनसे बेहतर पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि, मैच के समय बादल छाए रहने की संभावना है। इस कारण तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। टॉस जीतकर दोनों टीमों की नजर बल्लेबाजी चुनने पर होगी।
हालांकि, न्यूजीलैंड इस समय भले ही बहुत अच्छी लय में हो, लेकिने ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू हालात में काफी मजबूत है। इसी वजह से मेजबान टीम ही पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त लेने की तगड़ी दावेदार दिख रही है।
न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन डेब्यू के बाद से जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है। भारत के खिलाफ जैमिसन ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड का टीम मैनेजमेंट फिर उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा।
न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन डेब्यू के बाद से जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है। भारत के खिलाफ जैमिसन ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड का टीम मैनेजमेंट फिर उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पिछले पांच मुकाबलों में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर का नहीं चलना चिंताजनक है। उन्होंने अपनी पिछली पांच वनडे पारियों में क्रमशः 15, 3, 25, 35, 4 रन ही बनाए हैं।