Cricket World Cup 2023, AUS vs SL: वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ कंगारू टीम का विश्व कप 2023 में जीत का खाता खुल गया। अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट की पहली जीत नसीब हुई। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ हार गई थी। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने 210 रन का लक्ष्य दिया था। इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 36वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंगलिस ने सबसे अधिक 58 रन की पारी खेली। वहीं मिचेल मार्श ने 52 रन का योगदान दिया। डेविड वार्नर (11) और स्टीव स्मिथ (0) फिर से फ्लॉप रहे। श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 पर ऑल आउट हो गई थी। पथुम निसांका 61 और कुसल परेरा 78 के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद श्रीलंका ने 84 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। एडम जम्पा ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने 1 विकेट झटका।
ICC Cricket World Cup, 2023
Australia
215/5 (35.2)
Sri Lanka
209 (43.3)
Match Ended ( Day – Match 14 )
Australia beat Sri Lanka by 5 wickets
Cricket World Cup 2023, AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है।
श्रीलंका की टीम ने 15 ओवर में बगैर विकेट से 84 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 42 और कुसल परेरा 35 रन बनाकर क्रीज पर। एडम जंपा ने 1 ओवर में 9 रन दिए हैं। मिचेल स्टार्क ने 5 ओवर में 29 रन दिए हैं।
श्रीलंका की टीम ने 11 ओवर में बगैर विकेट से 57 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 27 और कुसल परेरा 25 रन बनाकर क्रीज पर। ग्लेन मैक्सवेल 2 में 6 और पैट कमिंस 3 ओवर में 16 रन देकर गेंदबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश।
श्रीलंका की टीम ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 34 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 14 और पथुम निसांका 18 रन बनाए हैं। मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर में 17 रन दिए हैं। जोश हेजलवुड ने 3 ओवर में 16 रन दिए हैं। उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया है।
कुसल परेरा ने जोश हेजलवुड की 2 गेंद पर 2 चौके लगाए। श्रीलंका की टीम ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 21 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा 9 और पथुम निसांका 10 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका की अच्छी शुरुआत।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क नें गेंदबाजी की शुरुआत की। बेहतरीन यॉर्कर गेंद की। रिव्यू लिया गया। गेंद बैट पर पहले लगी और निसांका बच गए। वाइड से श्रीलंका का खाता खुला। नॉन स्ट्राइकर कुसल परेरा को स्टार्क ने क्रीज से बाहर निकलने पर चेतावनी दी। 5वीं और छठी गेंद पर निसांका ने चौका लगाया। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर के बाद बगैर विकेट के 9 रन।
मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महेश तीक्ष्णा, लहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दासुन शनाका की और मथीसा पथिराना की जगह चमिका करुणारत्ने और लहिरू कुमारा को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं मिला।
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालेज, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा, कासुन राजिथा, चमिका करुणारत्ने, दिमुथ करुणारत्ने
मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (सी), एडम जम्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम अबतक 2 मैच खेली है दोनों मैच हारी है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम भी दोनों मैच हारी है। लखनऊ में यह मैच होना है, ऐसे में श्रीलंका का पलड़ा भारी होगा।
Cricket World Cup 2023, AUS vs SL Live Score:ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 बार की चैंपियन है, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप में उसकी हालत खराब है। पहले मैच में चेन्नई में भारत ने उसे 6 विकेट से हराया। फिर लखनऊ में साउथ अफ्रीका ने उसे 134 रन से हराया। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने दोनों मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। श्रीलंका के लिए परेशानी का सबब कप्तान दासुन शनाकार का टूर्नामेंट से बाहर होना है। श्रीलंका की गेंदबाजी चिंता का कारण है। हालांकि, लखनऊ में महेश तीक्ष्णा और दुनिथ वेलालेज प्रभावी हो सकते हैं। श्रीलंका की टीम अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। वर्ल्ड कप 2023 का पहला उलटफेर रविवार को देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया।
