साउथ अफ्रीका के उभरते सितारे डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में मंगलवार (12 अगस्त) को तूफानी शतक जड़ा। वह 56 गेंद पर 223.21 के स्ट्राइक रेट से 125 ठोकने वाले ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा। जोश हेजलवुड से लेकर ग्लेन मैक्सवेल तक हर गेंदबाज की बराबर धुनाई की। 12 चौके और 8 छक्कों की इस पारी के दौरान ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के हर गेंदबाज के खिलाफ 20 से ज्यादा रन बनाए।
डेवाल्ड ब्रेविस किसी टी20 मैच में 5 गेंदबाजों के खिलाफ 20 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले साउथ अफ्रीका के ही रीजा हेंड्रिक्स ने 2024 में सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। हेंड्रिक्स ने 63 गेंद पर 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए थे।
ब्रेविस का ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन
डेवाल्ड ब्रेविस ने ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ 8 गेंद पर 30 रन बनाए। जोश हेजलवुड के खिलाफ 9 गेंद पर 26 रन बनाए। एडम जम्पा ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। सॉन एबट के खिलाफ 13 गेंद पर 22 रन बनाए। बेन ड्वार्शुइस के खिलाफ 13 गेंद पर 21 रन बने। ब्रेविस ने 9 मैच की 9 पारियों में 37.86 की औसत और 189.29 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक शामिल हैं। ब्रेविस का यह टी20 क्रिकेट में पहला 50+ स्कोर था।
साउथ अफ्रीका ने 218 रन बनाए
साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में ब्रेविस के शतक के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए। ब्रेविस के अलावा कोई भी प्रोटियाज बल्लेबाज नहीं चला। केवल ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 18, रयान रिकेल्टन ने 14 और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 10 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में पहला टी20 मैच जीता था।