ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (24 अगस्त) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 2 विकेट पर 431 रन ठोक दिए। ट्रेविस हेड, कप्तान मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन की शतकीय पारी के बदौलत यह कारनामा हुआ। वनडे क्रिकेट में 29वीं बार 400 से ज्यादा का स्कोर बना।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 2 बार 400 से ज्यादा रन बने हैं। केवल एक बार 400 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल हुआ है। यह कारनामा किसी और ने नहीं साउथ अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया था। साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में 434 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.5 ओवर में 438 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले बनाए थे 400 रन

पहली बार किसी टीम ने वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा किया था। उसने 434 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रीलंका की टीम 400 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल करने के करीब पहुंची थी। भारतीय टीम ने 2009 में 7 विकेट पर 414 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने 8 विकेट पर 411 रन बनाए।

हेड-मार्श और ग्रीन का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद ठोके 400 से ज्यादा रन; वनडे में 9वां सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया

साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा बार बनाए 400 से ज्यादा रन

साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा 8 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। उसे हर बार जीत मिली है। भारत ने 7, इंग्लैंड ने 6 और ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। एक बार उसे हार मिली है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने 2-2 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। 1-1 बार हार मिली है। जिम्बाब्वे ने 1 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं और जीत दर्ज की हैं।