AUS vs NZ ICC World Cup 2023 Live Cricket Score in Hindi: आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 का 27वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन पर आउट हो गयी थी। न्यूजीलैंड ने जवाब में नौ विकेट पर 383 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 116 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने तीन विकेट लिये। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.2 ओवर में 388 रन पर आउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी कर रहे ट्रेविस हेड ने 67 गेंद में 109 रन की आक्रामक पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 10 ओवर में महज 37 रन देकर तीन विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट ने 77 रन देकर तीन विकेट चटकाये। ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
Australia
388 (49.2)
New Zealand
383/9 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 27 )
Australia beat New Zealand by 5 runs
Australia vs New Zealand Live Score:न्यूजीलैंड को धर्मशाला में ही मिली थी पहली हार
तीन विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया के रनरेट में थोड़ी कमी आई है। मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन एक अच्छी साझेदारी खड़ी करने की कोशिश में है। ऑस्ट्रेलिया के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका है पर बर्शते पर ज्यादा विकेट न खोए।
ग्लेन फिलिप्स ने स्टीव स्मिथ को आउट करके अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। स्मिथ ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला लेकिन ट्रेंट बोल्ट को कैच दे बैठे। 17 गेंदों में 18 रन बनाकर वह लौट गए।
ट्रैविस हेड ने 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। हेड ने 25 गेद में अर्धशतक पूरा किया था। हेड ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक पूरा किया। हालांकि, ट्रैविस हेड 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उनका विकेट ग्लेन फिलिप्स ने झटका। हेड 67 गेंद में 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 7 छक्के लगाए।
ग्लेन फिलिप्स ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड वार्नर को अपनी ही गेंद पर लपका। फिलिप्स की यह गेंद मिडिल और लेग स्टम्प की लाइन में फुलर बॉल थी। डेविड वार्नर उस पर चिप करने के लिए गए, लेकिन गेंद को फिलिप्स की दाईं ओर खेल गए। राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे फिलिप्स ने अपने सीने की ऊंचाई पर दोनों हाथों से कैच लपक लिया। डेविड वार्नर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वार्नर की जगह मिचेल मार्श बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 177/1. ट्रैविस हेड के 53 गेंद में 91 रन हैं।
डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड ने 91 गेंद में 150 रन की साझेदारी की। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 151 रन है। ट्रैविस हेड के 40 गेंद में 73 रन हैं। वह अब तक 8 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। डेविड वार्नर के 52 गेंद में 74 रन हैं। वह अब तक 5 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं।
डेविड वार्नर ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर लगातार तीसरा 50+ स्कोर बनाया। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेड ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस विश्व कप में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने भी 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 118/0, हेड के 25 गेंद में 50 और वार्नर के 37 गेंद में 65 रन हैं।
डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। यही वजह रही है कि ऑस्ट्रेलिया ने 28 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए। अभी 5 ओवर का खेल हुआ है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 60 रन है। डेविड वार्नर के 17 गेंद में 26 रन हैं। वह अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। ट्रैविस हेड के 15 गेंद में 31 रन हैं। वह 3 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं।
तीसरा ओवर मैट हेनरी लेकर आए। इस ओवर में डेविड वार्नर ने एक और ट्रैविस हेड ने दो छक्के लगाए। वार्नर ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद नोबॉल थी, लेकिन वार्नर ने दौड़कर एक रन पूरा किया। हेनरी ने अगली गेंद भी नोबॉल की। हेड ने छक्का लगा दिया। अगली फ्रीहिट पर हेड ने फिर छक्का लगाया। तीसरे ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36/0, हेड के 9 गेंद में 17 और वार्नर के 11 गेंद में 16 रन हैं।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर ट्रैविस हेड ने अपना खाता खोला। हेड ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी रन संख्या 5 की। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0
ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद स्टम्प की लाइन में बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। इस पर भी कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर के पैरों पर गुड लेंथ थी। वार्नर ने बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से कट किया और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई। वार्नर ने पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/0
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड की कमान संभाल रहे टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। इसका मतलब है कि धर्मशाला में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। पैट कमिंस ने बताया कि उन्होंने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।
Australia vs New Zealand Live Score:आत्मविश्वास से ओतप्रात आस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य विश्व कप में उसके खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने का होगा । मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद लगातार तीन जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी की है । पिछले मैच में उसने नीदरलैंड को 309 रन से हराकर विश्व कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज की । पांच बार की चैम्पियन टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है । पैट कमिंस की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल का अपना दावा पुख्ता करना चाहेगी । न्यूजीलैंड खिताब के प्रबल दावेदारों में से है लेकिन द्विपक्षीय वनडे और विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है । विश्व कप में अब तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचों में से उसने सिर्फ तीन जीते हैं । वहीं आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ 141 वनडे में से 95 में जीत दर्ज की है ।
